Tag: Singh

  • Parineeti Chopra Remembers Sushant Singh Rajput National Award Story

    Parineeti Chopra Remembers Sushant Singh Rajput National Award Story


    11 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने दिवंगत को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। जूम को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने साल 2013 की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की शूटिंग के दिनों का एक भावुक वाकया शेयर किया।

    परिणीति ने बताया कि जब उनकी पहली फिल्म ‘इश्कजादे’ के लिए नेशनल अवॉर्ड की घोषणा हुई थी, तब सुशांत खुशी के मारे स्विमिंग पूल की कुर्सियों पर चढ़कर चिल्लाने लगे थे।

    परिणीति ने सुशांत को अपना सच्चा दोस्त और सबसे बड़ा चीयरलीडर बताया।

    ‘पूल चेयर पर खड़े होकर चिल्लाए थे’

    परिणीति ने बताया कि फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की शूटिंग के दौरान एक दिन काम से छुट्टी थी। वे सुशांत सिंह राजपूत और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ होटल के स्विमिंग पूल के पास बैठे थे।

    तभी परिणीति के फोन पर फिल्ममेकर करन जौहर का ‘मुबारक हो’ मैसेज आया। परिणीति समझ नहीं पाईं कि बधाई किसलिए है, लेकिन सुशांत तुरंत वजह पता करने में जुट गए। जैसे ही पता चला कि परिणीति को ‘इश्कजादे’ के लिए नेशनल अवॉर्ड (स्पेशल मेंशन) मिला है, सुशांत बेहद खुश हो गए।

    वे पूल डेक की कुर्सियों पर चढ़ गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे कि ‘मैं नेशनल अवॉर्ड विनर के साथ काम कर रहा हूं’। परिणीति रोने लगीं और सुशांत ने उन्हें गले लगा लिया। यह देखकर ऋषि कपूर ने हंसते हुए दोनों से कहा था कि तुम दोनों पागल हो गए हो।

    ‘हम दोनों के बीच इकोनॉमिक्स और साइंस पर बात होती थी’

    अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए परिणीति ने बताया कि सुशांत सिर्फ उनके को-स्टार नहीं, बल्कि एक बहुत अच्छे दोस्त थे। फिल्मों में आने से पहले परिणीति बैंकर थीं, जबकि सुशांत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

    परिणीति के मुताबिक, पढ़ाई-लिखाई का बैकग्राउंड होने की वजह से वे दोनों सेट पर फिल्मों के अलावा इकोनॉमिक्स, तारों और साइंस जैसे गंभीर विषयों पर काफी बातें करते थे।

    परिणीति ने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे की सोच को बहुत अच्छी तरह समझते थे। वे होमी अदजानिया के निर्देशन में एक और फिल्म साथ करने वाले थे, लेकिन वह प्रोजेक्ट नहीं बन पाया।

    2013 में आई थी ‘शुद्ध देसी रोमांस’

    सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। मनीष शर्मा के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं।

    लिव-इन रिलेशनशिप और शादी के डर पर आधारित यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भारत में सफल रही थी। इस फिल्म को साल 2013 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में भी दिखाया गया था।

    जून, 2020 में हुई सुशांत की मौत

    सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमयी तरीके से मृत पाए गए थे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था, लेकिन बाद में परिवार की शिकायत, मीडिया और विपक्षी दलों के प्रेशर की वजह से मामले की जांच को CBI को सौंपी गई। CBI की क्लोजर रिपोर्ट में मौत की असल वजह सुसाइड ही बताई गई है।

    इस केस में CBI ने 6 अगस्त 2020 को FIR दर्ज की थी। 4 साल 6 महीने 15 दिन बाद CBI ने मार्च 2025 में फाइनल क्लोजर रिपोर्ट फाइल की, जिसमें कहा गया कि आत्महत्या के लिए सुशांत को उकसाने का कोई सबूत नहीं मिला है। रिया चक्रवर्ती और अन्य को मामले में क्लीनचिट दी गई।

    ये खबर भी पढ़ें

    पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे, बहन बोली- जोर-जबरदस्ती हुई थी, जानिए पूरा बयान

    सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर के पोस्टमार्टम से जुड़ा बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के समय सुशांत के पैर की हड्डी टूटी हुई, आंख के पास चोट के निशान थे और गले में स्टन गन के भी निशान बने हुए थे। पूरी खबर पढ़ें



