Tag: Rolls

  • Maithili Thakur Rolls Royce Mumbai Visit

    Maithili Thakur Rolls Royce Mumbai Visit


    13 करोड़ रुपए की रोल्स रॉयस कुलिनन कार में सवार होकर मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं मैथिली ठाकुर चर्चा में हैं। बिहार की सबसे युवा विधायक मैथिली ने 2025 के चुनाव में कुल संपत्ति 3.82 करोड़ रुपए बताई थी।

    .

    मैथिली जिस कार में सवार थीं वह कितनी खास है? इनके पास कितनी संपत्ति है? कौन सी गाड़ी है? किसका सपोर्ट मिला? आज बूझे की नाही में इन सवालों के जवाब जानिए…।

    सवाल 1- कितनी खास है रोल्स रॉयस कुलिनन कार?

    जवाब: रोल्स रॉयस कुलिनन कार ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी रोल्स-रॉयस मोटर कार्स लिमिटेड बनाती है। यह BMW AG की सहायक कंपनी है। इन कारों का निर्माण इंग्लैंड के गुडवुड में किया जाता है।

    • रोल्स-रॉयस कुलिनन के 2 वेरिएंट हैं। इसमें 6.75 लीटर का ट्विन टर्बो V12 इंजन लगा है। यह महिंद्रा की स्कॉर्पियो के इंजन से करीब 3 गुना बड़ा है।
    • स्कॉर्पियो में 2184cc का 4 सिलेंडर वाला इंजन है। वहीं, कुलिनन में 6750cc का 12 सिलेंडर वाला इंजन लगा है। यह 571 PS की पावर और 850 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
    • कुलिनन में ऑल-व्हील ड्राइव और रियर-व्हील स्टीयरिंग की सुविधा है। रियर-व्हील स्टीयरिंग आधुनिक ऑटोमोबाइल तकनीक है।
    • इसमें गाड़ी मोड़ने पर आगे के पहियों के साथ-साथ पिछले पहिये भी कुछ डिग्री तक घूमते हैं। इससे टर्निंग रेडियस कम हो जाता है और कम जगह में कार आसानी से मुड़ जाती है। यह फीचर 17.5 फीट लंबी इस गाड़ी को मोड़ना आसान बनाती है।
    • 5.2 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ने वाली इस कार में 5 लोगों के बैठने की जगह है।
    • कार में ‘मैजिक-कार्पेट’ एयर सस्पेंशन लगा है, जिससे सड़क पर मौजूद गड्ढे अंदर बैठे व्यक्ति को महसूस नहीं होते।
    • कार में 18 स्पीकर वाला खास स्टीरियो सिस्टम, पीछे की तरफ थिएटर स्क्रीन, शैंपेन कूलर, व्हिस्की डिकैंटर और पीछे की तरफ खुलने वाली व्यूइंग सुइट है।
    • यह 6.6 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है। इसकी टंकी में 100 लीटर पेट्रोल भरा जा सकता है।

    मैथिली ठाकुर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गणपति दर्शन के लिए पहुंची थीं।

    सवाल 2- कितनी सुरक्षित है रोल्स रॉयस कुलिनन?

    जवाब: रोल्स-रॉयस कुलिनन में कई तरह के एडवांस्ड एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यूरो NCAP या भारत NCAP जैसी एजेंसियों ने आधिकारिक तौर पर इसका क्रैश-टेस्ट नहीं किया है। इसमें सुरक्षा के ये इंतजाम हैं…

    सवाल 3- मैथली ठाकुर के नाम पर कौन सी गाड़ी है?

    जवाब: 2025 के विधानसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल संपत्ति 2 करोड़, 32 लाख 33 हजार 255 रुपए की बताई थी। वाहन चल संपत्ति में आते हैं।

    मैथली ने बताया था कि उनके पास सिर्फ 20 हजार रुपए की होण्डा एक्टिवा स्कूटी है। मैथली ने पांच साल में अपनी आमदनी की जानकारी दी थी। इनके पास 1.50 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति थी।

    नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए। मैथली 10 महीने से विधायक हैं। इस दौरान उन्हें सरकार से करीब 1.50 लाख रुपए प्रति महीना वेतन/भत्ते मिले हैं।

    सवाल 4- क्या मैथली ठाकुर ने रोल्स-रॉयस कार ली है?

    जवाब: मैथली ठाकुर ने खुद रोल्स-रॉयस कुलिनन कार ली है या वह किसी और की कार में सवार थीं, इसके बारे में साफ जानकारी सामने नहीं आई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैथली उद्योगपति मुकेश अंबानी की मेहमान के तौर पर मुंबई गईं थीं। इसी यात्रा के दौरान वह रॉल्स रॉयस कार से भगवान गणेश के दर्शन करने गईं।

    सवाल 5- मैथली ठाकुर ने ट्रोल किए जाने पर क्या कहा, किसका सपोर्ट मिला?

    जवाब: सोमवार दोपहर तक रोल्स-रॉयस मामले में ट्रोल किए जाने पर मैथली ठाकुर का बयान मीडिया में नहीं आया है।

    दूसरी ओर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने मैथिली का बचाव किया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स पर निशाना साधा और सवाल उठाया कि नेताओं के अच्छे जीवन जीने पर लोगों को आपत्ति क्यों होती है।

    कंगना रनोट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘कुछ लोगों को नेताओं के अच्छे से रहने पर भी समस्या होती है। हमारी युवा विधायक मैथिली ठाकुर को लग्जरी कार का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

    हम लोग समाज सेवा के काम से जुड़े हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमारा अपना करियर, पर्सनल लाइफ और लोकप्रियता नहीं हो सकती। हम बिना किसी स्वार्थ के जनता की सेवा करते हैं, फिर भी कुछ लोगों को आपत्ति होती है। क्या हमसे यह उम्मीद की जाती है कि हम हमेशा गरीब और बेजान बनकर रहें।’

    वे जिस ब्लू कलर की रोल्स रॉयस कार में आई थीं, उसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

    वे जिस ब्लू कलर की रोल्स रॉयस कार में आई थीं, उसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

    सवाल 6- कौन हैं मैथिली ठाकुर, कैसे बनीं बिहार की सबसे कम उम्र की विधायक?

    जवाब: मैथिली मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली हैं। उनका परिवार संगीत की शिक्षा और आगे के करियर के लिए बाद में नई दिल्ली के द्वारका में शिफ्ट हो गया था। उनके पिता रमेश ठाकुर संगीत शिक्षक हैं। मैथिली ने बचपन में अपने दादाजी से शास्त्रीय और लोक संगीत की ट्रेनिंग ली थी।

    वह मैथिली, भोजपुरी, भक्ति भजन और फिल्मी गानों की अपनी प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती हैं। यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।

    राजनीति में आने से पहले मैथिली ठाकुर की पहचान एक लोक गायिका के रूप में रही है। साल 2017 में रियलिटी सिंगिंग शो ‘राइजिंग स्टार इंडिया’ में हिस्सा लेने के बाद उन्हें पूरे देश में पहचान मिली थी।

    2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मैथिली को दरभंगा जिला के अलीनगर सीट से टिकट दिया था। 25 साल मैथिली आरजेडी के बड़े नेता बिनोद मिश्रा को हराकर विधायक बिहार की सबसे युवा विधायक बनीं।



    Source link

  • Maithili Thakur Rolls Royce Controversy

    Maithili Thakur Rolls Royce Controversy


    6 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    लालबागचा राजा के दर्शन करने मुंबई पहुंचीं गायिका और बिहार की बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के लग्जरी कार इस्तेमाल करने पर शुरू हुआ विवाद गहरा गया है।

    करीब 13 करोड़ रुपए कीमत वाली ब्लू रोल्स रॉयस कुलिनन कार में पहुंचने पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब इस मामले में बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट मैथिली के बचाव में उतर आई हैं।

    कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके ट्रोल्स पर निशाना साधा और सवाल उठाया कि नेताओं के अच्छे जीवन जीने पर लोगों को आपत्ति क्यों होती है।

    कंगना का जवाब- क्या हमारा अपना करियर नहीं?

    कंगना रनोट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि कुछ लोगों को नेताओं के अच्छे से रहने पर भी समस्या होती है। उन्होंने लिखा कि हमारी युवा विधायक मैथिली ठाकुर को लग्जरी कार का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

    हम लोग समाज सेवा के काम से जुड़े हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमारा अपना करियर, पर्सनल लाइफ और लोकप्रियता नहीं हो सकती। कंगना ने आगे लिखा कि हम बिना किसी स्वार्थ के जनता की सेवा करते हैं, फिर भी कुछ लोगों को आपत्ति होती है। क्या हमसे यह उम्मीद की जाती है कि हम हमेशा गरीब और बेजान बनकर रहें।

    मैथिली ठाकुर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गणपति दर्शन के लिए पहुंची थीं।

    मैथिली ठाकुर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गणपति दर्शन के लिए पहुंची थीं।

    रोल्स रॉयस कार को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद

    यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मैथिली ठाकुर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गणपति दर्शन के लिए पहुंची थीं। वे जिस ब्लू कलर की रोल्स रॉयस कार में आई थीं, उसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। राजनीतिक करियर शुरू होने के एक साल के भीतर इतनी महंगी गाड़ी का इस्तेमाल करने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। कई यूजर्स ने लिखा कि एक साल की राजनीति में इतना बदलाव कैसे आ गया।

    वे जिस ब्लू कलर की रोल्स रॉयस कार में आई थीं, उसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

    वे जिस ब्लू कलर की रोल्स रॉयस कार में आई थीं, उसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

    बिहार की सबसे कम उम्र की विधायक हैं मैथिली ठाकुर

    मैथिली ठाकुर बिहार की सबसे युवा विधायक हैं। वे 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और आरजेडी के बड़े नेता बिनोद मिश्रा को हराकर विधायक बनीं।

    मैथिली मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली हैं। उनका परिवार संगीत की शिक्षा और आगे के करियर के लिए बाद में नई दिल्ली के द्वारका में शिफ्ट हो गया था। उनके पिता रमेश ठाकुर खुद संगीत शिक्षक हैं, जिनसे और अपने दादाजी से मैथिली ने बचपन में शास्त्रीय और लोक संगीत की ट्रेनिंग ली थी।

    मैथिली को सिंगिंग शो से मिली पहचान

    राजनीति में आने से पहले मैथिली ठाकुर की पहचान एक लोक गायिका के रूप में रही है। साल 2017 में रियलिटी सिंगिंग शो ‘राइजिंग स्टार इंडिया’ में हिस्सा लेने के बाद उन्हें पूरे देश में पहचान मिली थी।

    मैथिली मैथिली, भोजपुरी, भक्ति भजन और फिल्मी गानों की अपनी प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती हैं। यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।

    त्रिशा कृष्णन के समर्थन में भी बोल चुकी हैं कंगना

    मैथिली ठाकुर से पहले कंगना रनोट हाल ही में साउथ एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के समर्थन में भी अपनी बात रख चुकी हैं। तमिलनाडु में जब त्रिशा को लेकर विवाद खड़ा हुआ था और उन्हें ट्रोल किया गया था, तब कंगना ने महिलाओं को निशाना बनाए जाने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि जब भी कोई विवाद होता है या कैरेक्टर लिंचिंग की बात आती है, तो हमेशा महिलाओं को ही निशाना बनाया जाता है। पूरी खबर पढ़ें

    ……………

    कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

    ‘मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो’:बाबा रामदेव के बयान पर कंगना रनोट भड़कीं, बोलीं- मेरा चरित्र आपसे बेहतर है

    एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी पर भड़कते हुए कहा कि बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखिए। दरअसल, कंगना ने बाबा रामदेव की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कंगना के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान को लेकर कहा था कि ये बिगड़े दिमाग की निशानी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



    Source link