Nana Patekar Death Goa | Son Malhar Statement on Family Controversy

Written by

in


12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

8 अक्टूबर को गोवा में 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का निधन हुआ था। निधन के बाद से ही उनके और उनकी पत्नी के रिश्ते में अनबन के कयास लगाए जा रहे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि नाना पाटेकर आखिरी दिनों में बेहद अकेले थे। सोशल मीडिया पर चल रहीं इन खबरों पर अब नाना पाटेकर के बेटे मल्हार भड़क गए। उन्होंने साफ किया है कि ये खबरें बेबुनियाद हैं। इसके अलावा मल्हार ने बताया है कि नाना पाटेकर स्वस्थ थे और परिवार के लोग भी उनके साथ थे।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मल्हार ने पारिवारिक मतभेद पर कहा, ‘इतना कुछ वायरल हो रहा है, जो बहुत गलत है। सिर्फ इसलिए कि हम इंस्टाग्राम पर परिवार की फोटो शेयर नहीं करते, इसका मतलब ये नहीं है कि हमारे बीच कोई जुड़ाव नहीं है। अलग होने के बाद भी मेरे पेरेंट्स के रिश्ते अच्छे थे। वो 38-39 सालों से साथ थे और चीजें वैसी नहीं होतीं, जैसी बाहर से दिखती हैं।’

नाना पाटेकर ने 1978 में नीलकंठी से शादी की थी।

नाना पाटेकर ने 1978 में नीलकंठी से शादी की थी।

आगे मल्हार ने कहा, ‘मैंने जो पढ़ा उसका जवाब ये है कि वो (नाना पाटेकर) अकेले नहीं थे। कभी भी नहीं। और न ही उनकी तबीयत खराब थी। हममे से हमेशा कोई न कोई उनके साथ रहता था। वो जिम में ढाई घंटे वर्कआउट करते थे। आज के यंगस्टर भी ऐसा नहीं कर पाते। उनका फिटनेस लेवल अलग था।’

मल्हार ने ये भी बताया है कि भले ही उनके पेरेंट्स सालों से अलग रह रहे थे, लेकिन उनके बीच हमेशा इमोशनल कनेक्शन रहा।

आखिरी समय तक नाना पाटेकर के साथ था भतीजा

मल्हार ने बताया है कि जब नाना पाटेकर गोवा में थे, तब उनका चचेरा भाई प्रसाद उनके साथ था। प्रसाद उनकी सभी मीटिंग्स मैनेज करते थे। नाना पाटेकर माधुरी दीक्षित के साथ केबीसी मराठी की शूटिंग करने वाले थे, जिसके लिए उन्होंने प्रसाद को मुंबई भेज दिया था। तब उनके कजिन अमय नाना पाटेकर के साथ थे। निधन से कुछ घंटों पहले तक अमय उनके साथ थे। जब नाना पाटेकर घर के ऊपर के कमरे में आराम करने गए, तो अमय अपने घर चले गए। जब नाना पाटेकर को बेचैनी महसूस हुई, तो उन्होंने अमय को पहले मैसेज किया और फिर कॉल। लेकिन जब तक अमय पहुंचे, देर हो चुकी थी।

मल्हार ने ये भी बताया है कि सुबह 5 बजे उनकी मां ने कॉल कर पिता के निधन की खबर दी। उस समय वो पुणे में थे। मां से बात करने के बाद मल्हार को ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी दुनिया थम गई है।

तनुश्री दत्ता के बयानों पर भी भड़के

सालों पहले नाना पाटेकर पर मीटू का आरोप लगाने वालीं तनुश्री दत्ता ने एक्टर के निधन की खबर आने के बाद कई विवादित बयान दिए। अब एक्टर के बेटे मल्हार ने इस पर भी रिएक्शन दिया है।

मल्हार पाटेकर ने कहा कि कुछ लोग जिस विवाद को फिर से उठा रहे हैं, उस पर कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मल्हार ने कहा, “बिना किसी का नाम लिए मैं कहना चाहता हूं कि जिस केस को लोग बेवजह सामने ला रहे हैं, वह खत्म हो चुका है। न्यायपालिका से सब क्लियर हो चुका है। इसके बाद भी लोग बोल रहे हैं। ऐसे लोगों को मैं कुछ नहीं कहूंगा। जो सच है, वही रहेगा। भगवान उनका भला करे।”

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर।

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर।

तनुश्री दत्ता ने निधन पर उठाए थे सवाल

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने उनके देर रात अंतिम संस्कार पर सवाल किए थे। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तनुश्री ने दावा किया था कि बॉलीवुड या मीडिया से किसी भी व्यक्ति ने नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर नहीं देखा।

उन्होंने देर रात 11:28 बजे अंतिम संस्कार किए जाने की जल्दबाजी पर भी आपत्ति जताई है। तनुश्री ने आरोप लगाया है कि कानूनी मामलों से बचने के लिए यह नाटक रचा गया हो सकता है।

तनुश्री ने सवाल उठाया कि इतनी रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने की क्या जल्दी थी और क्या उनके परिवार ने भी चेहरा ठीक से देखा था।

‘अस्पताल ले जाने के वीडियो और फोटो क्यों नहीं हैं’- तनुश्री

तनुश्री ने इंस्टाग्राम लाइव में अस्पताल से जुड़ी प्रक्रियाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था, तब भी फोटो और वीडियो सामने आए थे।

हालांकि, नाना पाटेकर को अस्पताल ले जाने, वहां मृत घोषित करने और पोस्टमार्टम किए जाने का एक भी वीडियो या फोटो सामने नहीं आया। उन्होंने दावा किया कि अंतिम संस्कार के समय चेहरा ढका हुआ था, जिससे किसी को असलियत पता नहीं चली।

विदेश में जिंदा होने का दावा, डीएनए टेस्ट की मांग

तनुश्री दत्ता ने यह भी दावा किया कि जिस शरीर का अंतिम संस्कार किया गया, वह नाना पाटेकर का नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि कानूनी मुकदमों और पुलिस जांच से बचने के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया गया हो सकता है और अभिनेता सिंगापुर या मलेशिया में मौजूद हो सकते हैं।

तनुश्री दत्ता ने 2004 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था।

तनुश्री दत्ता ने 2004 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था।

मीटू आंदोलन से शुरू हुआ था विवाद

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद साल 2008 से चला आ रहा है। तनुश्री ने फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

साल 2018 में जब भारत में मीटू (#MeToo) आंदोलन शुरू हुआ, तब यह मामला दोबारा सुर्खियों में आया। तनुश्री के वकील नितिन सतपुते ने अक्टूबर 2018 में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अर्जी देकर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग का नार्को-एनालिसिस और लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की थी। हालांकि, जून 2019 में पुलिस ने जांच के बाद नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दी थी।

नाना पाटेकर ने आरोपों पर बात की थी

साल 2024 में लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर से पूछा गया था कि तनुश्री द्वारा उन पर गंभीर आरोप लगाए जाने पर उन्हें गुस्सा आया था।

इस पर नाना ने कहा था, “झूठ है, तो गुस्सा किस बात का? अब जो बातें हो गई थीं, उसके बारे में क्या बोलें। मुझे गुस्सा नहीं आया।”

एफआईआर के सवाल पर नाना ने कहा था, “वो तो ठीक है, वो बाकी का कुछ भी होता है, उसके लिए मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अभी इतने सामने अगर कोई एक बच्चा-बच्ची बोले कि हमने… इसने हमसे ज्यादती की, अब सभी मालूम है न सबको क्या हुआ है। कुछ नहीं मालूम, ही नहीं कुछ हुआ ही नहीं था, तो हमें क्या मालूम हुआ होता? हुआ होता तो कुछ हम बयान करते थे, बताते। कोई कहता है कि आपने ऐसे किया, हम क्या कहेंगे? हमने नहीं किया, इसके अलावा क्या कह सकते हैं।”

ये खबर भी पढ़ें

नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई:हार्ट की नस में खून का थक्का जमने से आया था हार्ट अटैक

नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था। गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) के एक सीनियर डॉक्टर ने रविवार को न्यूज एजेंसी PTI को यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *