Tag: Yadav

  • Mushtaq Khan Prayer Meet | Poonam Dhillon, Rajpal Yadav, Rahul Roy Attend

    Mushtaq Khan Prayer Meet | Poonam Dhillon, Rajpal Yadav, Rahul Roy Attend


    4 दिन पहले

    • कॉपी लिंक

    मुश्ताक खान का 24 सितंबर को कैंसर से जूझने के बाद निधन हुआ था। वो ‘वेलकम’, ‘गदर’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे।

    मुंबई में बुधवार को एक्टर मुश्ताक खान की प्रेयर मीट हुई। प्रेयर मीट में पूनम ढिल्लों, राजपाल यादव, राहुल रॉय, किरण कुमार, अनिल शर्मा समेत बॉलीवुड के कई कलाकार और उनके सहयोगी पहुंचे।

    वहीं, प्रेयर मीट के दौरान दिग्गज अभिनेता और ‘वागले की दुनिया’ फेम अंजन श्रीवास्तव मुश्ताक खान को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने मुश्ताक खान की तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘सुपर डुपर हिट’ लीडर बताया।

    देखें प्रेयर मीट की तस्वीरें-

    एक्टर अंजन श्रीवास्तव मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में भावुक हो गए।

    एक्टर अंजन श्रीवास्तव मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में भावुक हो गए।

    मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देते हुए पूनम ढिल्लों।

    मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देते हुए पूनम ढिल्लों।

    किरण कुमार भी मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में पहुंचे।

    किरण कुमार भी मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में पहुंचे।

    अनंग देसाई भी मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में पहुंचे।

    अनंग देसाई भी मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में पहुंचे।

    अखिलेंद्र मिश्रा मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में पहुंचे।

    अखिलेंद्र मिश्रा मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में पहुंचे।

    मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन के साथ मुकेश ऋषि और राहुल रॉय।

    मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन के साथ मुकेश ऋषि और राहुल रॉय।

    मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल रॉय।

    मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल रॉय।

    राजपाल यादव को निकालने का दावा गलत मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से राजपाल यादव का वीडियो वायरल हुआ। जिसको लेकर कुछ पैपराजी पेजेस ने दावा किया कि राजपाल यादव को प्रेयर मीट से निकाल दिया गया।

    वीडियो में एक महिला कहती है कि लगता है कि आपको बाहर भेजना पड़ेगा। मैंने आपको समझाया, लेकिन आप समझ नहीं रहे। हद है, यह समय है सेल्फी लेने का।

    हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई है कि राजपाल यादव को प्रेयर मीट से नहीं निकाला गया। दरअसल, जब वे प्रेयर मीट खत्म होने के बाद बाहर निकल रहे थे, तब वहां मौजूद पैपराजी और कुछ फैंस उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी खिंचवाने लगे। शोक के उस माहौल में कुछ लोगों द्वारा सेल्फी लेने से वहां मौजूद मुश्ताक खान के परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

    राजपाल यादव के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता शख्स।

    राजपाल यादव के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता शख्स।

    वीडियो में जो महिला बोल रही हैं, उनका गुस्सा राजपाल यादव पर नहीं, बल्कि वहां उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैंस और पैपराजी पर था।

    फैंस द्वारा सेल्फी की वजह से हुए शोर-शराबे को देखकर राजपाल यादव ही वहां से अपनी कार की तरफ चले गए।

    फैंस द्वारा सेल्फी की वजह से हुए शोर-शराबे को देखकर राजपाल यादव ही वहां से अपनी कार की तरफ चले गए।

    250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

    मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर कस्बे में जन्मे मुश्ताक खान ने अभिनय की शुरुआत थिएटर से की थी। साल 1980 में फिल्म अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा।

    चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 1990 के दशक में वे आशिकी, सड़क, साथी, हम हैं राही प्यार के, क्रांतिवीर, राजा, मेजर साब और मन जैसी फिल्मों में नजर आए।

    आशिकी में दर्जी रफू मास्टर और हम हैं राही प्यार के में भगवती प्रसाद मिश्रा का उनका किरदार काफी चर्चित हुआ।

    इसके बाद हेरा फेरी, मुझसे शादी करोगी, गदर: एक प्रेम कथा, जोड़ी नं. 1 और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में उन्होंने कॉमिक और सपोर्टिंग रोल निभाए।

    2007 में आई फिल्म 'वेलकम' में 'बल्लू' के रोल से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।

    2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ में ‘बल्लू’ के रोल से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।

    2007 की फिल्म वेलकम में मजनू भाई के साथी बल्लू के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली। जिसमें उनका डायलॉग ‘मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था। एक दिन उदय भाई…’ काफी मशहूर हुआ। इसके बाद वेलकम बैक, स्त्री और स्त्री 2 जैसी फिल्मों में भी वे नजर आए।

    मुश्ताक खान आखिरी बार फिल्म कोकीन में नजर आए थे। यह फिल्म 5 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी।

    मुश्ताक खान आखिरी बार फिल्म कोकीन में नजर आए थे। यह फिल्म 5 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी।

    फिल्मों के साथ-साथ मुश्ताक खान ने टीवी पर भी काम किया। वे अदालत, चाचा चौधरी, टेढ़े-मेढ़े सपने और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी जैसे शोज का हिस्सा रहे।

    हाल के वर्षों की बात करें तो साल 2025 में वे फिल्म जाट में इंस्पेक्टर मुश्ताक के किरदार में नजर आए। इसी साल उदयपुर फाइल्स में वीरेंद्र कुमार मीणा का रोल निभाया। इसके अलावा किस किसको प्यार करूं 2 में भी काम किया।

    साल 2026 में वे भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन, हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं और कोकिन में नजर आए।

    परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी

    मुश्ताक खान अपने पीछे पत्नी सलमा खान, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे का नाम मोहम्मद अरशद खान, छोटे बेटे का नाम मोहसिन खान और बेटी का नाम सबा शेख है।

    मुश्ताक खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले उन्हें किसी से प्यार हुआ था, लेकिन यह रिश्ता सफल नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने शादी से दूरी बनाने का फैसला किया था। बाद में माता-पिता की इच्छा पर उन्होंने सलमा खान से अरेंज मैरिज की।

    उनके बड़े बेटे मोहम्मद अरशद खान ने फिल्मी दुनिया से अलग अपना करियर बनाया है। वहीं, छोटे बेटे मोहसिन खान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। हालांकि, वे एक्टिंग नहीं करते। मोहसिन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने मराठी कॉमेडी फिल्म ‘डिलीवरी बॉय’ का निर्देशन किया है।

    मुश्ताक खान ने 2021 में सोशल मीडिया पर पत्नी और बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने ‘फैमिली’ लिखा था। तस्वीर में पूरा परिवार साथ नजर आया था।

    मुश्ताक खान ने 2021 में सोशल मीडिया पर पत्नी और बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने ‘फैमिली’ लिखा था। तस्वीर में पूरा परिवार साथ नजर आया था।

    मुश्ताक खान के छोटे बेटे मोहसिन निर्देशक और निर्माता हैं।

    मुश्ताक खान के छोटे बेटे मोहसिन निर्देशक और निर्माता हैं।

    मुश्ताक खान का हुआ था अपहरण

    नवंबर 2024 में मुश्ताक खान को अवॉर्ड फंक्शन के बहाने बुलाकर किडनैप कर लिया गया था। उन्हें मेरठ में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाने की बात कही गई थी। भरोसा जीतने के लिए बदमाशों ने उन्हें 25 हजार रुपए एडवांस भेजे और मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट टिकट भी बुक कराई।

