Tag: टइगर

  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, गैंगस्टर लॉरेंस के भाई सामने आए:बोले- बिश्नोई समाज नाराज, सलमान खान माफी मांग ले तो सब ठीक हो जाएगा

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, गैंगस्टर लॉरेंस के भाई सामने आए:बोले- बिश्नोई समाज नाराज, सलमान खान माफी मांग ले तो सब ठीक हो जाएगा




    मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बीच गैंगस्टर लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज या लॉरेंस की सलमान खान से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। विवाद सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का है। उन्होंने सलमान को एक बार फिर गुरु जम्भेश्वर महाराज की समाधि पर आकर माफी मांगने की सलाह दी है। बिश्नोई समाज सलमान खान से काले हिरण के शिकार के बाद से नाराज है। लॉरेंस के शूटर सलमान खान के घर पर भी फायरिंग कर चुके हैं। बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। इसके बाद ही यह मामला सलमान खान से जुड़ा। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि जो सलमान के साथ काम करेगा उसका यही हाल होगा। अब विस्तार से पढ़िए रमेश बिश्नोई ने क्या कहा… —————– ये खबर भी पढ़ें… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के पिता पुजारी, परिवार किराए पर रहता, 4 साल पहले दुबई गया मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले पानीपत के गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार सीधा-सादा है। मूल रूप से पानीपत जिले के रेरकलां गांव का रहने वाला यह परिवार वर्तमान में करनाल में किराए के मकान में रहता है। फायरिंग केस में अनिल का नाम आने के बाद ‘दैनिक भास्कर’ की टीम उसके पुश्तैनी घर पहुंची। (पढ़ें पूरी खबर)



    Source link

  • टाइगर श्रॉफ के समर्थन में आए विद्युत जामवाल:बोले- तुम सबसे निडर हो, मुंबई पुलिस सुनिश्चित करे कि ऐसी घटना दोबारा न हो

    टाइगर श्रॉफ के समर्थन में आए विद्युत जामवाल:बोले- तुम सबसे निडर हो, मुंबई पुलिस सुनिश्चित करे कि ऐसी घटना दोबारा न हो




    टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के बाद एक्टर विद्युत जामवाल ने उनका हौसला बढ़ाया है। विद्युत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर टाइगर को सबसे निडर इंसान बताया। उन्होंने टाइगर के फैंस से भी सवाल किया कि जब वे अपने पसंदीदा स्टार के लिए इतना प्यार दिखाते हैं, तो इस मुश्किल वक्त में उन्हें भी कुछ करना चाहिए। विद्युत ने मुंबई पुलिस से टाइगर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की और कहा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। विद्युत ने कहा- ‘तुम सबसे निडर इंसान हो विद्युत जामवाल ने वीडियो में टाइगर श्रॉफ को संबोधित करते हुए कहा कि वह उन्हें सबसे निडर इंसान मानते हैं। विद्युत के मुताबिक, उन्होंने जितने भी लोगों को जाना है, उनमें टाइगर बेहद निडर हैं। उन्होंने टाइगर के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि वह उनसे प्यार करते हैं और उनके सबसे बड़े प्रशंसक हैं। विद्युत ने टाइगर के उन फैंस का भी जिक्र किया, जो उन्हें फुटबॉल खेलते देखने जाते हैं और मैदान पर उनका उत्साह बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग खुद को टाइगर का सबसे बड़ा फैन बताते हैं। ऐसे में उन्हें भी इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए। विद्युत ने कहा कि इस तरह की घटना में किसी को भाग कर हमलावारों को पकड़ना चाहिए था। उनके इस बयान का मकसद घटना के प्रति नाराजगी जाहिर करना और टाइगर के समर्थन में आवाज उठाना था। मुंबई पुलिस से बोले- ऐसी गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए वीडियो में विद्युत ने मुंबई पुलिस को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस टाइगर को सुरक्षा मुहैया कराएगी, लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ऐसी घटना दोबारा न हो।विद्युत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर ऐसी गलती फिर होती है, तो इसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी। उनके बयान से साफ है कि वह टाइगर की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और चाहते हैं कि उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। ‘जब अकेला महसूस करता हूं तो ‘बजरंग बाण’ सुनता हूं’ वीडियो में विद्युत ने टाइगर से अपने लगाव का एक भावुक पहलू भी साझा किया। उन्होंने कहा कि जब वह बहुत अकेला महसूस करते हैं, तो बजरंग बाण सुनते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि टाइगर भी इसे सुनते हैं। विद्युत ने प्यार जताते हुए टाइगर को ‘भाई’ कहा और अपना समर्थन दोहराया। उनके इस संदेश में टाइगर के लिए दोस्ती, अपनापन और चिंता साफ नजर आई। उन्होंने जिस अंदाज में टाइगर को संबोधित किया, उससे यह भी जाहिर हुआ कि वह इस घटना के बाद उनका हौसला बढ़ाना चाहते हैं। भास्कर को दिए इंटरव्यू में टाइगर के साथ फिल्म का किया था खुलासा विद्युत जामवाल ने इससे पहले दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म करने की योजना का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह टाइगर के साथ एक फिल्म करने वाले हैं। ऐसे में टाइगर के समर्थन में उनका यह वीडियो दोनों के बीच अच्छे रिश्ते और आपसी जुड़ाव के संदर्भ में भी चर्चा में है। विद्युत इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज के बीच टाइगर के समर्थन में उनका यह संदेश सामने आया है। विद्युत का वीडियो टाइगर के प्रति उनके सम्मान और चिंता को जाहिर करता है। उन्होंने एक तरफ टाइगर को निडर बताते हुए उनका मनोबल बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ उनके प्रशंसकों और मुंबई पुलिस से भी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।



