रणबीर कपूर ने दशहरे के इवेंट में कहा, बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिरकार अंत सच्चाई और अच्छाई का होता है। जबकि उन्हें कहना था कि जीत सच्चाई और अच्छाई की होती है। गलत बयान पर विवाद बढ़ने पर अब रणबीर ने माफी मांगी है और कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। रणबीर के बयान की आलोचना की एक वजह ये भी है कि वो फिल्म रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे हैं। देखिए क्या था रणबीर का बयान, जिस पर विवाद हुआ- तारीख- 20 अक्टूबर जगह- पश्चिम बंगाल, दशहरा कार्यक्रम देखिए रणबीर ने सफाई में क्या कहा- तारीख- 21 अक्टूबर जगह- चेन्नई, फिल्म रामायण का म्यूजिकल इवेंट रणबीर ने सफाई में कहा- जुबान फिसल गई थी 20 अक्टूबर के बयान पर सफाई देते हुए रणबीर ने 21 अक्टूबर को कहा- “मैं कल दशहरा कार्यक्रम में हुई घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं। उस समय मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं कहना चाहता था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की होगी।” क्यों एक बयान से विवादों में आ गए रणबीर कपूर, 3 पॉइंट्स में जानिए- 1. रणबीर कपूर भारत की सबसे ज्यादा बजट (4000 करोड़ रुपए) में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण में भगवान श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में अच्छाई की जीत की जगह अच्छाई का अंत कहना बड़ा मुद्दा बन गया। रणबीर कपूर, लगातार रामायण का प्रमोशन कर रहे हैं। एक इवेंट में उन्होंने भगवान श्री राम की ही तरह धनुष उठाया था। 2. 4000 करोड़ रुपए के मेगा बजट में बनी रामायण के VFX और कास्टिंग की भी आलोचना हो रही है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन में ऐसा ब्लंडर जल्द ही चर्चा में आ गए। 3. रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर लगातार विरोध जताया जा रहा है। वजह है रणबीर का वो बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। टीवी शो रामायण बनाने वाले रामानंद सागर के पोते शिव सागर भी रणबीर के राम बनने पर आपत्ति जता चुके हैं। इसके अलावा उनकी पिछली फिल्म एनिमल में उनका हिंसक किरदार भी वजह है कि लोग उनके राम बनने पर आपत्ति जता रहे हैं।
Source link
रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

Leave a Reply