Tag: Khanna

  • Mukesh Khanna Criticizes Ranbir Kapoor Ramayan Movie

    Mukesh Khanna Criticizes Ranbir Kapoor Ramayan Movie


    13 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी।

    मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के चित्रण पर सवाल उठाए। उन्होंने फिल्म में ज्यादा VFX और एक्शन दिखाने पर आपत्ति जताई।

    मुकेश खन्ना ने कहा कि फिल्म में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम की खूबियों के बजाय एक्शन हीरो जैसा दिखाया गया है। उन्होंने रणबीर कपूर के पेड़ पर चढ़कर तीर चलाने वाले सीन पर भी सवाल उठाया।

    बॉलीवुड नाउ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। मुस्कुराते थे। श्री राम को सलमान खान, अमिताभ बच्चन बना दिया, रजनीकांत बना दिया।”

    भगवान राम के एक्शन सीन पर सवाल

    मुकेश खन्ना ने उस सीन पर खास तौर पर आपत्ति जताई, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में पेड़ पर चढ़कर तीर चलाते दिख रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि रामायण के जिन संस्करणों को उन्होंने पढ़ा या देखा है, उनमें भगवान राम को इस तरह नहीं दिखाया गया।

    मुकेश खन्ना ने कहा, “रामजी ऐसे फाइट नहीं करते थे।” उन्होंने आगे कहा कि किरदार को मैन ऑफ एक्शन बना दिया गया है।

    अभिनेता मुकेश खन्ना ने बी.आर. चोपड़ा के सीरियल महाभारत (1988-1990) में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था।

    अभिनेता मुकेश खन्ना ने बी.आर. चोपड़ा के सीरियल महाभारत (1988-1990) में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था।

    VFX के इस्तेमाल पर भी आपत्ति

    मुकेश खन्ना ने ‘रामायण’ में किए गए बड़े पैमाने के विजुअल इफेक्ट्स यानी VFX पर भी बात की।

    उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दर्शक फिल्म को बड़े स्तर की फैंटेसी फिल्म के रूप में देख सकते हैं। वहीं, भारतीय दर्शक भगवान राम के चित्रण को धार्मिक और सांस्कृतिक नजरिए से देखेंगे।

    उन्होंने कहा, “लेकिन भारत में अगर आप राम दिखा रहे हो, तो आस्था से दिखाओ।”

    रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता: शिव सागर

    इससे पहले फिल्ममेकर और 1987 की चर्चित टीवी सीरीज ‘रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने रणबीर कपूर की कास्टिंग पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि ‘एनिमल’ में रणबीर का किरदार देखने के बाद उनके लिए उन्हें भगवान राम के रूप में स्वीकार करना मुश्किल है।

    शिव सागर टीवी प्रोड्यूसर हैं।

    शिव सागर टीवी प्रोड्यूसर हैं।

    शिव सागर के मुताबिक, भगवान राम जैसे किरदार के लिए किसी फ्रेश फेस को चुना जाना चाहिए था। उनका कहना है कि नए चेहरे के साथ दर्शकों की पहले से कोई इमेज नहीं जुड़ी होती।

    हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें रणबीर कपूर की एक्टिंग से कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने रणबीर को अच्छा एक्टर बताया था। शिव सागर ने फिल्म की बाकी कास्टिंग, खासकर यश और साई पल्लवी की भी तारीफ की थी। पूरी खबर यहां पढे़ं…

    रणबीर ने दिया था जवाब

    जुलाई में फिल्म के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन शोकेस के दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार के लिए अपनी कास्टिंग पर हुई आलोचना का जवाब दिया था।

    रामायण का टीजर 23 जुलाई 2026 को अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) में प्रस्तुत किया गया था।

    रामायण का टीजर 23 जुलाई 2026 को अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) में प्रस्तुत किया गया था।

    रणबीर ने कहा था, “रामायण देखने वाले हर व्यक्ति की भगवान राम को लेकर अपनी एक अलग छवि और व्याख्या होती है। इसका कोई एक तय चेहरा नहीं है। बहुत से लोग सोच सकते हैं कि मैं गलत कास्टिंग हूं, तो कुछ को लगेगा कि मैं सही कास्टिंग हूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो राम के किरदार के लिए सही कास्टिंग वही अभिनेता होगा, जिसके पास सही नीयत, विश्वास और इस यात्रा के प्रति आस्था हो।”

    ………………………

    रामायण से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

    ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज: भगवान राम-सीता के विवाह की झलक दिखी; श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह ने आवाज दी

    फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर रिलीज हुआ था। गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके म्यूजिक को ए.आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। गाने के लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…



    Source link

  • Drishyam 3 Director Abhishek Pathak On Akshaye Khanna Exit

    Drishyam 3 Director Abhishek Pathak On Akshaye Khanna Exit


    4 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    ‘दृश्यम 3’ के लेखक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक सात दिन पहले अक्षय खन्ना के अचानक बाहर होने पर बातचीत की है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अभिषेक पाठक ने बताया कि अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना के सीन शूट होने से हफ्ते भर पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया था।

    इसके बावजूद मेकर्स ने शूटिंग टालने के बजाय तीन दिन के भीतर स्क्रिप्ट दोबारा लिखी। अक्षय खन्ना के रोल को नए कैरेक्टर में बदलकर जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया। अजय देवगन स्टारर यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    अक्षय खन्ना 'दृश्यम 2' में आईजी तरूण अहलावत के किरदार में नजर आए थे।

    अक्षय खन्ना ‘दृश्यम 2’ में आईजी तरूण अहलावत के किरदार में नजर आए थे।

    शूटिंग कैंसिल करने के बजाय स्क्रिप्ट दोबारा लिखी

    अभिषेक पाठक ने बताया कि अक्षय खन्ना के अचानक फिल्म छोड़ने से वे खुश नहीं थे। उन्होने कहा की फिल्म छोडने का ये कौनसा तरीका हुआ? अजय देवगन के साथ उनके सीन्स की शूटिंग में सिर्फ सात दिन बचे थे। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग शेड्यूल आगे नहीं बढ़ाया।

    अभिषेक के मुताबिक, 200 से ज्यादा क्रू मेंबर्स इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और यह उनके रोजगार का सवाल था। इसके अलावा फिल्म का सेट तैयार हो चुका था और दूसरे कलाकारों की डेट्स भी लॉक थीं। ऐसे में शूटिंग टालने से बड़ा आर्थिक नुकसान होता, इसलिए उन्होंने दो-तीन दिन का समय लेकर पूरे कैरेक्टर को री-राइट किया।

    दृश्यम के डायरेक्टर अभिषेक पाठक।

    दृश्यम के डायरेक्टर अभिषेक पाठक।

    जयदीप अहलावत ने 5 दिन में साइन की फिल्म

    अक्षय खन्ना के जाने के बाद अभिषेक पाठक ने रोल को नए सिरे से लिखा और एक्टर जयदीप अहलावत से संपर्क किया। डायरेक्टर ने बताया कि जब उन्होंने जयदीप को फोन किया।

    जयदीप ने पहला सवाल यही पूछा कि ‘कास्टिंग चेंज है या कैरेक्टर चेंज?’ अभिषेक ने उन्हें स्पष्ट किया कि सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि पूरा कैरेक्टर बदला जा रहा है। जयदीप को नई स्क्रिप्ट और कैरेक्टर पसंद आया और महज 5-6 दिनों के भीतर वे इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए।

    फिल्म धुरंधर की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना ने अपनी फीस बढ़ा दी थी।

    फिल्म धुरंधर की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना ने अपनी फीस बढ़ा दी थी।

    फीस के मतभेद की वजह से अलग हुए अक्षय

    फिल्म मेकर्स ने जब ‘दृश्यम 3’ का ऐलान किया था, तब अक्षय खन्ना इसका अहम हिस्सा थे। वे ‘दृश्यम 2’ में आईजी तरूण अहलावत के किरदार में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    दिसंबर 2025 में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिसमस के ठीक बाद शुरू होने वाली शूटिंग से पहले मेकर्स के साथ क्रिएटिव और फीस के मुद्दों पर अक्षय खन्ना की सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद ही उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया था।

    2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म

    ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का यह तीसरा और आखिरी पार्ट होगा। इस थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं, जबकि जयदीप अहलावत एक नए और अहम किरदार में दिखाई देंगे। मेकर्स ने फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन और शेड्यूल इस तरह सेट किया है कि यह 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।



    Source link