Tag: Passes

  • Popular Actor Mushtaq Khan Passes Away After Battle With Lung Cancer

    Popular Actor Mushtaq Khan Passes Away After Battle With Lung Cancer


    20 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    वेलकम, आशिकी, हेरा फेरी जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके पॉपुलर एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार को निधन हो गया। वह 75 साल के थे और पिछले एक साल से उनका लंग कैंसर का इलाज चल रहा था। अब उनके बेटे फिल्ममेकर मोहसिन खान ने बताया है कि मुश्ताक खान 4 सितंबर तक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

    हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में मोहसिन ने कहा, “मेरे पिता एक साल से ज्यादा समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। इलाज का उन पर अच्छा असर हो रहा था, लेकिन पिछले 10 दिनों में हालात बिगड़ गई थी।”

    आगे उन्होंने कहा, “वह ठीक हो रहे थे, लेकिन आखिरकार अल्लाह की यही मर्जी थी। उन्होंने बहुत अच्छी जिंदगी जी और अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद वह मुस्कुराते हुए इस दुनिया से विदा हो गए।”

    मोहसिन के मुताबिक, मुश्ताक खान ने आखिरी बार 4 सितंबर को मुंबई के मड आइलैंड में शूटिंग की थी। उन्होंने कहा, “उन्होंने शेरा (सलमान खान के बॉडीगार्ड) के बेटे टाइगर (अबीर सिंह) की डेब्यू फिल्म ‘टार्जन’ के लिए रजत बेदी सर, चंकी पांडे सर और राजपाल यादव सर के साथ शूटिंग की थी।”

    2007 में आई फिल्म 'वेलकम' में 'बल्लू' के रोल से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।

    2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ में ‘बल्लू’ के रोल से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।

    कई फिल्मों में नजर आएंगे मुश्ताक खान

    अभिनेता की कुछ अन्य फिल्में भी रिलीज के इंतजार में हैं। मुश्ताक खान ने तेलुगु फिल्म ‘दादा’ में भी काम किया था। इस फिल्म को गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है। इसके दिसंबर में रिलीज होने की संभावना है।

    उन्होंने मोहसिन खान की एक हिंदी-मराठी फिल्म में भी काम किया था। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसमें एक्टर प्रथमेश परब भी नजर आएंगे।

    फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसे आने वाले कुछ महीनों में रिलीज करने की तैयारी है। मोहसिन ने बताया कि उनके पिता ने इस फिल्म में पहली बार उनके लिए अहम भूमिका निभाई थी। मुश्ताक ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी, लेकिन डबिंग पूरी नहीं कर पाए।

    250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

    मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर कस्बे में जन्मे मुश्ताक खान ने अभिनय की शुरुआत थिएटर से की थी। साल 1980 में फिल्म अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा।

    चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 1990 के दशक में वे आशिकी, सड़क, साथी, हम हैं राही प्यार के, क्रांतिवीर, राजा, मेजर साब और मन जैसी फिल्मों में नजर आए।

    आशिकी में दर्जी रफू मास्टर और हम हैं राही प्यार के में भगवती प्रसाद मिश्रा का उनका किरदार काफी चर्चित हुआ।

    इसके बाद हेरा फेरी, मुझसे शादी करोगी, गदर: एक प्रेम कथा, जोड़ी नं. 1 और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में उन्होंने कॉमिक और सपोर्टिंग रोल निभाए।

    2007 की फिल्म वेलकम में मजनू भाई के साथी बल्लू के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली। जिसमें उनका डायलॉग ‘मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था। एक दिन उदय भाई…’ काफी मशहूर हुआ। इसके बाद वेलकम बैक, स्त्री और स्त्री 2 जैसी फिल्मों में भी वे नजर आए।

    फिल्मों के साथ-साथ मुश्ताक खान ने टीवी पर भी काम किया। वे अदालत, चाचा चौधरी, टेढ़े-मेढ़े सपने और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी जैसे शोज का हिस्सा रहे।

    हाल के वर्षों की बात करें तो साल 2025 में वे फिल्म जाट में इंस्पेक्टर मुश्ताक के किरदार में नजर आए। इसी साल उदयपुर फाइल्स में वीरेंद्र कुमार मीणा का रोल निभाया। इसके अलावा किस किसको प्यार करूं 2 में भी काम किया।

    साल 2026 में वे भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन, हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं और कोकिन में नजर आए।

    मुश्ताक खान का हुआ था अपहरण

    नवंबर 2024 में मुश्ताक खान को अवॉर्ड फंक्शन के बहाने बुलाकर किडनैप कर लिया गया था। उन्हें मेरठ में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाने की बात कही गई थी। भरोसा जीतने के लिए बदमाशों ने उन्हें 25 हजार रुपए एडवांस भेजे और मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट टिकट भी बुक कराई।

    20 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एक कैब उन्हें मेरठ लेकर निकली। रास्ते में उन्हें दूसरी गाड़ी में बैठाया गया। इसके बाद बंदूक दिखाकर उनका अपहरण कर लिया गया। उन्हें बिजनौर के एक घर में ले जाकर करीब 12 घंटे तक बंधक रखा गया। बदमाशों ने 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।

    घटना के बाद पुलिस ने मुश्ताक खान के पीए की शिकायत पर मामला दर्ज किया और जांच में लवी पाल और सार्थक सहित इस गिरोह के कई मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    अगली सुबह अपहरणकर्ता नशे में थे और कुछ सो रहे थे। इसी दौरान मुश्ताक खान वहां से भाग निकले। पास की मस्जिद पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मदद मांगी। लोगों ने उनके परिवार और पुलिस से संपर्क कराया।

    पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने उनके बैंक खाते से करीब 2.2 लाख रुपए भी निकाल लिए थे। मामले में पुलिस ने गिरोह के कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने शक्ति कपूर और राजेश पुरी समेत दूसरे कलाकारों को भी इसी तरह फंसाने की कोशिश की थी।

    शुक्रवार को जनाजे में शामिल हुए कई सितारे

    शुक्रवार दोपहर को जुमे की नमाज के बाद जनाजे की नमाज की गई। फिर यारी रोड कब्रिस्तान में मुश्ताक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

    मुश्ताक खान के निधन के बाद सनी देओल, अनुपम खेर समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने दुख जताया। वहीं, राजपाल यादव ने कहा कि वे निधन से करीब 2 घंटे पहले ही उनसे मिलकर आए थे।



    Source link

  • Actor Mushtaq Khan Passes Away

    Actor Mushtaq Khan Passes Away


    4 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    ‘वेलकम’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले चरित्र अभिनेता मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है।

    वे पिछले करीब 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आज 24 सितंबर को अंतिम सांस ली।

    मुश्ताक खान पिछले पांच सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने आजतक से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की है। उन्हें 25 सितंबर को मुंबई में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

    15 दिनों से नानावती अस्पताल में भर्ती थे

    मुश्ताक खान को करीब पांच साल पहले कैंसर का पता चला था। इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे, लेकिन हाल ही में यह बीमारी दोबारा लौट आई थी।

    इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी थी। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।

    मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने जानकारी दी कि गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से उनके परिवार और फिल्म जगत के साथियों में दुख का माहौल है।

    2007 में आई फिल्म 'वेलकम' में 'बल्लू' के रोल से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।

    2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ में ‘बल्लू’ के रोल से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।

    250 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवी शोज में किया काम

    मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर कस्बे में जन्मे मुश्ताक खान ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। साल 1980 में फिल्म ‘थोड़ी सी बेवफाई’ और ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा।

    अपने चार दशक से अधिक लंबे अभिनय करियर में उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने छोटे पर्दे पर ‘अदालत’, ‘चाचा चौधरी’, ‘टेढ़े-मेढ़े सपने’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी काम किया।

    हाल के वर्षों में भी वे फिल्म 'स्त्री' और 'स्त्री 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए थे।

    हाल के वर्षों में भी वे फिल्म ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए थे।

    कॉमिक और सपोर्टिंग रोल्स से मिली पहचान

    मुश्ताक खान ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए, जिनसे उन्हें घर-घर में पहचान मिली। 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ में मजनू भाई (अनिल कपूर) के साथी ‘बल्लू’ के रोल से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।

    इससे पहले 1993 की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में दक्षिण भारतीय लहजे वाले ‘भगवती प्रसाद मिश्रा’ और 1990 की ब्लॉकबस्टर ‘आशिकी’ में दर्जी ‘रफू मास्टर’ का उनका किरदार काफी चर्चित रहा।

    इसके अलावा फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में ‘चुटकी बाबा’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में ‘गुल खान’ और ‘दिल है कि मानता नहीं’ में बस कंडक्टर के रोल में भी उनकी अदाकारी को बहुत सराहा गया।

    90 के दशक से लेकर हालिया फिल्मों तक जारी रहा सफर

    1990 के दशक में मुश्ताक खान ने ‘सड़क’, ‘साथी’, ‘क्रांतिवीर’, ‘राजा’, ‘मेजर साब’ और ‘मन’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में अभिनय के जरिए अपनी खास जगह बनाई।

    अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के दम पर वे आगे चलकर ‘हेरा फेरी’, ‘जोड़ी नं. 1’, ‘राउडी राठौर’ और ‘वेलकम बैक’ जैसी कॉमेडी फिल्मों का अहम हिस्सा बने। हाल के वर्षों में भी वे फिल्म ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए थे।

    ये खबर भी पढ़ें

    रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन:बंगाली सिनेमा में प्लेबैक सिंगर थीं, शाहरुख खान अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार दोपहर 75 साल की उम्र में निधन हो गया। यशराज फिल्म्स (YRF) ने आधिकारिक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ें



    Source link

  • Krishna Mukherjee Dies | Rani Mukherjee Mother Passes Away At 75

    Krishna Mukherjee Dies | Rani Mukherjee Mother Passes Away At 75


    43 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार दोपहर 75 साल की उम्र में निधन हो गया। यशराज फिल्म्स (YRF) ने आधिकारिक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी है।

    कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं। वे अक्सर अपनी बेटी रानी के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती थीं।

    मां के निधन से मुखर्जी परिवार में दुख का माहौल है। परिवार ने इस मुश्किल समय में मीडिया और फैंस से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है।

    कृष्णा मुखर्जी, रानी के साथ कई कार्यक्रमों में नजर आतीं थीं।

    कृष्णा मुखर्जी, रानी के साथ कई कार्यक्रमों में नजर आतीं थीं।

    यशराज फिल्म्स ने जारी किया आधिकारिक बयान

    यशराज फिल्म्स ने बयान जारी करते हुए लिखा, ‘भारी दिल से हम यह जानकारी दे रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थीं। परिवार आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए गहराई से आभारी है। इस बेहद मुश्किल समय में परिवार आपसे प्राइवेसी की अपील करता है।’

    कृष्णा मुखर्जी ने हर मोड़ पर बेटी का साथ दिया

    कृष्णा मुखर्जी का भारतीय सिनेमा, विशेषकर बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से गहरा जुड़ाव रहा। वे खुद एक पेशेवर प्लेबैक सिंगर थीं और उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में गाने गाए थे। संगीत से जुड़े रहने के कारण उन्होंने अपनी बेटी रानी मुखर्जी को भी कला और अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया।

    बचपन में अपनी मां के साथ रानी मुखर्जी।

    बचपन में अपनी मां के साथ रानी मुखर्जी।

    रानी अपनी मां के बेहद करीब थीं और कई मौकों पर वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दे चुकी हैं। दोनों के बीच मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिलती थी।

    अपने करियर की शुरुआत से ही रानी जब भी किसी अवॉर्ड फंक्शन, फिल्म स्क्रीनिंग या सार्वजनिक कार्यक्रम में जाती थीं, कृष्णा मुखर्जी उनके साथ जरूर नजर आती थीं। पति राम मुखर्जी के निधन के बाद भी कृष्णा अपनी बेटी रानी के साथ रहकर परिवार की भूमिका निभतीं थीं।

    प्लेबेक सिंगिंग में एक्टिव रहीं कृष्णा मुखर्जी

    कृष्णा मुखर्जी ने 1980 के दशक में कई चर्चित गानों में अपनी आवाज दी। उनका सबसे प्रसिद्ध गाना साल 1982 में आई फिल्म ‘तीसरी आंख’ का ‘ईद के दिन गले मिल ले राजा’ था, जिसे मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था।

    म्यूजिक बैकग्राउंड से जुड़े होने के कारण उनकी शास्त्रीय और लोक संगीत में मजबूत पकड़ थी। वे फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग के अलावा कई बंगाली एल्बम और स्टेज शो के जरिए भी संगीत जगत में एक्टिव रहीं।

    माता-पिता के साथ रानी मुखर्जी की पुरानी तस्वीर। रानी के पिता राम मुखर्जी का निधन 2017 में हुआ था।

    माता-पिता के साथ रानी मुखर्जी की पुरानी तस्वीर। रानी के पिता राम मुखर्जी का निधन 2017 में हुआ था।

    संगीत करियर के साथ-साथ कृष्ण मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री के काम और बिजनेस की भी बहुत बारीक समझ थी। उन्होंने ही रानी मुखर्जी को फिल्मों में किस्मत आजमाने की सलाह दी थी, लेकिन वे काम की क्वालिटी को लेकर बहुत सख्त थीं।

    रानी के पहले स्क्रीन टेस्ट के समय जब उन्हें बेटी का अभिनय पसंद नहीं आया, तो उन्होंने ‘राजा की आयेगी बारात’ के प्रोड्यूसर सलीम से खुलकर कह दिया था कि वे रानी को फिल्म में न लें, क्योंकि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है।

    ‘मर्दानी 3’ में नजर आई थीं रानी मुखर्जी

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी ने अपने लंबे करियर में ‘गुलाम’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘साथिया’, ‘हम तुम’ और ‘ब्लैक’ जैसी कई मशहूर फिल्में दी हैं। रानी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मर्दानी 3’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    ये खबर भी पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया में सम्मान मिला, भावुक हुईं रानी मुखर्जी:प्रतिष्ठित ला यूनिवर्सिटी से सर्वोच्च सम्मान मिला; शाहरुख के बाद सम्मान पाने वालीं दूसरी भारतीय एक्टर

    बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ (D.Litt.) की मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया है। स्टेज पर यह सम्मान लेते व्यक्त रानी मुखर्जी भावुक दिखाई दीं। पूरी खबर पढ़ें



    Source link