Tag: Canada

  • Bishnoi Community Controversy | Salman Khan Apology Demand & Canada Attack

    Bishnoi Community Controversy | Salman Khan Apology Demand & Canada Attack


    अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने लॉरेंस को हीरो बताया।

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच हिसार में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि सलमान बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र स्थल ‘मुकाम’ जाकर

    .

    उन्होंने लॉरेंस को अपना हीरो बताते हुए कहा कि सलमान माफी मांगते हैं तो समाज उन्हें माफ करने पर विचार कर सकता है। बुढ़िया ने आगे कहा-

    अभी भी समय है। सलमान खान मुकाम जाकर माफी मांग सकते हैं और समाज की धार्मिक मान्यताओं (जीव रक्षा) के तहत उन्हें माफ करने पर विचार किया जा सकता है। फायरिंग जैसी हिंसा गलत है और दोनों पक्षों से गलतियां हुई हैं।

    QuoteImage

    देवेंद्र बुढ़िया ने लॉरेंस का समर्थन करते हुए कहा कि उसके खिलाफ अभी तक कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है, इसलिए वह उनके लिए हीरो है। उधर, कनाडा में खालिस्तानी समर्थक बिश्नोई समाज के लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन पर अटैक के साथ जॉब नहीं दी जा रही है।

    3 उदाहरणों से समझें: कनाडा में कैसे प्रताड़ित हो रहा बिश्नोई समुदाय

    • गाड़ी पर नाम देखकर सड़क पर हमला: अंकुश बिश्नोई को रोककर मारपीट की गई। अंकुश के मुताबिक, लोग डरे हुए हैं और इस डर से चुप हैं कि कहीं सरकार उन्हें डिपोर्ट न कर दे या खालिस्तानी फिर से निशाना न बना लें।
    • ऑफिस में तानेबाजी और प्रताड़ना: फतेहाबाद की एक युवती कनाडा की एक कंपनी में कार्यरत है। उसने बताया कि ऑफिस में उसे बिश्नोई सरनेम को लेकर चिढ़ाया जाता है और ‘लॉरेंस की बहन’ कहकर बुलाया जाता है। सीनियर से शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
    • बिश्नोई नाम देख युवती को जॉब पर नहीं रखा: हरियाणा की ही एक अन्य बिश्नोई युवती ‘पंजाब पिज्जा कैफे’ में इंटरव्यू देने गई। दस्तावेजों में सरनेम ‘बिश्नोई’ देखते ही उसे रिजेक्ट कर दिया गया। बाद में पता चला कि कैफे मालिक किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए उसे काम पर नहीं रखना चाहता था।
    अंकुश बिश्नोई और उसकी कार पर लगी नंबर प्लेट, जिस पर एल्फा-न्यूमेरिकल स्टाइल में ‘BIS9E’ यानि बिश्नोई लिखा है।

    अंकुश बिश्नोई और उसकी कार पर लगी नंबर प्लेट, जिस पर एल्फा-न्यूमेरिकल स्टाइल में ‘BIS9E’ यानि बिश्नोई लिखा है।

    हरियाणवी युवक बोला- भारतीय दूतावास बंद और सांसद चुप

    अंकुश बिश्नोई के मुताबिक, कनाडाई पुलिस इस मामले में भेदभाव कर रही है। मामला हेट स्पीच और हेट क्राइम का था, लेकिन पुलिस ने केवल मामूली असॉल्ट (मारपीट) के चार्ज लगाए। पूछने पर पुलिस ने कहा- ‘आपका नाम एक गैंग से मिलता-जुलता है।’ पुलिस ने हमलावर खालिस्तानी युवकों के नाम तक सार्वजनिक नहीं किए।

    भारतीय दूतावास में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से कोई ठोस जवाब नहीं मिला। स्थानीय सांसद प्रदीप सराय को ईमेल भेजे दो हफ्ते बीत चुके हैं, पर कोई रिप्लाई नहीं आया। अंकुश ने बताया कि ग्राउंड पर स्थिति काफी खराब है। कुछ लोगों से वीडियो बनवाकर सब ठीक होने का दावा किया जाता है, जबकि हकीकत में समुदाय खौफ में जी रहा है।

    इस वजह से लॉरेंस गैंग के खिलाफ बढ़ रही नाराजगी

    ———————-

    ये खबर भी पढ़ें…

    कनाडा में कार पर ‘बिश्नोई’ लिखवाने पर हरियाणवी पर हमला:कड़े से वार, नंबर प्लेट मोड़ी, लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया; महासभा ने उच्चायोग को लिखा लेटर

    बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया है। इसका खामियाजा एक हरियाणवी युवक को कनाडा में चुकाना पड़ा। वैंकूवर शहर में रहने वाले भारतीय मूल के अंकुश बिश्नोई पर गाड़ी की नंबर प्लेट पर बिश्नोई लिखा होने के कारण हमला किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)



    Source link