Tiger Shroff Car Firing Case

Written by

in


मुंबई17 घंटे पहलेलेखक: पंकज मित्तल

  • कॉपी लिंक

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था। आरोपियों के साथ एक चौथा युवक भी था, लेकिन वह हमले से एक रात पहले सिगरेट पीने के बहाने होटल से भाग गया।

वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में मंगलवार को 4 और लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने शूटरों को हथियार सप्लाई किए थे।

आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश की राधा (23), बबीता (23) के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने फायरिंग करने वाले बिहार के ऋतिक और हरियाणा के रेहान व फूल सिंह को सोमवार को कोटा से गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

मुंबई के जुहू में 18 अक्टूबर की शाम फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर की कार पर तीन बाइक सवारों ने फायरिंग की। हमले में टाइगर सुरक्षित रहे, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया था। टाइगर खुद उसे कार से अस्पताल ले गए थे।

टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को कोटा सीएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने लाया गया था।

टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को कोटा सीएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने लाया गया था।

टाइगर से पहले अमिताभ-सलमान थे असली टारगेट

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले आरोपी मुंबई में किसी बड़े स्टार को निशाना बनाने पहुंचे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच और कोटा पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके निशाने पर अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार समेत कई बड़े अभिनेता थे।

कोटा पुलिस के मुताबिक, करीब एक महीने पहले आरोपियों को मुंबई भेजा गया था। लॉरेंस गैंग के गुर्गे अनिल पंडित ने उन्हें किसी बड़े स्टार को टारगेट करने के लिए कहा था। आरोपियों ने अभिनेताओं के घरों की रेकी की और उनके वीडियो अनिल पंडित को भेजे। हालांकि, कड़ी सुरक्षा देखकर उन्होंने अपना प्लान बदल दिया।

इसके बाद आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की योजना बनाई। उन्हें पता चला कि टाइगर हर रविवार शाम फुटबॉल खेलने आते हैं। आरोपियों ने गूगल से उनके बारे में जानकारी जुटाई और सात दिन तक रेकी की। उन्होंने सेल्फी लेने के बहाने टाइगर की कार के पास पहुंचकर फायरिंग करने का प्लान बनाया। इसके लिए आरोपी रविवार को मौके पर पहुंचे, लेकिन पार्क के बाहर भीड़ होने के कारण उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

गिरफ्तार महिलाओं पर हथियार पहुंचाने का आरोप

वहीं दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों में से कुणाल और सुमित ने ही हथियारों का इंतजाम किया था। इसके बाद ये हथियार राधा और बबीता के जरिए शूटरों तक पहुंचाए गए थे।

जांच में पता चला है कि कुणाल, अनिल पंडित के संपर्क था। अनिल पंडित लॉरेंस गैंग से जुड़ा है, जिसने ही टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

शुरुआती तस्वीरों में बंधी थीं पट्टियां, अब दिखा सुधार

टाइगर पर हमले के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एक्टर के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान उन पर पट्टियां बंधी थी।

टाइगर पर हमले के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एक्टर के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान उन पर पट्टियां बंधी थी।

ताजा तस्वीरों में टाइगर बिना पट्टियों के बेहतर स्थिति में नजर आ रहे हैं।

ताजा तस्वीरों में टाइगर बिना पट्टियों के बेहतर स्थिति में नजर आ रहे हैं।

18 अक्टूबर को हुए हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में उनके शरीर पर चोटों के निशान और पट्टियां साफ दिख रही थीं। उनके दाहिने हाथ पर कोहनी से पंजे तक बैंडेज और सीने पर ड्रेसिंग की गई थी।

हालांकि, मंत्री आशीष शेलार के साथ मंगलवार को हुई मुलाकात की तस्वीरों में टाइगर बिना किसी पट्टी के सामान्य नजर आ रहे हैं।

——————————

ये खबर भी पढ़ें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के शूटर रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों समीर और बोनी को भी डिटेन कर लिया है। रेहान की मां शमशीदा ने कहा कि सोनीपत पुलिस दोनों को साथ ले गई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। समीर, रेहान का पड़ोसी भी रहा है। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *