महानवमी पर दुर्गा पूजा पंडाल में जुटे बॉलीवुड सितारे:आलिया भट्ट-इम्तियाज अली ने भी किए मां दुर्गा के दर्शन, काजोल बेटी न्यासा के साथ पहुंचीं

Written by

in




मुंबई के जुहू स्थित नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में महानवमी के मौके पर बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। इस दौरान आलिया भट्ट, नीतू चंद्रा, रूपाली गांगुली, निर्देशक इम्तियाज अली और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी समेत कई हस्तियां मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचीं। काजोल बेटी न्यासा देवगन के साथ पंडाल में नजर आईं। महानवमी पर दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे सितारे मुंबई में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। महानवमी के मौके पर नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में फिल्म और टेलीविजन जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान आलिया भट्ट, नीतू चंद्रा, टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने मां दुर्गा के दर्शन किए। पंडाल में काजोल बेटी न्यासा देवगन के साथ दिखाई दीं। देखें तस्वीरें… मुखर्जी परिवार करता है पूजा का आयोजन नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा मुंबई के सबसे चर्चित दुर्गा पूजा आयोजनों में से एक है। इसका आयोजन मुखर्जी परिवार करता है। एक्ट्रेस काजोल हर साल इस पूजा में शामिल होती हैं। उनके साथ उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री तनुजा, बहन तनीषा मुखर्जी और परिवार के अन्य सदस्य भी उत्सव में हिस्सा लेते हैं। काजोल के बच्चे न्यासा और युग देवगन भी इस पूजा से जुड़े रहे हैं। इस साल 80वां वर्ष, गुरुवायुर मंदिर से प्रेरित थीम साल 2026 में नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा अपने 80वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस मौके पर पंडाल की थीम केरल के प्रसिद्ध गुरुवायुर मंदिर से प्रेरित बताई गई है। हर साल की तरह इस बार भी पूजा में पारंपरिक रीति-रिवाजों, भव्य सजावट और सितारों की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा है।



Source link

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *