उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद में अब मीका सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है। मीका ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री धामी से कहा कि वे मंत्री सुबोध उनियाल से एक वीडियो जारी कर दलेर मेहंदी से माफी मांगने को कहें। मीका ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री के फोन करने और मामले पर बात करने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि धामी विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और उन्हें मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा है। मीका ने एक दूसरी पोस्ट में मंत्री सुबोध उनियाल के मंच पर बोलने के तरीके को बेहद अभद्र और अपमानजनक भी बताया। उन्होंने उस टिप्पणी का भी जिक्र किया, जिसमें सुबोध उनियाल ने दलेर से कहा था- आपको मालूम है ना कि मनिंदर बुट्टर यहां से पिट कर गया था। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर। मीका ने सवाल उठाया कि क्या किसी मंत्री को कलाकारों के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए? अब हुबहू पढ़िए, मीका ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा… “उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। उन्होंने दलेर भाई से जुड़े मामले को लेकर मुझे व्यक्तिगत रूप से फोन किया। मैं उनकी इस पहल की दिल से सराहना करता हूं। मैं धामी साहब को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। वे विनम्र और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। उनसे मेरी बस एक विनम्र अपील है कि वे सुबोध उनियाल जी से एक साधारण-सा वीडियो जारी करने को कहें, जिसमें वे अपने बयान को स्पष्ट करें और परफॉर्मेंस के दौरान दलेर भाई के शराब पीने की बात कहने के लिए उनसे माफी मांगें। मेरा मानना है कि गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन उन्हें शालीनता के साथ दूर भी किया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि इस छोटे-से कदम से यह मामला समाप्त करने में मदद मिलेगी और दलेर भाई की गरिमा और प्रतिष्ठा का सम्मान बना रहेगा।” मीका सिंह ने अपनी दूसरी पोस्ट में ये बातें भी कहीं- मंत्री ने कहा था- ड्रंक होकर बेवकूफ बना रहे हो पूरे विवाद की शुरुआत 18 अक्टूबर की रात उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले से हुई थी। यहां पर दलेर मेहंदी परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी यहां पर चीफ गेस्ट के तौर पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा था कि- हमने दलेर मेहंदी को बुलाया है, उनकी टीम को नहीं। आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। शो से पहले आपके नखरे इतने थे की हमें ये चाहिए वो चाहिए। गाना एक भी नही गा रहे हैं। एक लाइन बोलके बैठ जा रहे हैं, बेवकूफ बना रहे हैं आप। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर। विवाद बढ़ा तो मंत्री बोले- दलेर की तबीयत खराब थी, पता नहीं था दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दलेर के सपोर्ट में उतर गई। उनके भाई मीका ने तो ये भी दावा किया कि दलेर ने जीवन में कभी शराब पी ही नहीं। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद मंत्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सिंगर की तबीयत खराब है। वहीं, इस मामले में 22 अक्टूबर यानी बीते कल ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले में बीच-बचाव किया था। धामी ने कहा था- उस समय मंत्री पर जनता का दबाव रहा होगा, उत्तराखंड कलाकारों की धरती है और यहां सभी का सम्मान होता है। इसके साथ ही सीएम ने मीका सिंह और दलेर मेहंदी से बात करने की बात कहते हुए अपील की थी कि इस मामले को यहीं समाप्त कर देना चाहिए। बाद में धामी ने मीका सिंह से फोन पर बात की और कहा कि गलतफहमियों को आपसी संवाद और सौहार्द से दूर किया जाना चाहिए। धामी से बात होने के एक दिन बाद अब मीका सिंह ने धामी से अपील की है कि वो मंत्री से एक माफी का वीडियो बनवाएं। पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए…
Source link
मीका बोले- धामी जी मंत्री से माफी का वीडियो बनवाएं:क्या आप चाहते हैं आर्टिस्ट उत्तराखंड ना आएं; कल ही CM ने फोन पर की थी बात

Leave a Reply