    Source link

  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का एक संदिग्ध हिरासत में:एक्टर बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे, बाइक बरामद; 4 साल में 8 स्टार्स पर अटैक

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का एक संदिग्ध हिरासत में:एक्टर बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे, बाइक बरामद; 4 साल में 8 स्टार्स पर अटैक




    मुंबई में फायरिंग की घटना के बाद एक्टर टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें सामने आई हैं। उनकी बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिख रही हैं। 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

    टाइगर की कार पर रविवार शाम जुहू इलाके में 5 राउंड फायरिंग करने वाले आरोपियों की भी तस्वीर सामने आ गई है। इसमें दो युवक सफेद शर्ट पहने दिख रहे हैं। एक ने काली कैप पहन रखी है। हालांकि, यह तस्वीर कहां और कब की है, ये अभी स्पष्ट नहीं है।

    वारदात में इस्तेमाल बाइक भी मिल गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फायरिंग के बाद अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर भाग गए। लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।

    एक्टर के ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी है। उमेश चव्हाण नाम का एक शख्स भी घायल हुआ है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात टाइगर से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि एक्टर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है।



    Source link

  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, हाथ और सीने पर पट्टियां दिखीं:एकनाथ शिंदे मिलने पहुंचे; 5 राउंड गोलियां चलीं, ड्राइवर समेत 2 घायल

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, हाथ और सीने पर पट्टियां दिखीं:एकनाथ शिंदे मिलने पहुंचे; 5 राउंड गोलियां चलीं, ड्राइवर समेत 2 घायल




    बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना में बाल-बाल बच गए। रविवार शाम करीब 7 बजे फुटबॉल क्लब से निकलते समय उन पर फायरिंग हुई थी। घटना में टाइगर के ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे रविवार देर रात टाइगर के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। टाइगर के घर से सामने आई तस्वीरों में उनके कंधे और सीने पर ड्रेसिंग और दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी दिखी। उनकी मां आयशा श्रॉफ भी इस दौरान मौजूद थीं।



    Source link

  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, 4 तस्वीरों में देखें पूरी घटना:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट पर आए; गाड़ी लेकर गए

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, 4 तस्वीरों में देखें पूरी घटना:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट पर आए; गाड़ी लेकर गए




    एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम को मुंबई में फायरिंग हुई। इस घटना में उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। टाइगर अपने ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, टाइगर सुरक्षित हैं। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरी घटना के 3 वीडियो सामने आए हैं।

    1. टाइगर की कार जुहू के पुष्पा पार्क पहुंची
    रविवार शाम 7 बजे टाइगर की कार जुहू के पुष्पा पार्क पहुंचती है। कार में टाइगर फ्रंट सीट पर बैठे थे और ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान वहां शूटर्स ने फायरिंग शुरू कर दी। 2. टाइगर की कार पर 5 राउंड फायरिंग
    शूटर्स ने टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाकर 5 राउंड फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 3. ड्राइवर को गोली लगी, वह गाड़ी से बाहर निकला
    फायरिंग के दौरान टाइगर का ड्राइवर गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद वह गाड़ी से बाहर निकल आया। ड्राइवर के घायल होने के बाद गाड़ी चलाने की जिम्मेदारी टाइगर ने खुद संभाली। 4. फ्रंट सीट से ड्राइविंग सीट पर आए टाइगर
    ड्राइवर के गाड़ी से बाहर निकलने के बाद टाइगर श्रॉफ फ्रंट सीट से ड्राइविंग सीट पर आ गए। उन्होंने खुद गाड़ी का स्टेयरिंग संभाला और कार लेकर वहां से निकल गए।



    Source link

  • टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित:लॉरेंस गैंग ने कहा- जो सलमान के साथ काम करेगा, उसका यही अंजाम होगा

    टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित:लॉरेंस गैंग ने कहा- जो सलमान के साथ काम करेगा, उसका यही अंजाम होगा




    एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई में फायरिंग हुई। बाइक सवारों ने जुहू में उन पर 5 राउंड फायरिंग की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर कार से लौट रहे थे। जब वह जुहू के पुष्पा पार्क के पास पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे। हमलावरों ने बिना किसी कहासुनी के अचानक टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। टाइगर के ड्राइवर और पास में मौजूद एक ऑटो-रिक्शा वाले को भी गोलियां लगी हैं। हमले के बाद एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। लिखा कि सलमान खान के साथ काम करने वाले का यही अंजाम होगा। टाइगर पर हमले का यह वीडियो वायरल है… लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। पोस्ट में लिखा है- हमने इसे समझाया था, इसको समझ नहीं आया। आज हमने इसको सही से समझा दिया है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो हमारी बात नहीं सुनेगा, या सलमान के साथ काम करेगा. अगला नंबर उसी का होगा। फायरिंग की वजह साफ नहीं, CCTV खंगाल रही पुलिस हमला क्यों हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की बाइक का नंबर और उनकी पहचान की जा सके। पुलिस चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है। कौन है लॉरेंस, 700 से ज्यादा शूटर्स, विदेशों से मंगाते हैं हथियार लॉरेंस का जन्म 12 फरवरी 1993 में पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। उसके पिता पुलिस कॉन्स्टेबल थे। मां ने लॉरेंस नाम लिखा था। पुलिस रिकॉर्ड में लॉरेंस का नाम सतविंदर सिंह है। लॉरेंस गैंग का नेटवर्क दुनिया भर में फैला हुआ है। कहा जाता है कि उसके गिरोह में 700 से ज्यादा शूटर्स हैं, जिनमें 300 से ज्यादा पंजाब से जुड़े हैं। इसके गुर्गे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से काम करते हैं। जैकी श्रॉफ के बेटे, नाना एयर वाइस मार्शल थे टाइगर श्रॉफ एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। उनके नाना एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त वीर चक्र पुरस्कार विजेता थे। उन्होंने बेल्जियम की एक महिला से शादी की थी जिनका नाम क्लाउड मैरी डे केवी था। टाइगर श्रॉफ के दादा काकूलाल हरिलाला श्रॉफ गुजरात के ज्योतिषी थे जिन्होंने शिंजियांग में एक तुर्की महिला रीता से शादी की जो एक उइगर मुस्लिम थीं। आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन स्टार किड होने के बावजूद टाइगर श्रॉफ का बचपन बहुत ही आर्थिक तंगी में गुजरा है। दरअसल, उनकी मां आयशा श्रॉफ ने फिल्म ‘बूम’ प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म को कैजाद गुस्ताद ने डायरेक्ट किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, जीनत अमान और जावेद जाफरी जैसे बड़े स्टार्स थे। वहीं, कटरीना कैफ की यह डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि फिल्म ‘बूम’ के फ्लॉप होने के बाद परिवार को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा था। यहां तक कि उनके घर का फर्नीचर तक बिक चुका था। उन्हें जमीन पर सोना पड़ा था। तब टाइगर सिर्फ 11 साल के थे। टाइगर की मानें तो वह उनके परिवार का सबसे बुरा समय था। पिता जैकी श्रॉफ से भी ज्यादा नेटवर्थ जैकी श्रॉफ चार दशकों से ज्‍यादा लंबे करियर में लगभग 250 फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ 10 साल के करियर में 11 फिल्‍मों में काम कर चुके हैं। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक आज टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ 248 करोड़ रुपए है। वो एक फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा टाइगर सोशल मीडिया और विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पिता जैकी श्रॉफ की नेटवर्थ इस समय 212 करोड़ रुपए है। जैकी एक फिल्म के करीब 1 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। फिल्में फ्लॉप हुईं तो डिप्रेशन में चले गए टाइगर श्रॉफ की ए फ्लाइंग जट, मुन्ना माइकल, और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थीं। सबसे बड़ा झटका उन्हें हीरोपंती 2 की रिलीज के बाद लगा था। इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने बहुत खराब रिव्यूज दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। इसकी वजह से टाइगर डिप्रेशन में चले गए थे। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में टाइगर श्रॉफ ने कहा था- मैं बहुत दुखी हुआ, डिप्रेशन महसूस किया। मेरी कोई सोशल लाइफ नहीं है और ना ही मेरे बहुत सारे दोस्त हैं। जब मैं डिप्रेस होता हूं तो बहुत खाता हूं। एयरोफोबिया से पीड़ित हैं टाइगर, फ्लाइट में खड़े होकर ट्रैवल करते हैं टाइगर श्रॉफ को एयरोफोबिया की शिकायत है। इस बात का खुलासा कहते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि फ्लाइट में उड़ान भरने से डर लगता है। टाइगर के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में काम कर चुके अक्षय कुमार ने भी एक बार इंटरव्यू में कहा था- टाइगर फ्लाइट में तभी बैठते हैं जब उन्हें उतरना और उड़ान भरना होता है। अन्यथा, वो डर के कारण पूरी उड़ान के दौरान खड़े रहते हैं।



    Source link