    20 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एक कैब उन्हें मेरठ लेकर निकली। रास्ते में उन्हें दूसरी गाड़ी में बैठाया गया। इसके बाद बंदूक दिखाकर उनका अपहरण कर लिया गया। उन्हें बिजनौर के एक घर में ले जाकर करीब 12 घंटे तक बंधक रखा गया। बदमाशों ने 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।

    घटना के बाद पुलिस ने मुश्ताक खान के पीए की शिकायत पर मामला दर्ज किया और जांच में लवी पाल और सार्थक सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    घटना के बाद पुलिस ने मुश्ताक खान के पीए की शिकायत पर मामला दर्ज किया और जांच में लवी पाल और सार्थक सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    अगली सुबह अपहरणकर्ता नशे में थे और कुछ सो रहे थे। इसी दौरान मुश्ताक खान वहां से भाग निकले। पास की मस्जिद पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मदद मांगी। लोगों ने उनके परिवार और पुलिस से संपर्क कराया।

    पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने उनके बैंक खाते से करीब 2.2 लाख रुपए भी निकाल लिए थे। मामले में पुलिस ने गिरोह के कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने शक्ति कपूर और राजेश पुरी समेत दूसरे कलाकारों को भी इसी तरह फंसाने की कोशिश की थी।

    ………………….

    ये खबर भी पढ़ें…

    रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन:बंगाली सिनेमा में प्लेबैक सिंगर थीं, शाहरुख खान अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 22 सितंबर को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। यशराज फिल्म्स (YRF) ने आधिकारिक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ें…



    Source link

  • Actor Rajpal Yadav Reprimanded by Supreme Court in Cheque Bounce Case

    Actor Rajpal Yadav Reprimanded by Supreme Court in Cheque Bounce Case


    चेक बाउंस के सात मामलों में दोषी एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट के आदेश के बावजूद 5 करोड़ नहीं जमा करने पर सोमवार को जस्टिस जॉयमाल्य बागची नाराज हो गए।

    .

    उन्होंने कहा, “इस घमंड को सही जगह दिखानी होगी। आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है। आपकी जगह जेल में है।”

    सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को आखिरी मौका देते हुए मंगलवार (6 अक्टूबर) तक पैसे जमा करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।

    कोर्ट ने इससे पहले 15 सितंबर को भी उन्हें भुगतान के लिए समय दिया था। साथ ही उन्हें सरेंडर करने से मिली अंतरिम राहत 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।

    राजपाल ने कहा था- पांच बार जेल जाने को तैयार, लेकिन एक पैसा नहीं दूंगा

    कोर्ट में 50 लाख के डिमांड ड्राफ्ट की फोटो कॉपी दिखाई

    राजपाल यादव के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि 50 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट की फोटोकॉपी कोर्ट के सामने रखी गई है। यह डिमांड ड्राफ्ट अगले दिन तक दिल्ली पहुंच जाएगा। इस पर CJI सूर्यकांत ने पूछा, “50 लाख रुपये? क्या यह असली भी है?”

    कोर्ट ने यह भी कहा कि राजपाल यादव को 5 अक्टूबर तक 5 करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया।

    शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील ने राजपाल यादव के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभिनेता कोर्ट में भी ‘एक्टिंग’ कर रहे हैं। उन्हें कोर्ट का भी सम्मान नहीं है।

    इसके बाद जब राजपाल यादव के वकील ने कहा कि शिकायतकर्ता गरीब नहीं हैं, तो जस्टिस बागची ने जवाब दिया कि वे भले ही ज्यादा अमीर हों, लेकिन जिस रकम से उन्हें नुकसान हुआ है, उस हद तक वे गरीब हैं।

    कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें दो हफ्ते का समय दिया गया था और अब वह समय खत्म हो चुका है। वकील ने सफाई दी कि बैंक 3-4 दिनों तक बंद थे। इस पर कोर्ट ने कहा कि अगर समय बढ़ाने की जरूरत थी तो इसके लिए अंतरिम आवेदन दाखिल किया जा सकता था।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि कुल रकम करीब 7.5 करोड़ रुपये है और राजपाल यादव को अवमानना का दोषी ठहराया जाना चाहिए। कोर्ट ने निर्देश दिया कि भुगतान अगले दिन तक हो जाना चाहिए।

