Tag: Firing

  • Tiger Shroff Gets Police Security After Firing Incident

    Tiger Shroff Gets Police Security After Firing Incident


    8 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया था।

    टाइगर श्रॉफ को फायरिंग की घटना के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है।

    वहीं, जैकी श्रॉफ सोमवार को मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में रखे गए ‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण और अनावरण समारोह में शामिल हुए। उनके बेटे टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना के अगले ही दिन यह जैकी श्रॉफ की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी शामिल हुए।

    इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा से प्यार करती है। अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।”

    सुनील ने कहा कि जैकी श्रॉफ उनके बचपन के दोस्त हैं। उन्हें राहत है कि टाइगर ठीक हैं। फायरिंग की घटना में टाइगर के ड्राइवर को चोट लगी थी और वह फिलहाल ठीक हो रहे हैं।

    फायरिंग केस में दो और लोग हिरासत में

    दैनिक भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों, समीर और बोनी को भी हिरासत में लिया है।

    समीर, रेहान का पड़ोसी भी रह चुका है। हालांकि, सोनीपत पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रेहान की मां शमशीदा का कहना है कि पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।

    इससे पहले तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि वे नेपाल भागने की तैयारी कर रहे थे।

    इनमें 22 साल का ऋतिक बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रामू महतो है। वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उर्दू स्कूल के पास रहता था और रैपिडो बाइक चलाता था।

    दूसरा आरोपी 18 साल का रेहान है। वह हरियाणा के सोनीपत में सदर थाना क्षेत्र की ईदगाह कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रशीदुद्दीन अंसारी है।

    तीसरा आरोपी 17 साल का नाबालिग है, जो हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला है। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था।

    ऋतिक को लेकर रैपिडो ने दी सफाई

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में रैपिडो ने अपने प्लेटफॉर्म से जुड़े ऋतिक को लेकर सफाई दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि टाइगर श्रॉफ और उनकी टीम के साथ हुई घटना से वह चिंतित है। कंपनी ने टाइगर के सुरक्षित होने पर राहत जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

    कंपनी ने कहा कि वह हिंसा और आपराधिक गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती।

    कंपनी ने कहा कि वह हिंसा और आपराधिक गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती।

    रैपिडो ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में जिस व्यक्ति के कंपनी के कैप्टन के तौर पर रजिस्टर्ड होने का जिक्र है, वह 14 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं था। घटना वाले दिन उसने रैपिडो की सेवाओं का इस्तेमाल ग्राहक के तौर पर किया था।

    कंपनी के मुताबिक, गिग इकोनॉमी में लोग एक साथ कई प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड हो सकते हैं। रैपिडो ने बताया कि वह जांच एजेंसियों के संपर्क में है और मांगी गई सभी जानकारी दे चुका है।

    …………..

    यह खबर भी पढ़ें…

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आरोपी रेहान की मां का दावा: अनजान शख्स ने 2 लाख रुपये कमाने का लालच दिया था

    बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले सोनीपत के रेहान को गिरफ्तार किया गया है। रेहान की मां शमशीदा ने दावा किया है कि किसी व्यक्ति ने उनके बेटे को 2 लाख रुपये कमाने का लालच दिया था। उन्हें शक था कि उसी शख्स ने रेहान को गलत काम में फंसाया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…



    Source link

  • Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat

    Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat


    पहली तस्वीर 18 अक्टूबर की है, जब एक्टर टाइगर श्राॅफ पर फायरिंग की गई थी। इसी केस में सोनीपत के शूटर रेहान का नाम आया है। उसकी मां ने रेहान को लेकर कई खुलासे किए हैं।

    बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान से जुड़ीं कई चौंकाने जानकारियां सामने आई हैं। परिवार ने उसका एडमिशन पिछले साल ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत दिल्ली विद्यापीठ स्कूल में कक्षा दस में करवाया थ

    .

    इसके बाद अगस्त 2026 में हथियारों के साथ फोटो सामने आने के बाद उसे जेल जाना पड़ा। जमानत पर बाहर आने के बाद वह कुछ दिन घर पर रहा, लेकिन फिर काम के सिलसिले में गुरुग्राम जाने की कहकर निकल गया, जिसके बाद परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हुआ।

    ये खुलासे किए रेहान की मां शमशीदा ने। दैनिक भास्कर से बातचीत में शमशीदा ने बताया कि सोमवार को पुलिस का परिवार के पास फोन आया कि रेहान को मुंबई में अरेस्ट किया गया है। इसके बाद सुबह कुछ पुलिसवाले घर भी आए और उसके डॉक्यूमेंट आदि ले गए। हमने रेहान के बारे में पूछा कि वह इस वक्त कहां है? लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया।

    शमशीदा ने दावा किया कि किसी व्यक्ति ने उसके बेटे को एक साल में दो लाख रुपये कमाने का लालच दिया था। उन्हें आशंका है कि उसी आदमी ने उसके बेटे केा गलत काम में फंसाया। यह आदमी कौन है? इस सवाल पर मां ने सिर्फ इतना कहा कि यह तो पुलिस ही पता करेगी, हमें नहीं मालूम।

    रेहान की मां शमशीदा का कहना है कि

    सोनीपत के शूटर रेहान की कहानी, उसकी मां की जुबानी…

    • स्कूल छोड़ने के बाद काम करने लगा था रेहान: रेहान की मां शमशीदा ने बताया कि करीब 20 साल पहले उनकी शादी ईदगाह क्षेत्र के रहने वाले रईसुद्दीन अंसारी से हुई थी। वह करीब 10 साल से पति से अलग बेटे रेहान के साथ मायके देवडू गांव में रहती है। पिछले साल तक दिल्ली में रहती थी, जहां उसने बेटे का एडमिशन दिल्ली विद्यापीठ स्कूल में करवाया था। जब रेहान ने पढ़ाई छोड़ी तो वह अपने मायके देवडू गांव में आकर रहने लगीं।
    • दूध फैक्ट्री में काम के बाद गुरुग्राम गया: शमशीदा के मुताबिक, स्कूल छोड़ने के बाद रेहान मुरथल स्थित दूध की फैक्ट्री में काम करने लगा था। वहां उसकी मुलाकात बिहार के रहने वाले एक युवक से हुई। युवक ने उसे गुरुग्राम में ज्यादा पैसे मिलने की बात कही थी। इसके बाद रेहान परिवार को वेल्डिंग का काम करने की बात बताकर गुरुग्राम चला गया। बिहार का वह युवक कौन था? इसकी जानकारी मां के पास नहीं मिली।
    • हथियारों के साथ फोटो पर दर्ज हुआ केस : शमशीदा ने बताया कि अगस्त 2026 में रेहान के कुछ दोस्त हथियारों के साथ फोटो खींचवा रहे थे। रेहान ने भी उनके साथ फोटो खिंचवाई। कुछ युवकों ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की थीं। इसके बाद 19 अगस्त 2026 को रेहान के खिलाफ बरोदा थाना में अवैध हथियार बरामदगी के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने उसी दिन उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। इस मामले में उसे जेल जाना पड़ा। वह 14 दिन जेल में रहा।
    • 3000 हजार रुपए देकर कराई थी जमानत: शमशीदा के मुताबिक, 3 सितंबर को गोहाना में जज शुभम की अदालत से रेहान की जमानत का आदेश हुआ और वह 5 सितंबर को जेल से बाहर आया। जमानत की प्रक्रिया के दौरान गोहाना निवासी अमन का उनके पास फोन आया था। उसने बताया कि रेहान के पास से अवैध हथियार मिले हैं और उसकी जमानत करवानी पड़ेगी। इसके बाद उन्होंने किसी अन्य दुकान के माध्यम से अमन को 3,000 रुपये ट्रांसफर करवाए थे।
    • दो लाख कमाने का लालच मिला, लापता हुआ: शमशीदा ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद रेहान कुछ दिन घर पर रहा। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और फिर वह अचानक गायब हो गया। इसके बाद से परिवार का उससे संपर्क नहीं हो पाया। मां का आरोप है कि इसी व्यक्ति ने रेहान को अपने लिए काम करने के बदले दो लाख रुपये देने का लालच दिया था। हालांकि, मां यह नहीं बता सकीं कि उस व्यक्ति से रेहान की मुलाकात कब हुई और उसे किस तरह का काम करने के लिए कहा गया था।
    • मां बोलीं- बेटे को गुमराह करके फंसाया गया : शमशीदा ने बताया उन्हें मुंबई की घटना के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी और वह नहीं जानतीं कि रेहान वहां कैसे पहुंचा। आशंका जताई कि कोई रेहान को नशीला पदार्थ देकर अपने साथ ले गया होगा और फोन भी छीन लिया होगा। फिर धमकाकर यह फायरिंग करवाई होगी। पहले भी उसे फंसाने की कोशिश की गई थी। उसके बैग में बंदूक रख दी थी। सीआईडी ने उठाया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया।
    सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी के इसी घर में रेहान रहता था। हालांकि, बाद में वह अपनी मां के साथ देवड़ू गांव में रहने लगा।

    सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी के इसी घर में रेहान रहता था। हालांकि, बाद में वह अपनी मां के साथ देवड़ू गांव में रहने लगा।

    पिता ने भी गोहाना के अमन के संपर्क में रहने की बात बताई

    वहीं सोनीपत के दोनों आरोपियों के मामले में दोनों परिवार से बातचीत में एक नाम अमन का भी सामने आया है। जहां बरोदा गांव के नाबालिग आरोपी के पिता ने उसके गोहाना निवासी अमन के संपर्क में रहने की जानकारी दी। पिता के अनुसार, घर में बहन के साथ खीर को लेकर हुए विवाद के बाद पिता ने अपने बेटे को पीट दिया था। इसके बाद वह घर छोड़कर गोहाना में अमन के पास जाकर रहने लगा था। वहीं रेहान की मां शमशीदा ने बताया कि इस अमन ने ही फोन कर अवैध हथियारों में उसके बेटे गिरफ्तारी की बात कहकर जमानत कराने को कहा था।

    बरोदा गांव के आरोपी नाबालिग पिता के मुताबिक, अमन के खिलाफ भी अवैध हथियारों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। हालांकि, रेहान और अमन के बीच किस तरह का संपर्क था और इसका मुंबई की घटना से कोई संबंध है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है।

    दूसरा शूटर और जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित भी हरियाणा का

    मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले हमलावरों को लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने भेजा था। अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत के रेरकलां गांव रहने वाला है। उसके पिता कृष्ण लाल पुजारी हैं और मां प्रवेश गृहिणी हैं। अनिल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। उसकी मंझली बहन शादीशुदा है, जबकि छोटा भाई अभिषेक है।

    परिवार के मुताबिक, पिता ने जमीन बेचकर अनिल को वर्ष 2022 में नौकरी के सिलसिले में दुबई भेजा था, जहां से वह 2024 में ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका पहुंच गया।भार त छोड़ने से पहले उसके खिलाफ देश में एक भी मामला दर्ज नहीं था, लेकिन अमेरिका पहुंचने के बाद वह लॉरेंस गैंग से जुड़ गया और गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के संपर्क में आ गया।

    हाल ही में उसने हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। इसके बाद पानीपत में भी अनिल के खिलाफ 10 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बेटे के आपराधिक रिकॉर्ड के कारण ही उसके पिता बीते एक साल से जेल में हैं।

    दूसरी ओर, फायरिंग करने वाले दूसरा आरोपी नाबालिग है और हरियाणा के सोनीपत का ही रहने वाला है। उसके पिता ने बताया कि एक महीने पहले आरोपी की अपनी बहन से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर वह एक महीने पहले ही घर छोड़कर गोहाना निवासी अमन नाम के युवक के साथ रहने चला गया था।

    इससे पहले पंजाब में हुई बाइक चोरी के मामले में उसका नाम आया था। उस समय परिवार ने पुलिस को स्पष्ट किया था कि बेटे ने घर से पैसे लेकर और अपने दादा की पेंशन मिलाकर वह बाइक खरीदी थी, लेकिन बाद में वह गाड़ी चोरी की निकली।

    रेहान और नाबालिग आरोपी 10 दिन पहले सोनीपत से मुंबई पहुंचे थे

    फायरिंग में शामिल रेहान और नाबालिग आरोपी करीब 10 दिन पहले मुंबई पहुंचे थे। दोनों गैंगस्टर अनिल पंडित के संपर्क में थे। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ महीने पहले समीर ने रेहान की अनिल पंडित से बात करवाई थी। अनिल पंडित ने समीर के जरिए रेहान को 35 हजार रुपए देने और विदेश भेजने का ऑफर दिया था।

    वारदात के बाद आरोपी टैक्सी से मुंबई से सूरत पहुंचे। सूरत से ट्रेन में चढ़े। सूरत स्टेशन के सीसीटीवी में उनकी तस्वीर कैद हो गईं। तीनों बदमाश ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहे थे। रास्ते में उनसे जुर्माना भी वसूला गया। बदमाशों के पास एक बैग मिला है, जिसमें तीनों के 1-1 जोड़ी कपड़े थे। दो बदमाशों के पास 1-1 मोबाइल मिला है, जबकि एक बदमाश ने रास्ते में मोबाइल फेंक दिया था।

    पूछताछ में सामने आया है कि रेहान ने ऋतिक को भी 35 हजार रुपए और विदेश में नौकरी का ऑफर दिया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि ऋतिक किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में था। एक और जानकारी सामने आई कि डेढ़ महीने पहले रेहान ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर अमृतसर में किसी व्यापारी पर डराने के लिए फायरिंग की थी।

    फायरिंग के बाद अनिल पंडित को सूचना दी गई थी। उसके इशारे पर ही तीनों आरोपी मुंबई से सूरत भागे थे। सूरत से पुणे-जयपुर ट्रेन से कोटा आए। यहां से उनका जयपुर आकर नेपाल भागने का प्लान था। इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

    ———————

    ये खबर भी पढ़ें…

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग-जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के पिता पुजारी:1 साल से जेल में बंद, मकान बेचकर विदेश भेजा था

    टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने वाले पकौड़ी खरीदते दिखे:यात्री बनकर जनरल कोच में चढ़े पुलिसवाले, 15 मिनट में तीनों को दबोचा

    टाइगर श्रॉफ पर हमले के 3 आरोपी कोटा से पकड़े:पुणे-जयपुर ट्रेन में बैठे थे, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं बदमाश; विदेश भागने की फिराक में थे

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड का बाप जेल में:सरपंच को भी धमका चुका गैंगस्टर अनिल पंडित; परिवार समेत 10 साल पहले छोड़ा गांव



    Source link