Tag: Spotted

  • Jackie Shroff Spotted After Tiger Shroff Firing Incident

    Jackie Shroff Spotted After Tiger Shroff Firing Incident


    13 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    जैकी श्रॉफ सोमवार को मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में रखे गए ‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण और अनावरण समारोह में शामिल हुए।

    उनके बेटे टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना के अगले ही दिन यह जैकी श्रॉफ की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी शामिल हुए।

    कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शॉल पहनाया गया। इस मौके पर जैकी श्रॉफ समेत कई लोग मौजूद थे।

    कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शॉल पहनाया गया। इस मौके पर जैकी श्रॉफ समेत कई लोग मौजूद थे।

    कार्यक्रम के दौरान सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ एक-दूसरे के गले मिले।

    कार्यक्रम के दौरान सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ एक-दूसरे के गले मिले।

    सुनील ने फायरिंग की घटना पर चिंता जताई

    इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा से प्यार करती है। अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।”

    सुनील ने कहा कि जैकी श्रॉफ उनके बचपन के दोस्त हैं। उन्हें राहत है कि टाइगर ठीक हैं।

    जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी ने फिल्म बॉर्डर, हलचल और आन: मेन एट वर्क जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।

    जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी ने फिल्म बॉर्डर, हलचल और आन: मेन एट वर्क जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।

    दीपक पराशर ने पूछा- एक्टर्स काम करने आते हैं या निशाना बनने?

    टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर दिग्गज एक्टर दीपक पराशर ने कहा कि इस घटना से उन्हें बहुत बुरा लगा। टाइगर एक अच्छे इंसान हैं और उनके पिता जैकी श्रॉफ उनके काफी करीबी हैं। उन्होंने जैकी को मैसेज भेजकर भी अपनी चिंता जाहिर की।

    दीपक ने सवाल उठाया कि आखिर एक्टर्स यहां काम करने आते हैं या निशाना बनने के लिए? उन्होंने कहा कि अगर किसी गैंग को कोई परेशानी है, तो उसे सामने बैठकर बातचीत से मामला सुलझाना चाहिए।

    दीपक पराशर ने फिल्म निकाह और इंसाफ का तराजू जैसी फिल्मों में काम किया है।

    दीपक पराशर ने फिल्म निकाह और इंसाफ का तराजू जैसी फिल्मों में काम किया है।

    उन्होंने बताया कि फायरिंग में ड्राइवर को गोली लगी थी। इस घटना में टाइगर की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।

    दीपक ने कहा कि इसका असर सिर्फ टाइगर पर नहीं पड़ता, बल्कि फिल्मों से जुड़े कई लोगों की जिंदगी भी प्रभावित होती है। स्पॉट बॉय, कैमरा और साउंड टीम के सदस्य भी इन प्रोडक्शन से जुड़े होते हैं। ऐसी घटनाओं से उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ सकता है।

    शरद बोले- देश में ऐसी अराजकता नहीं होनी चाहिए

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर एक्टर शरद केलकर ने कहा कि यह गलत है और देश में ऐसी अराजकता नहीं होनी चाहिए। यह मामला सिर्फ बॉलीवुड या किसी मशहूर व्यक्ति तक सीमित नहीं है।

    शरद ने बताया कि घटना के बाद उनकी जैकी श्रॉफ से बात हुई थी और उन्होंने मैसेज भी किया था।

    शरद केलकर ने फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर और सीरीज द फैमिली मैन जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

    शरद केलकर ने फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर और सीरीज द फैमिली मैन जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

    उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करेगी। शरद ने उम्मीद जताई कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी।

    राजेश रोशन ने घटना को बेहद दुखद बताया

    टाइगर पर फायरिंग की घटना को लेकर म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है।

    वहीं, बिग बॉस फेम अर्शी खान ने कहा कि मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए। जिसने भी यह किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए। अर्शी ने कहा कि टाइगर एक मशहूर शख्सियत हैं और लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनको कुछ हो गया तो छोड़ेंगे थोड़ी।

    ……………………

    यह खबर भी पढ़ें…

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अमाल मलिक ने पूछा- उन्हें क्यों निशाना बनाया, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल ढोलकिया ने उठाए सवाल

    टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद घटना को लेकर म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सवाल उठाया था कि आखिर टाइगर को निशाना क्यों बनाया गया। वहीं, रवि किशन, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल ढोलकिया समेत कई सितारों ने घटना पर नाराजगी जताई थी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…



    Source link

  • Prem Kitanu Screening Mumbai | Salman Khan Spotted With Veer Pahadiya

    Prem Kitanu Screening Mumbai | Salman Khan Spotted With Veer Pahadiya


    3 दिन पहले

    • कॉपी लिंक

    सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली बार नवंबर 2022 में वाई-प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।

    फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग गुरुवार को मुंबई में आयोजित हुई। स्क्रीनिंग में सलमान खान पहुंचे और वह फिल्म के लीड एक्टर वीर पहाड़िया के साथ नजर आए।

    वहीं, इवेंट में जैकलीन फर्नांडिस, करण जौहर, सारा तेंदुलकर, जरीन खान और एल्विश यादव भी पहुंचे।

    ‘प्रेम कीटाणु’ एक हिंदी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का रनटाइम करीब 2 घंटे 18 मिनट है। फिल्म की कहानी रोमांस और कॉमेडी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

    देखें फिल्म स्क्रीनिंग इवेंट की तस्वीरें-

    सलमान खान ने आफिया सैयद और वीर पहाड़िया के साथ पोज दिए।

    सलमान खान ने आफिया सैयद और वीर पहाड़िया के साथ पोज दिए।

    वीर और शिखर अपने नाना सुशील कुमार शिंदे के साथ दिखे।

    वीर और शिखर अपने नाना सुशील कुमार शिंदे के साथ दिखे।

    फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की भतीजी आफिया सैयद फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर दिखाई दे रही हैं।

    फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की भतीजी आफिया सैयद फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर दिखाई दे रही हैं।

    जरीन खान बिग बॉस कंटेस्टेंट रोहिद खान के साथ नजर आईं।

    जरीन खान बिग बॉस कंटेस्टेंट रोहिद खान के साथ नजर आईं।

    सारा तेंदुलकर ब्लैक ड्रेस में नजर आईं।

    सारा तेंदुलकर ब्लैक ड्रेस में नजर आईं।

    करण जौहर ने वीर पहाड़िया के साथ पोज दिए।

    करण जौहर ने वीर पहाड़िया के साथ पोज दिए।

    स्क्रीनिंग में अहान शेट्टी ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

    स्क्रीनिंग में अहान शेट्टी ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

    एल्विश यादव विक्की जैन के साथ नजर आए।

    एल्विश यादव विक्की जैन के साथ नजर आए।

    सलमान ने पीछे खड़े होकर इंतजार किया

    ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। स्क्रीनिंग में सलमान जब पहुंचे तो मीडिया और पैपराजी ने उन्हें रेड कार्पेट पर आकर तस्वीरें देने के लिए कहा।

    सलमान ने इशारा किया कि पहले साक्षी मलिक को पोज देने दो।

    सलमान ने इशारा किया कि पहले साक्षी मलिक को पोज देने दो।

    हालांकि, उसी समय मॉडल और एक्ट्रेस साक्षी मलिक कैमरों के सामने पोज दे रही थीं। सलमान ने तुरंत रेड कार्पेट पर पहुंचने के बजाय इंतजार किया। वह कुछ देर पीछे खड़े रहे और साक्षी मलिक को अपने पोज पूरे करने का मौका दिया।

    गाने ‘बॉम डिग्गी डिग्गी’ से फेमस हुईं साक्षी मलिक रेड कार्पेट पर पोज देते हुए।

    गाने ‘बॉम डिग्गी डिग्गी’ से फेमस हुईं साक्षी मलिक रेड कार्पेट पर पोज देते हुए।

    साक्षी मलिक के पोज देने के बाद सलमान रेड कार्पेट पर पहुंचे और पोज दिए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सलमान के इस व्यवहार की तारीफ हो रही है।

    सलमान खान के करीब पहुंचा फैन

    स्क्रीनिंग के दौरान सलमान से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें इवेंट से बाहर निकलते समय एक फैन अचानक एक्टर के काफी करीब पहुंच गया।

    उसने सलमान से गले मिलने की कोशिश की। अचानक फैन को पास आता देख सलमान कुछ पल के लिए असहज नजर आए। इसके बाद उनके सुरक्षा गार्ड ने तुरंत बीच में आकर फैन को सलमान से दूर किया।

    सलमान खान एक्टर अनूप सोनी से गले मिल रहे थे, तभी एक फैन अचानक आ गया।

    सलमान खान एक्टर अनूप सोनी से गले मिल रहे थे, तभी एक फैन अचानक आ गया।

    गौरतलब है कि सलमान की सिक्योरिटी अलर्ट मोड में रहती है। लॉरेंस गैंग से मिली धमकियों और उनके घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

    सलमान खान को वाई-प्लस कैटेगरी की सरकारी सुरक्षा मिली हुई। इस सुरक्षा घेरे में करीब 11 से 12 पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इनमें विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो भी शामिल होते हैं।

    सलमान के सफर के दौरान पुलिस की गाड़ियां उनकी कार को एस्कॉर्ट करती हैं। इसके अलावा, एक्टर की निजी सुरक्षा टीम भी उनके साथ रहती है।

    उनके लंबे समय से बॉडीगार्ड शेरा भी अपनी निजी सुरक्षा टीम के साथ सलमान की सुरक्षा संभालते हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों, शूटिंग और एयरपोर्ट पर सलमान के आसपास निजी गार्ड्स और बाउंसर्स का सुरक्षा घेरा भी रहता है।

    शख्स ने सलमान के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की थी

    अप्रैल 2026 को सलमान जामनगर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। तभी सलमान भीड़ के बीच एक बच्चे के साथ पोज दे रहे थे। इसी दौरान एक शख्स उनके करीब आया और उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की।

    शख्स को करीब आते देख सलमान की सिक्योरिटी टीम तुरंत अलर्ट हो गई थी। गार्ड ने उस शख्स को पीछे हटा दिया था। इस दौरान सलमान ने भी उसकी ओर देखा। वह बच्चे के साथ वहीं खड़े रहे।

    सलमान ने अपनी सिक्योरिटी टीम को शांत रहने का इशारा भी किया था।

    जुनैद को सलमान की सिक्योरिटी ने दो बार नहीं पहचाना

    सलमान खान की सिक्योरिटी कितनी टाइट होती है, इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान को उनकी सिक्योरिटी ने पहचान नहीं पाया तो उन्हें दो बार सलमान के पास आने नहीं दिया।

    पहली घटना 2025 में ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी। सलमान से मिलने पहुंचे जुनैद को सुरक्षाकर्मियों ने आम फैन समझकर रोक दिया था।

    एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सलमान के बॉडीगार्ड्स ने जुनैद खान को नहीं पहचाना था।

    एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सलमान के बॉडीगार्ड्स ने जुनैद खान को नहीं पहचाना था।

    दूसरी घटना जून 2026 में फिल्म ‘लगान’ की 25वीं सालगिरह के जश्न के दौरान हुई थी। जुनैद सलमान से मिलने पहुंचे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पहचान नहीं पाया और एक तरफ कर दिया था। हालांकि, बाद में सलमान की नजर जुनैद पर पड़ी तो उन्होंने जुनैद को गले लगा लिया था।

    जुनैद जब सलमान की ओर बढ़े थे, तो सिक्योरिटी ने उन्हें दोबारा नहीं पहचाना और हाथ लगाकर साइड करने की कोशिश की थी।

    जुनैद जब सलमान की ओर बढ़े थे, तो सिक्योरिटी ने उन्हें दोबारा नहीं पहचाना और हाथ लगाकर साइड करने की कोशिश की थी।

    बाद में जैसे ही सलमान खान की नजर जुनैद पर पड़ी, उन्होंने तुरंत गार्ड्स को इशारा कर पीछे हटाया और जुनैद को गले लगा लिया था।

    बाद में जैसे ही सलमान खान की नजर जुनैद पर पड़ी, उन्होंने तुरंत गार्ड्स को इशारा कर पीछे हटाया और जुनैद को गले लगा लिया था।

    …………

    फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का रिव्यू यहां पढ़ें…

    मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म

    कॉलेज में किसी पर दिल आ जाए तो लगता है कहानी बस इतनी सी है, लेकिन कभी प्यार पूरा होने से पहले ही कोई नया मोड़ आ जाता है और फिर वही कहानी चार साल बाद एक बिल्कुल अलग दुनिया में लौटती है।

    फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ इसी प्यार, दोस्ती और जिंदगी के बदलते रंगों को हल्के फुल्के अंदाज में लेकर चलती है। फिल्म हंसाती है, रिलेट करती है और बीच बीच में जिंदगी की थोड़ी सी कड़वी सच्चाई भी दिखा देती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



    Source link