    2010 में फिल्म के लिए लिया था 5 करोड़ का फंड

    यह मामला करीब 16 साल पुराना है। शिकायतकर्ता कंपनी के मुताबिक, 2010 में राजपाल यादव को उनकी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी गई थी। फिल्म के निर्देशन और निर्माण से जुड़े राजपाल यादव पर रकम लौटाने की जिम्मेदारी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते हुए और भुगतान के लिए चेक जारी किए गए, लेकिन उनमें से सात चेक बाउंस हो गए।

    राजपाल यादव ने फिल्म के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

    राजपाल यादव ने फिल्म के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

    दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई थी 3 महीने की सजा

    मामले में राजपाल यादव को दोषी ठहराया गया था। जुलाई 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने सातों मामलों में उनकी सजा बरकरार रखते हुए तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। सभी सजाएं एक साथ चलने का आदेश दिया गया था। इसके बाद राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी।

    सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में उन्हें सरेंडर करने से अंतरिम राहत दी थी, लेकिन इसके लिए भुगतान की शर्त रखी थी। 15 सितंबर को कोर्ट ने उन्हें रकम जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया था। अब भुगतान की शर्त पूरी नहीं होने पर कोर्ट ने उन्हें आखिरी मौका दिया है।

    ********************

    यह खबर भी पढ़िए:-

    भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर 1000 का जुर्माना:पत्नी से तलाक केस में कोर्ट नहीं पहुंचे; ज्योति सिंह ने मांगी है 10 करोड़ की एलिमनी

    भोजपुरी के पावर स्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह पर कोर्ट ने 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। मामला पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक और गुजारा भत्ता से जुड़ा है।

    दरअसल, यूपी के बलिया की पारिवारिक अदालत में गुजारा भत्ता से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने उन पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की है। पढ़ें पूरी खबर…



    Source link

  • Kajal Raghwani Statement on Khesari Lal Yadav

    Kajal Raghwani Statement on Khesari Lal Yadav


    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी के अफेयर और ब्रेकअप के किस्से आम हैं। ब्रेकअप के बाद भी काजल राघवानी खेसारी लाल को भूला नहीं पाईं हैं। अब अभिनेत्री काजल राघवानी एक बार फिर अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ अपने

    .

    दरअसल, रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के हालिया एपिसोड में काजल ने मनीष कश्यप के साथ बातचीत के दौरान खेसारी लाल के साथ अपने करीब पांच साल पुराने रिश्ते और उससे मिली सीख के बारे में बात की।

    खेसारी के साथ काम को बताया सबसे अच्छा अनुभव

    शो के बेसमेंट में मनीष कश्यप ने काजल से पूछा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें किस अभिनेता के साथ काम करना सबसे अच्छा लगा। इस पर काजल ने बिना किसी झिझक के खेसारी लाल यादव का नाम लिया।

    ‘साथ काम करते-करते आकर्षण हुआ और प्यार हो गया’

    इसके बाद मनीष ने काजल से सीधे सवाल किया कि जब खेसारी पहले से शादीशुदा थे, तो उन्हें उनसे प्यार कैसे हुआ?

    इस पर काजल ने कहा कि वह पहली लड़की नहीं हैं, जिसे किसी शादीशुदा व्यक्ति से प्यार हुआ हो।

    उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियां सामने आईं, दोनों साथ काम कर रहे थे, इसी दौरान आकर्षण हुआ और फिर प्यार हो गया।

    शो में काजल पुरानी बातों को लेकर भावुक हो गईं।

    शो में काजल पुरानी बातों को लेकर भावुक हो गईं।

    काजल बोली- कोई फ्री में 5 साल रहता है क्या?

