Tag: रणबर

  • फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

    फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर




    नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने नवरात्रि के पहले दिन फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और रावण के अवतार में यश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के पहले भाग की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘रामायण पार्ट 1’ 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसकी एडवांस बुकिंग दशहरा से शुरू की जाएगी। नवरात्रि पर पोस्टर के साथ लिखा- ‘यह राम के युग का आरंभ है’ फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक नए युग की शुरुआत हो रही है। उन्होंने टैगलाइन दी- “यह राम के युग का आरंभ है”। रिलीज किए गए पोस्टर में आगे की तरफ रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अपने-अपने किरदारों में दिखाई दे रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में यश का रावण अवतार नजर आ रहा है। इस पोस्टर में किरदारों के कॉस्ट्यूम और विस्तृत सेट की झलक देखने को मिल रही है। 5 भाषाओं और IMAX फॉर्मेट में होगी रिलीज ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े रूपांतरण प्रोजेक्ट्स में से एक के रूप में तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी। मेकर्स इस फिल्म को IMAX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स पर दर्शकों के सामने पेश करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को आएगा, जबकि इसका दूसरा भाग यानी ‘रामायण पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में लाया जाएगा। फिल्म रामायण के अन्य नए पोस्टर देखिए- रणबीर कपूर और अरुण गोविल से पहले शुक्रवार को फिल्म में कैकेयी बनीं लारा दत्ता और मंथरा बनीं शीबा चड्ढा के पोस्टर भी जारी किए गए हैं। 4000 करोड़ के बजट में बन रही है ‘रामायण’ नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इस पौराणिक फिल्म को लगभग 4,000 करोड़ रुपए के बजट पर तैयार किया जा रहा है। इसका संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान मिलकर तैयार कर रहे हैं। हॉलीवुड स्तर का काम कर रही है DNEG नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस इस फिल्म को बना रही है। मनोरंजन जगत में यह विजुअल इफेक्ट्स (VFX), एनिमेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन और कंटेंट क्रिएशन का काम करती है। नमित मल्होत्रा इस रामायण फिल्म का निर्माण एक्टर यश की कंपनी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ और ‘DNEG’ के साथ मिलकर कर रही है। DNEG इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स संभाल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) की भूमिका में हैं। वहीं सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी) और रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) के किरदारों में नजर आएंगे। देखें ट्रेलर की झलक-



    Source link

  • फिल्म रामायण से रणबीर कपूर का नया पोस्टर जारी:राजा दशरथ बने अरुण गोविल भी दिखे, रिलीज डेट सवालों में; फिल्म से जुड़े विवाद भी पढ़िए

    फिल्म रामायण से रणबीर कपूर का नया पोस्टर जारी:राजा दशरथ बने अरुण गोविल भी दिखे, रिलीज डेट सवालों में; फिल्म से जुड़े विवाद भी पढ़िए




    भारत की सबसे बड़े बजट में बनी फिल्म रामायण से भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर का नया पोस्टर जारी किया गया है। रणबीर के अलावा राजा दशरथ बने अरुण गोविल का भी पोस्टर शेयर किया गया है। ये पोस्टर ऐसे समय पर रिलीज हो रहे हैं, जब फिल्म के प्री-पोन होने की खबरें सुर्खियों में हैं। पहले फिल्म रामायण के ये नए पोस्टर देखिए- रणबीर कपूर और अरुण गोविल से पहले शुक्रवार को फिल्म में कैकेयी बनीं लारा दत्ता और मंथरा बनीं शीबा चड्ढा के पोस्टर भी जारी किए गए हैं। सवालों में है फिल्म की रिलीज डेट इस फिल्म को दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को रिलीज करने की घोषणा हुई थी, हालांकि नई रिपोर्ट्स के अनुसार, अब फिल्म एक दिन पहले यानी 5 नवंबर को रिलीज की जाएगी। इससे पहले 4 नवंबर से फिल्म के पेड प्रिव्यू शो शुरू किए जाएंगे। फिल्म के इस प्लान का मतलब है कि ‘रामायण’ दिवाली से पहले रिलीज हो जाएगी। प्रमोशनल इवेंट में हुआ था विवाद हाल ही में रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ के प्रमोशन के लिए मुंबई के फिल्म सिटी स्थित प्राइम फोकस स्टूडियो पहुंचे थे। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे बताया गया था, जिसे बाद में दोपहर 1 बजे कर दिया गया। तय समय के अनुसार मीडिया कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया, लेकिन बातचीत शुरू होने में करीब साढ़े चार घंटे की देरी हुई। इस पर कई मीडियाकर्मी इवेंट छोड़कर निकल गए, वहीं कई ने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान रणबीर कपूर, साई पल्लवी, निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी समेत फिल्म की टीम मौजूद थी। देरी की वजह मिस्टर बीस्ट के कार्यक्रम में देर से पहुंचने को बताया गया। जन्माष्ठमी पर रावण का पोस्टर जारी करने पर हुआ था विवाद रामायण से जुड़े आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर जन्माष्ठमी के मौके पर रावण का पोस्टर शेयर किया गया था, जिससे विवाद हुआ। कई यूजर्स ने मेकर्स पर सवाल उठाए। वहीं कुछ का कहना था कि मेकर्स नेगेटिव पब्लिसिटी के लिए जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। कास्टिंग पर विवाद बीफ विवाद में रहे रणबीर कपूर को रामायण में भगवान श्री राम का किरदार दिए जाने की लंबे समय से आलोचना हो रही है। इसके अलावा ठीक से हिंदी नहीं बोलने वालीं साई पल्लवी के सीता बनने पर भी विवाद है। रकुलप्रीत सिंह के शूर्पणखा वाले ‘ग्लैमरस लुक’ पर मीम बन रहे। ट्रेलर में स्टारकास्ट के पहनावे पर सवाल फिल्म का ट्रेलर आने के बाद कैकेयी का किरदार निभा रहीं लारा दत्ता के पहनावे पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फैंस का मानना है कि लारा दत्ता फिल्म में किसी मॉडर्न डेली सोप की बहु के गेटअप में लग रही हैं। फिल्म के VFX, बजट की भी आलोचना ट्रेलर लॉन्च होने के बाद फिल्म के ग्राफिक्स की आलोचना की जा रही थी। इस पर रणबीर कपूर ने सफाई में कहा कि स्मार्टफोन और खराब इंटरनेट कनेक्शन पर लोग ट्रेलर देखकर विजुअल इफेक्ट्स को जज कर रहे हैं। मेकर्स ने दर्शकों से फिल्म को IMAX 3D में देखने का आग्रह किया है। रामलीला महासंघ ने उठाए सवाल श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोडक्शन कंपनी को एक पत्र लिखकर चेतावनी दी है। महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मांग की है कि इस दिवाली पर देश-विदेश में रिलीज होने से पहले यह फिल्म उनके प्रतिनिधिमंडल को दिखाई जाए। महासंघ का कहना है कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म में ऐसे कई सीन हो सकते हैं, जो हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। अगर विवादित सीन नहीं हटाए गए तो सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ ने अपने पत्र में साल 2023 में आई फिल्म ‘आदिपुरुष’ का उदाहरण दिया है। अर्जुन कुमार ने याद दिलाया कि भूषण कुमार के प्रोडक्शन और प्रभास-सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म के कई दृश्यों पर सनातन समाज और रामलीला से जुड़े लोगों ने कड़ा विरोध जताया था। उस फिल्म में सोने की लंका को काला दिखाया गया था और महाज्ञानी रावण व उसकी सेना का चित्रण मंगोल लुटेरों की तरह किया गया था। इस भारी विरोध के कारण करोड़ों के बजट में बनी वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।



    Source link