Tag: Shah

  • Naseeruddin Shah & Piyush Mishra Controversy

    Naseeruddin Shah & Piyush Mishra Controversy

    1 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रोटेस्ट में एक्टर नसीरुद्दीन शाह और संगीतकार विशाल ददलानी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

    इसी बीच एक्टर पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह की अभिजीत दिपके से मुलाकात का जिक्र करते हुए देश के अन्य मुद्दों पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए।

    उन्होंने दुबई की फ्लाइट में 170 यात्रियों की जान बचाने वाले स्मिथ मच्छर की तारीफ करने और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की घटना पर बयान देने की मांग की।

    पीयूष ने देश के अन्य मुद्दों पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब नसीर साहब के हर बयान का वे खुद जवाब देंगे।

    पीयूष मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर नसीरुद्दीन शाह से सवाल पूछे हैं।

    ‘फ्लाइट हादसे में जान बचाने वाले की तारीफ करें’

    पीयूष मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया वीडियो में नसीरुद्दीन शाह से कहा कि वे पुराने जानकार हैं। पीयूष ने हाल ही में फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में टले हादसे का जिक्र किया।

    उन्होंने कहा कि स्मित मच्छार नाम के व्यक्ति ने बहादुरी दिखाकर 170 लोगों की जान बचाई है। नसीर साहब को उस घटना पर भी कमेंट करना चाहिए और उस जांबाज को बधाइयां देनी चाहिए।

    मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में एक्टर नसीरुद्दीन शाह।

    एलपीयू घटना पर संवेदना जताने की मांग

    पीयूष मिश्रा ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि वहां छात्रों के साथ पुलिस कार्रवाई के दौरान धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ।

    पीयूष ने तंज कसते हुए याद दिलाया कि नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि उन्होंने जितना नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) और FTII में नहीं सीखा, उतना इन बच्चों से सीखा है।

    पीयूष ने पूछा कि ये बच्चे कब से एक्टिंग टीचर हो गए, नसीर साहब को इस पर भी मैसेज भेजकर अपनी संवेदना जतानी चाहिए।

    पीयूष मिश्रा झारखंड छात्र आंदोलन में शामिल हुए थे।

    ‘झारखंड में नज्म नहीं, आटा-दाल-रोटी चाहिए थी’

    वीडियो में पीयूष मिश्रा ने झारखंड छात्र आंदोलन के दौरान मांगी गई मदद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने झारखंड के लिए नसीर साहब से मदद मांगी थी, तो उन्होंने एक पाकिस्तानी शायरा की नज्म भेज दी थी।

    पीयूष ने कहा कि वहां के लोगों को किसी शायरा की नज्म नहीं, बल्कि आटा, दाल, रोटी, लिट्टी और चोखा चाहिए था। उन्हें कोई पिज्जा या बर्गर नहीं चाहिए था।

    पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह को साफ शब्दों में कहा कि अब वे जब भी कोई सार्वजनिक बयान देंगे, तो उन्हें पीयूष मिश्रा की तरफ से जवाब जरूर मिलेगा। उन्होंने खुद को नसीर साहब का पुराना जानकार बताते हुए ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के साथ अपनी बात खत्म की।

    जंतर-मंत्र छात्र आंदोलन में भी भिड़े दोनों एक्टर्स

    नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा के बीच यह विवाद नया नहीं है। इससे पहले दिल्ली में हुए नीट (NEET) प्रोटेस्ट के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे।

    पीयूष मिश्रा ने झारखंड प्रोटेस्ट में पहुंचकर नसीरुद्दीन शाह के एक बयान पर नाराजगी जाहिर कर उन पर कटाक्ष किया था। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह और अन्य सेलेब्स की चुप्पी पर भी सवाल उठाए थे।

    झारखंड प्रोटेस्ट में शामिल हुए पीयूष मिश्रा ने कहा था, ‘नसीरुद्दीन शाह साहब, आपने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर सेलेब्स के कुछ न कहने पर एक बात कही थी कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है वह नहीं बोलेंगे। माफ करिएगा, मैं आपका प्रति पूरा सम्मान देकर पूछना चाहता हूं कि इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है।’

    नसीरुद्दीन शाह का पूरा बयान

    कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर सेलेब्स की चुप्पी पर बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने द वायर से कहा था, सेलेब्स तब बोलेंगे, जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को बोलेगा।

    एक कहावत है कि जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वो भौंक नहीं सकता। जैसे ही हड्डी उसके मुंह से गिरेगी या दांत टूटेंगे, तब वो भौंकेगा।

    Source link

  • Naseeruddin Shah & Piyush Mishra Controversy

    Naseeruddin Shah & Piyush Mishra Controversy

    4 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रोटेस्ट में एक्टर नसीरुद्दीन शाह और संगीतकार विशाल ददलानी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

    नसीरुद्दीन शाह के प्रदर्शन में पहुंचने के बाद एक्टर पीयूष मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर उन पर निशाना साधा है। पीयूष मिश्रा ने देश के अन्य मुद्दों पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब नसीर साहब के हर बयान का वे खुद जवाब देंगे।

    ‘फ्लाइट हादसे में जान बचाने वाले की तारीफ करें’

    पीयूष मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया वीडियो में नसीरुद्दीन शाह से कहा कि वे पुराने जानकार हैं। पीयूष ने हाल ही में फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में टले हादसे का जिक्र किया।

    उन्होंने कहा कि स्मीत मच्छर नाम के व्यक्ति ने बहादुरी दिखाकर 170 लोगों की जान बचाई है। नसीर साहब को उस घटना पर भी कमेंट करना चाहिए और उस जांबाज को बधाइयां देनी चाहिए।

    एलपीयू घटना पर संवेदना जताने की मांग

    पीयूष मिश्रा ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि वहां छात्रों के साथ पुलिस कार्रवाई के दौरान धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ।

    पीयूष ने तंज कसते हुए याद दिलाया कि नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि उन्होंने जितना नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) और FTII में नहीं सीखा, उतना इन बच्चों से सीखा है।

    पीयूष ने पूछा कि ये बच्चे कब से एक्टिंग टीचर हो गए, नसीर साहब को इस पर भी मैसेज भेजकर अपनी संवेदना जतानी चाहिए।

    ‘झारखंड में नज्म नहीं, आटा-दाल-रोटी चाहिए थी’

    वीडियो में पीयूष मिश्रा ने झारखंड छात्र आंदोलन के दौरान मांगी गई मदद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने झारखंड के लिए नसीर साहब से मदद मांगी थी, तो उन्होंने एक पाकिस्तानी शायरा की नज्म भेज दी थी।

    पीयूष ने कहा कि वहां के लोगों को किसी शायरा की नज्म नहीं, बल्कि आटा, दाल, रोटी, लिट्टी और चोखा चाहिए था। उन्हें कोई पिज्जा या बर्गर नहीं चाहिए था।

    दोनों एक्टर्स के बीच जुबानी जंग का बैकग्राउंड

    नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा के बीच यह विवाद नया नहीं है। इससे पहले दिल्ली में हुए नीट (NEET) प्रोटेस्ट के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। इसके जवाब में पीयूष मिश्रा ने झारखंड के छात्र आंदोलन में पहुंचकर नसीरुद्दीन शाह को घेरा था और वहां सपोर्ट न करने का कारण पूछा था। अब मुंबई में इलेक्शन कमिश्नर के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन में नसीर शाह के शामिल होने पर पीयूष ने नया वीडियो जारी कर फिर तीखे सवाल दागे हैं।

    Source link

  • Rani Mukerji Mother Funeral | Shah Rukh Khan Aamir Khan Alia Bhatt Juhu

    Rani Mukerji Mother Funeral | Shah Rukh Khan Aamir Khan Alia Bhatt Juhu

    2 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के निधन के बाद मंगलवार शाम मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    इस दुख के समय में रानी मुखर्जी और उनके परिवार को सांत्वना देने बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं। शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे, वहीं आमिर खान, आलिया भट्ट और करण जौहर समेत कई सितारों ने रानी मुखर्जी को शोक संवेदना व्यक्त की।

    परिवार ने बयान जारी करके प्राइवेसी की अपील की है और मौत की वजह का खुलासा नहीं किया है।

    देखें अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें…

    शाहरुख खान अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

    शाहरुख खान अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

    आमिर खान पत्नी गौरी के साथ रानी मुखर्जी से मिलने पहुंचे।

    आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

    अनिल कपूर रानी मुखर्जी से मिलने पहुंचे।

    अनिल कपूर रानी मुखर्जी से मिलने पहुंचे।

    शिल्पा शेट्टी ने रानी मुखर्जी को संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    कबीर खान अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

    कबीर खान अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

    मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।

    कारण जौहार ने रानी मुखर्जी से मुलाकात की।

    पवन हंस श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

    75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लेने वाली कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम जुहू के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे।

    शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और मैनेजर पूजा ददलानी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने रानी मुखर्जी और उनके भाई राजा मुखर्जी से मुलाकात कर दुख जताया और अंतिम विदाई दी।

    रानी मुखर्जी के घर पहुंचे आमिर और आलिया

    मां के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही रानी मुखर्जी के जुहू स्थित आवास पर सांत्वना देने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। आमिर खान ने रानी के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया।

    दोनों ने ‘गुलाम’, ‘मन’ और ‘तलाश’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और सालों पुराना रिश्ता साझा करते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस आलिया भट्ट, फिल्ममेकर करण जौहर, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, आशुतोष गोवारिकर और अनिल कपूर भी रानी के घर पहुंचकर दुख में शामिल हुए।

    मंगलवार दोपहर को निधन हुआ था

    रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार दोपहर 75 साल की उम्र में निधन हो गया। यशराज फिल्म्स (YRF) ने आधिकारिक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी थी।

    कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं। वे अक्सर अपनी बेटी रानी के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती थीं।

    कृष्णा मुखर्जी, रानी के साथ कई कार्यक्रमों में नजर आतीं थीं।

    कृष्णा मुखर्जी ने हर मोड़ पर बेटी का साथ दिया

    कृष्णा मुखर्जी का भारतीय सिनेमा, विशेषकर बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से गहरा जुड़ाव रहा। वे खुद एक पेशेवर प्लेबैक सिंगर थीं और उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में गाने गाए थे। संगीत से जुड़े रहने के कारण उन्होंने अपनी बेटी रानी मुखर्जी को भी कला और अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया।

    बचपन में अपनी मां के साथ रानी मुखर्जी।

    बचपन में अपनी मां के साथ रानी मुखर्जी।

    रानी अपनी मां के बेहद करीब थीं और कई मौकों पर वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दे चुकी हैं। दोनों के बीच मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिलती थी।

    अपने करियर की शुरुआत से ही रानी जब भी किसी अवॉर्ड फंक्शन, फिल्म स्क्रीनिंग या सार्वजनिक कार्यक्रम में जाती थीं, कृष्णा मुखर्जी उनके साथ जरूर नजर आती थीं। पति राम मुखर्जी के निधन के बाद भी कृष्णा अपनी बेटी रानी के साथ रहकर परिवार की भूमिका निभतीं थीं।

    प्लेबेक सिंगिंग में एक्टिव रहीं कृष्णा मुखर्जी

    कृष्णा मुखर्जी ने 1980 के दशक में कई चर्चित गानों में अपनी आवाज दी। उनका सबसे प्रसिद्ध गाना साल 1982 में आई फिल्म ‘तीसरी आंख’ का ‘ईद के दिन गले मिल ले राजा’ था, जिसे मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था।

    म्यूजिक बैकग्राउंड से जुड़े होने के कारण उनकी शास्त्रीय और लोक संगीत में मजबूत पकड़ थी। वे फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग के अलावा कई बंगाली एल्बम और स्टेज शो के जरिए भी संगीत जगत में एक्टिव रहीं।

    माता-पिता के साथ रानी मुखर्जी की पुरानी तस्वीर। रानी के पिता राम मुखर्जी का निधन 2017 में हुआ था।

    संगीत करियर के साथ-साथ कृष्ण मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री के काम और बिजनेस की भी बहुत बारीक समझ थी। उन्होंने ही रानी मुखर्जी को फिल्मों में किस्मत आजमाने की सलाह दी थी, लेकिन वे काम की क्वालिटी को लेकर बहुत सख्त थीं।

    रानी के पहले स्क्रीन टेस्ट के समय जब उन्हें बेटी का अभिनय पसंद नहीं आया, तो उन्होंने ‘राजा की आयेगी बारात’ के प्रोड्यूसर सलीम से खुलकर कह दिया था कि वे रानी को फिल्म में न लें, क्योंकि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है।

    ‘मर्दानी 3’ में नजर आई थीं रानी मुखर्जी

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी ने अपने लंबे करियर में ‘गुलाम’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘साथिया’, ‘हम तुम’ और ‘ब्लैक’ जैसी कई मशहूर फिल्में दी हैं। रानी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मर्दानी 3’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    ये खबर भी पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया में सम्मान मिला, भावुक हुईं रानी मुखर्जी:प्रतिष्ठित ला यूनिवर्सिटी से सर्वोच्च सम्मान मिला; शाहरुख के बाद सम्मान पाने वालीं दूसरी भारतीय एक्टर

    बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ (D.Litt.) की मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया है। स्टेज पर यह सम्मान लेते व्यक्त रानी मुखर्जी भावुक दिखाई दीं। पूरी खबर पढ़ें

    58 मिनट पहले