    मनीष ने आगे पूछा कि क्या खेसारी की तरफ से भी प्यार था? काजल ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि ‘फालतू का कोई फ्री में 5 साल रहता है क्या? मेरे जैसी मिलेगी नहीं उनको प्यार करने वाली।’

    काजल ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि खेसारी उन्हें जीवनभर याद करेंगे और शायद आज भी याद करते होंगे।

    काजल का खुलासा- जिससे प्यार किया, उसी ने की मारपीट

    इससे पहले शो के में काजल ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में एक बेहद दर्दनाक दौर का खुलासा किया था। साथी कंटेस्टेंट अनीश भगत से बातचीत के दौरान काजल ने बताया कि जिस व्यक्ति से उन्होंने प्यार किया था, उसी ने उनके साथ मारपीट की थी। इस घटना को याद करते हुए अभिनेत्री भावुक होकर रो पड़ीं थी।

    बाल खींचने की घटना याद कर रो पड़ीं काजल

    काजल ने बताया था कि मारपीट के दौरान उनके बाल इतनी बुरी तरह खींचे गए कि बाद में हाथ लगाने पर बाल उनके हाथ में आने लगे। उन्होंने कहा कि उस समय शरीर पर लगी चोटों से ज्यादा उन्हें अपने बाल टूटने का दर्द महसूस हुआ।

    यह बताते हुए काजल भावुक हो गईं और रोने लगीं थी। उन्होंने कहा कि उस घटना का असर आज भी उनके मन पर है। अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि जिंदगी में बहुत कुछ झेलने के बाद अब उनके लिए किसी पर आसानी से भरोसा करना मुश्किल हो गया है।

    पुराना रिश्ता फिर बना चर्चा का विषय

    काजल और खेसारी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और इसी दौरान उनके रिश्ते की खबरें भी सामने आती रहीं।

    रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों का नाम कई बार साथ जोड़ा गया। काजल को इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

    ‘राइज एंड फॉल 2’ में काजल इससे पहले भी अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों से जुड़े अनुभव साझा कर चुकी हैं। हाल के एपिसोड में उन्होंने एक पुराने रिश्ते में कथित हिंसा और मानसिक परेशानी का भी जिक्र किया, हालांकि उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया।

    अब खेसारी लाल के साथ अपने पांच साल पुराने रिश्ते पर काजल की बेबाक टिप्पणी ने एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री के इस चर्चित रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है।

    ब्रेकअप के बाद भी खेसारी को भूली नहीं हैं काजल

    ब्रेकअप के बाद भी काजल राघवानी खेसारी लाल को भूला नहीं पाईं हैं। इसका खुलासा एक रियालिटी शो में हुआ, जहां उन्होंने कहा कि शायद मैं उनसे बहुत प्यार करती थी या करती हूं। आज भी मेरे दिल में हैं।

    दरअसल, काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का हिस्सा हैं। शो की शुरुआत हो चुकी है और इसके दो एपिसोड भी स्ट्रीम किए जा चुके हैं। इसी के प्रीमियम में काजल ने अपने दिल की बात शेयर की।

    रियलिटी शो की एंट्री में खेसारी लाल यादव का नाम लिए बिना काजल राघवानी ने कहा कि वो उनसे बहुत प्यार करती हैं।

    रियलिटी शो की एंट्री में खेसारी लाल यादव का नाम लिए बिना काजल राघवानी ने कहा कि वो उनसे बहुत प्यार करती हैं।

    ग्रांड प्रीमियम में बोलीं- दिल में आज भी खेसारी यादव हैं

    26 सितंबर को ‘राइज एंड फॉल 2’ का ग्रांड प्रीमियर था, जिसमें 15 कंटेस्टेंट्स की, एक के एक धमाकेदार एंट्री हुई। भोजपुरी इंडस्ट्री से काजल राघवानी हैं।

