'हम हिंदू हैं, हमारे यहां तलाक शब्द नहीं है':पत्नी सुनीता के तलाक की अर्जी वापस लेने को लेकर गोविंदा ने दिया रिएक्शन

Written by

in




एक्टर गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा की तलाक की अर्जी वापस लेने से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम हिंदू आदमी हैं और हमारे यहां तलाक शब्द नहीं है। गौरतलब है कि गोविंदा पिछले कई दिनों से अपनी निजी जिंदगी और पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। ABP न्यूज के साथ बातचीत में गोविंदा ने अपने रिश्ते और पत्नी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को लेकर रिएक्शन दिया। हालांकि, उन्होंने कई सवालों पर सीधे जवाब देने के बजाय इशारों में अपनी बात कही। गोविंदा ने साफ किया कि वह किसी को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि जिंदगी में कई बार ऐसे हालात बनते हैं, जब इंसान को अपने रिश्तों और परिस्थितियों को समझते हुए धैर्य रखना पड़ता है। इंटरव्यू के दौरान गोविंदा से पूछा गया कि सुनीता आहूजा पहले कहती थीं कि अगर उनके पति के चार-पांच अफेयर्स और होते तो अच्छा होता, लेकिन अब वही उन पर गंभीर आरोप क्यों लगा रही हैं? इस सवाल पर गोविंदा ने कहा कि वह इस मामले में कुछ बातें गुप्त रूप से कहना चाहते हैं, लेकिन पूरी तरह खुलासा नहीं करेंगे। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका स्वभाव ऐसा है कि वह जिंदगी के मंच का पर्दा उस हद तक नहीं उठाते, जहां किसी व्यक्ति को शर्मिंदगी का सामना करना पड़े या समाज के सामने उसके लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएं। तलाक के सवाल पर क्या कहा? बातचीत के दौरान गोविंदा और सुनीता के रिश्ते की कानूनी स्थिति को लेकर भी सवाल पूछा गया। इंटरव्यू में सुनीता की ओर से तलाक की अर्जी वापस लिए जाने का उल्लेख हुआ और गोविंदा से पूछा गया कि क्या ऐसा किसी दबाव के कारण हुआ या आपसी सहमति से। इस सवाल पर गोविंदा ने सीधे तौर पर पूरी घटना का विवरण नहीं दिया। उन्होंने कहा, “नहीं-नहीं, हम हिंदू आदमी हैं और हमारे यहां तलाक शब्द नहीं है। सभी व्यवस्थाएं हमारे अंदर हैं।” गोविंदा ने कहा, हीरोइनों से बस हेलो-हाय हुई इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि सुनीता जी कहती हैं कि गोविंदा किसी के रूप-सौंदर्य में इतने खो गए हैं कि उन्हें अपना घर-परिवार भी नजर नहीं आ रहा, तो गोविंदा ने हंसते हुए अपने अंदाज में जवाब दिया। गोविंदा ने कहा कि वह उस तरह के इंसान नहीं हैं, जैसा उनके बारे में समझा जा रहा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके सामने चार-चार मिस यूनिवर्स जैसी हीरोइनें आईं, लेकिन वह उनसे कभी ठीक से मिल भी नहीं पाए। अभिनेता ने कहा कि इन अभिनेत्रियों के साथ उनकी बातचीत हेलो-हाय तक ही सीमित रही। बातचीत के दौरान जब कहा गया कि उन्होंने कभी पार्टियां करने जैसी चीजें नहीं कीं और अब उन्हें इसका पछतावा होता है, तो गोविंदा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें इस बात का बहुत ज्यादा पछतावा हो रहा है। उन्होंने हंसते हुए कहा, “भयंकर रूप से हो रहा है पछतावा। मैं अभी मौका मिले तो मैं दांव लगा दूं उनके साथ। सॉरी, मजाक कर रहा हूं।”
गोविंदा ने बातचीत में कहा कि उनका नाम और बदनामी लंबे समय से एक साथ चलते आए हैं। उनके मुताबिक, जब किसी व्यक्ति को नाम और प्रसिद्धि मिलती है, तो उसके साथ शक और आलोचनाएं भी जुड़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि उन्हें बदनामी का सामना न करना पड़ा हो। अभिनेता ने एक पुरानी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि करीब आठ-नौ साल पहले उन्होंने किसी से कहा था कि आने वाले समय में कुछ ऐसी परिस्थितियां बनेंगी, जिनका प्रभाव उनके जीवन पर पड़ेगा। गोविंदा के मुताबिक, उस समय उन्होंने जिस दौर की आशंका जताई थी, आज उन्हें लगता है कि परिस्थितियां उसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका इशारा किस व्यक्ति या घटना की ओर था। उन्होंने कहा कि वह हर बात को सार्वजनिक नहीं करना चाहते, क्योंकि उनके लिए किसी की प्रतिष्ठा और सम्मान भी महत्वपूर्ण है। ‘कड़वाहट से कभी मिठास नहीं आएगी’ इंटरव्यू में गोविंदा से पूछा गया कि जब उनके बारे में लगातार नकारात्मक बातें कही जाती हैं, तो वह खुलकर जवाब क्यों नहीं देते। इस पर एक्टर ने कहा कि वह पलटकर किसी को अपमानित करने में विश्वास नहीं रखते। गोविंदा ने कहा, “कड़वाहट से कभी मिठास नहीं आएगी।” उन्होंने समझाया कि समय के साथ लोगों को खुद समझ में आ जाता है कि किसने किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार किया था। पत्नी को भी दिया अपनी सफलता का श्रेय सुनीता आहूजा के साथ रिश्तों पर सवालों के बीच गोविंदा ने अपनी पत्नी को लेकर सकारात्मक बातें भी कहीं। उन्होंने कहा कि जब से सुनीता उनके घर आई हैं, तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता ने अपनी सफलता और जीवन में मिली उपलब्धियों के लिए अपनी मां के आशीर्वाद का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी भी उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं।



Source link

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *