टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित:लॉरेंस गैंग ने कहा- जो सलमान के साथ काम करेगा, उसका यही अंजाम होगा

Written by

in




एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई में फायरिंग हुई। बाइक सवारों ने जुहू में उन पर 5 राउंड फायरिंग की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर कार से लौट रहे थे। जब वह जुहू के पुष्पा पार्क के पास पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे। हमलावरों ने बिना किसी कहासुनी के अचानक टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। टाइगर के ड्राइवर और पास में मौजूद एक ऑटो-रिक्शा वाले को भी गोलियां लगी हैं। हमले के बाद एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। लिखा कि सलमान खान के साथ काम करने वाले का यही अंजाम होगा। टाइगर पर हमले का यह वीडियो वायरल है… लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। पोस्ट में लिखा है- हमने इसे समझाया था, इसको समझ नहीं आया। आज हमने इसको सही से समझा दिया है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो हमारी बात नहीं सुनेगा, या सलमान के साथ काम करेगा. अगला नंबर उसी का होगा। फायरिंग की वजह साफ नहीं, CCTV खंगाल रही पुलिस हमला क्यों हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की बाइक का नंबर और उनकी पहचान की जा सके। पुलिस चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है। कौन है लॉरेंस, 700 से ज्यादा शूटर्स, विदेशों से मंगाते हैं हथियार लॉरेंस का जन्म 12 फरवरी 1993 में पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। उसके पिता पुलिस कॉन्स्टेबल थे। मां ने लॉरेंस नाम लिखा था। पुलिस रिकॉर्ड में लॉरेंस का नाम सतविंदर सिंह है। लॉरेंस गैंग का नेटवर्क दुनिया भर में फैला हुआ है। कहा जाता है कि उसके गिरोह में 700 से ज्यादा शूटर्स हैं, जिनमें 300 से ज्यादा पंजाब से जुड़े हैं। इसके गुर्गे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से काम करते हैं। जैकी श्रॉफ के बेटे, नाना एयर वाइस मार्शल थे टाइगर श्रॉफ एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। उनके नाना एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त वीर चक्र पुरस्कार विजेता थे। उन्होंने बेल्जियम की एक महिला से शादी की थी जिनका नाम क्लाउड मैरी डे केवी था। टाइगर श्रॉफ के दादा काकूलाल हरिलाला श्रॉफ गुजरात के ज्योतिषी थे जिन्होंने शिंजियांग में एक तुर्की महिला रीता से शादी की जो एक उइगर मुस्लिम थीं। आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन स्टार किड होने के बावजूद टाइगर श्रॉफ का बचपन बहुत ही आर्थिक तंगी में गुजरा है। दरअसल, उनकी मां आयशा श्रॉफ ने फिल्म ‘बूम’ प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म को कैजाद गुस्ताद ने डायरेक्ट किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, जीनत अमान और जावेद जाफरी जैसे बड़े स्टार्स थे। वहीं, कटरीना कैफ की यह डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि फिल्म ‘बूम’ के फ्लॉप होने के बाद परिवार को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा था। यहां तक कि उनके घर का फर्नीचर तक बिक चुका था। उन्हें जमीन पर सोना पड़ा था। तब टाइगर सिर्फ 11 साल के थे। टाइगर की मानें तो वह उनके परिवार का सबसे बुरा समय था। पिता जैकी श्रॉफ से भी ज्यादा नेटवर्थ जैकी श्रॉफ चार दशकों से ज्‍यादा लंबे करियर में लगभग 250 फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ 10 साल के करियर में 11 फिल्‍मों में काम कर चुके हैं। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक आज टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ 248 करोड़ रुपए है। वो एक फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा टाइगर सोशल मीडिया और विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पिता जैकी श्रॉफ की नेटवर्थ इस समय 212 करोड़ रुपए है। जैकी एक फिल्म के करीब 1 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। फिल्में फ्लॉप हुईं तो डिप्रेशन में चले गए टाइगर श्रॉफ की ए फ्लाइंग जट, मुन्ना माइकल, और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थीं। सबसे बड़ा झटका उन्हें हीरोपंती 2 की रिलीज के बाद लगा था। इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने बहुत खराब रिव्यूज दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। इसकी वजह से टाइगर डिप्रेशन में चले गए थे। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में टाइगर श्रॉफ ने कहा था- मैं बहुत दुखी हुआ, डिप्रेशन महसूस किया। मेरी कोई सोशल लाइफ नहीं है और ना ही मेरे बहुत सारे दोस्त हैं। जब मैं डिप्रेस होता हूं तो बहुत खाता हूं। एयरोफोबिया से पीड़ित हैं टाइगर, फ्लाइट में खड़े होकर ट्रैवल करते हैं टाइगर श्रॉफ को एयरोफोबिया की शिकायत है। इस बात का खुलासा कहते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि फ्लाइट में उड़ान भरने से डर लगता है। टाइगर के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में काम कर चुके अक्षय कुमार ने भी एक बार इंटरव्यू में कहा था- टाइगर फ्लाइट में तभी बैठते हैं जब उन्हें उतरना और उड़ान भरना होता है। अन्यथा, वो डर के कारण पूरी उड़ान के दौरान खड़े रहते हैं।



Source link

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *