Tag: Pandey

  • Aneet Padda Birthday Party | Alia Bhatt, Aahan Pandey Attend Celebration

    Aneet Padda Birthday Party | Alia Bhatt, Aahan Pandey Attend Celebration


    18 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    आलम खान ने अनीत पड्डा, अहान पांडे और डियान पांडे के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं।

    फिल्म ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा ने मंगलवार को अपना 24वां जन्मदिन मनाया। पार्टी में उनके को-स्टार अहान पांडे, उनकी मां डियान पांडे और आलिया भट्ट शामिल हुईं। मंगलवार को ‘सैयारा’ के को-एक्टर आलम खान ने पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

    हालांकि, आलम ने बाद में पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन फैन्स ने तस्वीरें सेव कर लीं और उन्हें ऑनलाइन शेयर की। पार्टी में घर को गुलाबी और हरे गुब्बारों से सजाया गया था।

    आलम खान ने आलिया भट्ट के साथ भी तस्वीर शेयर की थी।

    आलम खान ने आलिया भट्ट के साथ भी तस्वीर शेयर की थी।

    अनीत ने छोटी पीली बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। वहीं, अहान शिमरी काली शर्ट और काली जींस में नजर आए।

    एक तस्वीर में अनीत, अहान की मां डियान पांडे के साथ सेल्फी लेती दिखीं। दोनों ने सेल्फी में मजेदार अंदाज में चेहरे बनाए।

    एक तस्वीर में अनीत, अहान की मां डियान पांडे के साथ सेल्फी लेती दिखीं। दोनों ने सेल्फी में मजेदार अंदाज में चेहरे बनाए।

    अहान ने अनीत को खास अंदाज में विश किया

    पार्टी की तस्वीरें सामने आने से पहले अहान पांडे ने अनीत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

    अहान ने शेयर की थीं अनीत की अनसीन तस्वीरें

    अहान ने शेयर की थीं अनीत की अनसीन तस्वीरें

    अहान ने अनीत के लिए एक भावुक नोट भी लिखा।

    उन्होंने लिखा, “तुम ब्रह्मांड का तोहफा हो, अनीत। तुम जिस चीज को छूती हो, वह तारों की धूल में बदल जाती है। मेरी कामना है कि ब्रह्मांड हमेशा तुम्हारे साथ उतना ही नरम रहे, जितनी तुम उसके साथ रहती हो। यह कभी मत भूलना कि तुम अपने पीछे कितनी रोशनी छोड़ जाती हो। तुम्हें बहुत-बहुत जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

    अनीत ने अहान के बर्थडे विश का जवाब देते हुए लिखा, “तुम पूरी दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हो। थैंक यू, मेरे अहान।”

    गौरतलब है कि ‘सैयारा’ रिलीज होने के बाद से अनीत और अहान को कई मौकों पर साथ देखा गया है।

    अनीत को अहान के परिवार के साथ भी देखा गया है। हाल ही में उन्होंने मुंबई में अहान की बहन अलाना पांडे के बेबी शॉवर में हिस्सा लिया था।

    इस दौरान उन्होंने अहान की कजिन अनन्या पांडे के साथ एक मजेदार गेम में भी हिस्सा लिया था।

    ‘सैयारा’ से दोनों को पहचान मिली

    ‘सैयारा’ अहान पांडे की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म से अनीत को पहचान मिली।

    मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 2025 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही। फिल्म में अनीत और अहान की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया।

    दोनों के बार-बार साथ नजर आने से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें भी लगती रही हैं। हालांकि, अनीत और अहान दोनों ने खुद को सबसे अच्छे दोस्त बताया है।

    ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी अनीत

    वर्कफ्रंट पर अनीत जल्द ‘शक्ति शालिनी’ में लीड रोल निभाएंगी। यह फिल्म मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है।

    फिल्म में दिवंगत नाना पाटेकर और विशाल जेठवा समेत अन्य कलाकारों के भी नजर आने की उम्मीद है। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    …………..

    यह खबर भी पढ़ें…

    अहान पांडे के लिए अनीत पड्डा की इमोशनल पोस्ट: बर्थडे विश कर कहा- दुनिया तुम्हें देखकर ठहर जाती है, तुम हमेशा से एक स्टार हो

    अहान पांडे के 28वें जन्मदिन पर उनकी को-स्टार अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की थी। अनीत ने अहान के बचपन से लेकर फिल्म ‘सैयारा’ के सेट तक की कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। साथ ही उन्होंने एक लंबा इमोशनल नोट लिखकर अहान की तारीफ की थी।

    पोस्ट में अनीत ने लिखा था कि अहान जहां जाते हैं, वहां लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। उन्होंने अहान को दयालु, निस्वार्थ और बेहद खास इंसान बताया था। अनीत ने यह भी कहा था कि दुनिया तुम्हें देखकर ठहर जाती है और तुम हमेशा से एक स्टार रहे हो। पूरी खबर यहां पढ़ें…



    Source link