    बिहार से यूट्बर मनीष कश्यप और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी इस शो का हिस्सा हैं। साथ ही टीवी इंडस्ट्री के बड़े सितारे, पूर्व बीजेपी नेता शाहजाद पूनावाला, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी इस शो में है।

    इसी बीच जब काजल ने अपनी ग्रांड एंट्री की तो उन्होंने खेसारी लाल का बिना नाम लिए उनसे अपने प्यार और फीलिंग्स को एक्सेप्ट किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लाइफ में बड़े धोखे मिले।

    कभी काजल राघवानी और खेसारी लाल एक-दूसरे के काफी करीब थे। (पुरानी तस्वीर)

    कभी काजल राघवानी और खेसारी लाल एक-दूसरे के काफी करीब थे। (पुरानी तस्वीर)

    वीरेंद्र सहवाग ने धोखे पर किया सवाल

    काजल राघवानी की एंट्री के बाद ‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट और भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग उनसे सवाल जवाब करते हैं।

    बहुत धोखे मिले हैं, काजल के इस बयान पर सहवाग कहते हैं, ‘एक बात पूछना चाहूंगा कि जो आपका वीडियो हमने देखा था कि आप धोखा खाने में माहिर हैं।’

    काजल बोलीं- ‘आज भी मेरे दिल में हैं’

    जवाब में भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी कहती हैं, ‘जिसके भी बारे में हम लोग बोल रहे हैं कि मैंने धोखा खाया है तो शायद मैं उनसे बहुत प्यार करती थी या करती हूं। आज भी मेरे दिल में हैं।’

    हालांकि, काजल के साथ एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस बात पर हैरान नजर आती हैं और पूछती हैं, ‘तुमको अभी भी वो धोखेबाज वापस चाहिए?’

    इस पर काजल जवाब देती हैं, ‘मैंने बहुत प्यार किया है उससे।’ इस पर वो हंसने लगती हैं और स्वरा कहती हैं, बहन तुझसे बात करनी पड़ेगी।

    खेसारी ने कहा था- मर्द को प्यार नहीं आदत हो जाती है

    भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने 4 महीने पहले एक पॉडकास्ट में शामिल हुए। जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान काजल राघवानी का जिक्र भी आया था।

    जिसपर उन्होंने कहा, “उस वक्त वो मेरे लिए सही थीं तो आज भी सही हैं। इंसान को प्यार हो जाता है। मैं तो ये कहूंगा कि मर्द को प्यार नहीं आदत हो जाती है।”

    काजल राघवानी के साथ काम करने पर क्या कहा ?

    भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने हाल ही में कहा था कि वह फिर से खेसारी के साथ काम करना चाहती हूं। इस पर खेसारी ने कहा कि उनकी अपनी विचारधारा हो सकती है। मैं इतना बड़ा नहीं हूं कि किसी कलाकार को मना कर दूं। अगर अच्छा काम होगा तो जरूर साथ काम करेंगे।

    अब जानिए काजल राघवानी और खेसारी के बीच का विवाद

    भोजपुरी में खेसारी और काजल राघवानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब इंटरटेन किया। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले काजल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वो मुकर गए। वहीं, खेसारी का तर्क था कि काजल के करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले वही थे।

    ——

    इसे भी पढ़िए

    तेजप्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को मोटी कहा:एक्ट्रेस बोलीं- लालूजी से मुझे मिलवाइगा, तेजप्रताप ने कहा जरूर, फिर राधे-राधे के नारे लगाए

    भोजपुरी बवाल’ में अपने अंदाज और बातों से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब तेज प्रताप यादव राइज एंड फॉल सीजन 2 में नजर आ रहे हैं। इस शो का एक क्लीप तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लीप में स्वारा भास्कर तेजप्रताप से कह रही हैं कि आप मुझे एक बार लालूजी से मिलवाइएगा। इस पर तेजप्रताप उनसे से वादा करते हैं कि पक्का मिलवाऊंगा। पूरी खबर पढ़ें।



    Source link