    Source link

  • IT Raid Mumbai | Rakul Preet Singh & Vashu Bhagnani Tax Evasion Probe

    IT Raid Mumbai | Rakul Preet Singh & Vashu Bhagnani Tax Evasion Probe


    7 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    आयकर विभाग ने मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर और फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियो से जुड़ी 12 जगहों पर छापेमारी की है।

    TV9 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई सोमवार को टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और फंड में गड़बड़ी की शिकायत के बाद शुरू की गई। विभाग की टीमों ने एक साथ सभी ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।

    अधिकारियों को शक है कि फिल्म प्रोजेक्ट्स, विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन और शूटिंग के नाम पर भारी रकम विदेश भेजी जा रही थी। विभाग फिलहाल वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के ठिकानों पर IT टीम जांच कर रही है।

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के ठिकानों पर IT टीम जांच कर रही है।

    विदेशी लेनदेन के दस्तावेज जांच रही आयकर टीम

    आयकर विभाग की कई टीमें मुंबई में एक साथ दस्तावेजों, फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स और विदेशी लेनदेन की डिटेल्स की जांच कर रही हैं। विभाग को पिछले कुछ समय से जानकारी मिल रही थी कि फिल्मों की शूटिंग और विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन के बहाने बड़ी रकम विदेश भेजी जा रही थी।

    अधिकारियों के मुताबिक, अभी जांच जारी है और रेवेन्यू टैक्स से जुड़ी गड़बड़ियों का आंकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आयकर विभाग इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर सकता है।

    प्रोड्यूसर वाशु भगनानी।

    प्रोड्यूसर वाशु भगनानी।

    ड्रग्स केस में आया था रकुल के भाई का नाम

    रकुल प्रीत सिंह का परिवार पहले भी कानूनी विवादों में रह चुका है। दिसंबर 2025 में मुंबई पुलिस ने ड्रग्स केस में रकुल के भाई अमन प्रीत सिंह की तलाश शुरू की थी। ड्रग लॉ एनफोर्समेंट फोर्स और वेस्ट जोन पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 43 ग्राम कोकीन और 11.5 ग्राम MDMA जब्त किया था। जांच के दौरान आरोप लगा था कि अमन प्रीत सिंह ने उन तस्करों से पांच बार नशीले पदार्थ खरीदे थे। इस मामले में अमन की गिरफ्तारी भी हुई थी।

    अमन प्रीत सिंह साउथ सिनमा के एक्टर हैं। वे एक्ट्रेस रकुल प्रीत के साथ एक टैलेंट कंपनी भी चलाते हैं।

    अमन प्रीत सिंह साउथ सिनमा के एक्टर हैं। वे एक्ट्रेस रकुल प्रीत के साथ एक टैलेंट कंपनी भी चलाते हैं।

    रकुल प्रीत का नाम भी ड्रग्स केस में आ चुका

    इससे पहले रकुल का नाम भी ड्रग्स केस में आ चुका है। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच के दौरान ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में सारा अली खान और रकुल प्रीत का नाम लिया था। रकुल ने उनके नाम का मीडिया कवरेज रोकने के लिए हाईकोर्ट का रुख भी किया था।

    रकुल के साथ दूसरा विवाद तब जुड़ा था, जब 2022 में ED ने टॉलीवुड ड्रग मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनसे पूछताछ की थी।

    रामायण में नजर आएंगी रकुल प्रीत सिंह

    एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की शादी वाशु भगनानी के बेटे और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से हुई है। रकुल इन दिनों नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर चर्चा में हैं।

    इस फिल्म में वे शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल दिवाली पर 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होना तय है।

    रकुल प्रीत फिल्म रामायण में वे शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।

    रकुल प्रीत फिल्म रामायण में वे शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।

    वाशु भागनानी भी हाल ही विवाद में रहे

    वाशु भगनानी पूजा फिल्म्स नाम से प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं और वे पैनोरमा स्टूडियोज से भी जुड़े रहे हैं, जिसके बैनर तले ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी जैसी सुपरहिट फिल्में बनी हैं। वाशु भगनानी ने ‘कुली नंबर 1’ (1995), ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (1998), ‘रहना है तेरे दिल में’ और ‘मिशन रानीगंज’ जैसी कई चर्चित फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

    हालांकि, पिछले कुछ समय से वे विवादों में रहे हैं। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (2024) के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ उनका पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसके अलावा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के गानों और सीन्स के राइट्स को लेकर भी उनका टिप्स फिल्म्स के साथ कॉपीराइट विवाद हुआ था।

    ये खबर भी पढ़ें

    पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी सुशांत के पैर की हड्डी:डेडबॉडी में स्टन गन के निशान थे, बहन बोली- जोर-जबरदस्ती हुई थी, जानिए पूरा बयान

    सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर के पोस्टमार्टम से जुड़ा बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के समय सुशांत के पैर की हड्डी टूटी हुई, आंख के पास चोट के निशान थे और गले में स्टन गन के भी निशान बने हुए थे। पूरी खबर पढ़ें



    Source link

  • Honey Singh Takes Dig at Karan Aujla

    Honey Singh Takes Dig at Karan Aujla


    हनी सिंह ने टकीला ब्रांड के साथ प्रमोशनल गाना लॉन्च किया है।

    पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर से जुबानी जंग छिड़ गई है। सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने अपना नया गाना कासा टुपका एंथम रिलीज किया है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें हनी सिंह ने रैपर बादशाह पर निशाना साधा है।

    .

    अपने प्रीमियम शराब ब्रांड के प्रमोशनल गाने में हनी सिंह ने बादशाह के शराब ब्रांड को फ्लॉप बताते हुए तंज कसा। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि गाने में हनी सिंह बादशाह के लिए कह रहे हैं- तेरी वोडका कहां गई, बिकी नहीं? आजा मैं तुझे अपने यहां रख लेता हूं, सैलरी ले लियो।

    दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 21 मिलियन (2.1 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, इसे लेकर अब तक रैपर बादशाह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    हनी सिंह और बादशाह ने अपने शराब ब्रांड लॉन्च किए हैं।

    हनी सिंह के गाने के ये बोल चर्चा में…

    बड़ा हॉट है वेदर जब बजे रेगेटन, लेट मी टेक यू बेबी गर्ल चलो मैक्सिको। तेरी वोदका कहां गई क्या हुआ बिकी नहीं, चल काम बंद कर पहन आजा बिकिनी। रखूं क्या काम पे ले लियो सैलरी, आया जो मैं वापस इनकी शक्ल भी दिखी नहीं।

    पिछले साल बादशाह ने वोदका ब्रांड उतारा

    गाने के इन लिरिक्स पर यूजर्स का दावा है कि ये बादशाह के लिए कहे गए हैं। दरअसल, यह पूरा विवाद शराब ब्रांड्स की बिजनेस राइवलरी से जुड़ा है। बादशाह ने लिकर बिजनेस में एंट्री करते हुए कार्टेल ब्रदर्स के साथ मिलकर नवंबर 2025 में अपना प्रीमियम वोदका ब्रांड शेल्टर 6 मार्केट में लॉन्च किया था।

    हनी सिंह ने टकीला ब्रांड लॉन्च किया

    इसके टक्कर में अब हनी सिंह ने भी एंट्री मारी है। 19 सितंबर 2026 को हनी सिंह ने अपना प्रीमियम टकीला ब्रांड कासा टुपका लॉन्च किया। यह सिर्फ एक विज्ञापन नहीं है, बल्कि हनी सिंह ने खुद मेक्सिको जाकर इसके प्रोडक्शन और इस टकीला की मेकिंग प्रोसेस पर काम किया है।

    गाने से छिड़ी कंट्रोवर्सी

    अपने टकीला ब्रांड को प्रमोट करने के लिए हनी सिंह ने 2 दिन पहले नया ट्रैक रिलीज किया। इस गाने के जरिए हनी सिंह ने यह जताने की कोशिश की है कि बादशाह का वोदका ब्रांड मार्केट में बुरी तरह फ्लॉप हो गया है। हनी सिंह ने बादशाह को सीधा-सीधा तंज कसा और अपनी बिजनेस सक्सेस को फ्लॉन्ट किया।

    इस गाने के जरिए हनी सिंह ने न सिर्फ अपना नया टकीला ब्रांड कासा टुपका मार्केट में उतारा है, बल्कि बादशाह और उनके वोदका ब्रांड शेल्टर 6 का सरेआम मजाक उड़ाते हुए एक नई कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया है।

    ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

    यह खबर भी पढ़ें…

    हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया

    रैपर बादशाह और यो यो हनी सिंह का पुराना विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। कॉमेडियन समय रैना के शो के दौरान समय ने बादशाह से उनके स्टेज नाम ‘बादशाह’ को लेकर सवाल किया। पढ़ें पूरी खबर…



    Source link

  • Deepika Padukone & Ranveer Singh Blessed With Baby Girl

    Deepika Padukone & Ranveer Singh Blessed With Baby Girl


    2 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी नवंबर 2018 को हुई थी। दोनों 2024 में पहली बार पैरेंट्स बने थे।

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शनिवार को दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया है।

    कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुट प्रिंट शेयर किए हैं। गुड न्यूज शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट में नजर इमोजी भी बनाई है।

    दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए दीपिका और रणवीर ने यह तस्वीर पोस्ट की।

    दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए दीपिका और रणवीर ने यह तस्वीर पोस्ट की।

    अप्रैल में की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

    कपल ने 19 अप्रैल को दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें बेटी ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है, जो पॉजिटिव रिजल्ट दिखा रहा है।

    तस्वीर में रणवीर बेटी को गोद में लिए हुए हैं। हालांकि, उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं, तस्वीर में दुआ का आधा चेहरा नजर आ रहा था।

    दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम हैंडल पर दुआ की यह तस्वीर शेयर की गई थी।

    दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम हैंडल पर दुआ की यह तस्वीर शेयर की गई थी।

    2024 में बेटी दुआ का जन्म हुआ था

    बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। 8 सितंबर 2024। दीपिका और रणवीर।’

    इससे पहले फरवरी 2024 में दीपिका ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों की लव स्टोरी 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी।

    दीपिका और रणवीर ने बेटी दुआ का चेहरा दिवाली 2025 के मौके पर पहली बार दुनिया को दिखाया था।

    दीपिका और रणवीर ने बेटी दुआ का चेहरा दिवाली 2025 के मौके पर पहली बार दुनिया को दिखाया था।

    रणवीर-दीपिका ने फैमिली फोटोज शेयर की थीं

    रणवीर और दीपिका ने 8 सितंबर 2026 को अपनी फैमिली फोटोज शेयर की थीं। यह तस्वीरें उन्होंने अपनी बड़ी बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं।

    इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं, साथ ही रणवीर और उनकी बेटी दुआ के साथ भी तस्वीरें थीं।

    देखिए रणवीर सिंह- दीपिका की फैमिली फोटोज-

    यह पोस्ट दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई।

    यह पोस्ट दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई।

    कपल ने सफेद कपड़ों और ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर फोटोशूट करवाया है।

    कपल ने सफेद कपड़ों और ब्लैक एंड व्हाइट थीम पर फोटोशूट करवाया है।

    पिता के साथ मस्ती करती हुईं दुआ।

    पिता के साथ मस्ती करती हुईं दुआ।

    मां के बेबी बंप को निहारतीं दुआ।

    मां के बेबी बंप को निहारतीं दुआ।

    तस्वीरों में दुआ अपने माता-पिता के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं।

    तस्वीरों में दुआ अपने माता-पिता के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं।

    रणवीर ने 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद का संकल्प लिया

    रणवीर सिंह ने गुरुवार को मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया था।

    लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है यहां आकर। जो पिछला साल गुजरा है, मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा, बप्पा की कृपा से। तो यहां आए हैं उनके दर्शन करने, उनको धन्यवाद कहने और उनका आशीर्वाद लेने, आगे के सफर के लिए, जीवन के सफर के लिए।”

    उन्होंने आगे कहा, “हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर, मैं सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर हजार बेटियों की पढ़ाई में मदद करने का संकल्प लेता हूं। आशा है कि इसके चलते बप्पा प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर रहेगा। बस, धन्यवाद। जय गणेश। जय गणेश।”

    रणवीर और दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म प्रलय में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं।

    रणवीर की लास्ट 2 फिल्में धुरंधर और धुरंधर 2 हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं।

    ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1307 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, जबकि इसके सीक्वल को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला।

    धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया।

    सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब ₹1149 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1813 करोड़ ग्रॉस कमाई की। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है।

    नोट: ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दोनों फिल्मों का बजट एक ही है।

    नोट: ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दोनों फिल्मों का बजट एक ही है।

    …………………….

    दीपिका से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें..

    दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह: पत्नी को भीड़ से बचाते दिखे एक्टर

    दूसरी बेटी को जन्म देने से एक दिन पहले दीपिका पादुकोण शुक्रवार को पति रणवीर के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान रणवीर उन्हें भीड़ से बचाते दिखे। पूरी खबर पढ़ें…



    Source link