यूपी में अदा शर्मा बोलीं- मुझे कोई धमकी नहीं मिली:कहा- जब मिलेगी तब जवाब दूंगी, गोंडा मेरा दूसरा घर है

Written by

in




यूपी के गोंडा में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा पहुंचीं। सलमान खान के साथ काम कर रहे लोगों को मिल रही धमकियों के सवाल पर उन्होंने कहा- मुझे अभी तक किसी ने धमकी नहीं दी है। जब मुझे कोई धमकी मिलेगी। तब मैं उसका जवाब दूंगी। शुक्रवार शाम 6:30 बजे एक्ट्रेस एक निजी ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन में पहुंची थीं। उन्होंने फैंस का उत्साह देखकर कहा- गोंडा मेरा दूसरा घर है। अदा बोलीं- वह किसी दूसरे को धमकी दे रहा है दर्शकों से बातचीत में एक दर्शक ने लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान और उनके साथ काम करने वाले लोगों को मिल रही धमकियों को लेकर सवाल पूछा। इस पर अदा शर्मा ने कहा- सर, मैं तो किसी को धमकी नहीं दे रही हूं। मुझे अभी तक किसी ने धमकी नहीं दी है। किसी और के कमेंट पर मैं कोई कमेंट नहीं कर सकती। जब मुझे कोई धमकी मिलेगी, तब आप पूछिएगा, मैं उसका जवाब दूंगी। जब मैं किसी को जानती नहीं हूं और वह किसी दूसरे को धमकी दे रहा है, तो मैं इस पर कैसे कमेंट करूं? मेरे हिसाब से यह ठीक नहीं होगा। दर्शक से कहा- क्या सर भाग गए? अदा शर्मा ने सवाल पूछने वाले दर्शक के वहां से चले जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- आप बताइए, आपका क्या कमेंट है? जब दर्शक ने कोई जवाब नहीं दिया तो एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा- भाग गए, ऐसे कैसे भाग गए? मुझे धमकी देकर खुद भाग गए। क्या सर? कार्यक्रम खत्म होने के बाद अदा गोंडा से निकल गईं। इससे पहले अदा ने बहराइच में भी एक ज्वैलरी शो रूम का उद्घाटन किया।
—————— यह खबर भी पढ़ें… यूपी में मोबाइल टावर पर हुई शादी:लड़की बोली- प्रेमी के बिना नहीं जी सकती, मुंबई से बॉयफ्रेंड ने फोन पर कहा- कबूल है बहराइच में शुक्रवार सुबह बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई। परिवार और गांववालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़की नीचे नहीं उतरी। बेटी की जिद के आगे घर वालों ने हार मान ली। मस्जिद से काजी को बुलाकर लड़के-लड़की का ऑनलाइन निकाह कराया गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *