अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने लॉरेंस को हीरो बताया।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच हिसार में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि सलमान बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र स्थल ‘मुकाम’ जाकर
.
उन्होंने लॉरेंस को अपना हीरो बताते हुए कहा कि सलमान माफी मांगते हैं तो समाज उन्हें माफ करने पर विचार कर सकता है। बुढ़िया ने आगे कहा-
अभी भी समय है। सलमान खान मुकाम जाकर माफी मांग सकते हैं और समाज की धार्मिक मान्यताओं (जीव रक्षा) के तहत उन्हें माफ करने पर विचार किया जा सकता है। फायरिंग जैसी हिंसा गलत है और दोनों पक्षों से गलतियां हुई हैं।
देवेंद्र बुढ़िया ने लॉरेंस का समर्थन करते हुए कहा कि उसके खिलाफ अभी तक कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है, इसलिए वह उनके लिए हीरो है। उधर, कनाडा में खालिस्तानी समर्थक बिश्नोई समाज के लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन पर अटैक के साथ जॉब नहीं दी जा रही है।
3 उदाहरणों से समझें: कनाडा में कैसे प्रताड़ित हो रहा बिश्नोई समुदाय
गाड़ी पर नाम देखकर सड़क पर हमला: अंकुश बिश्नोई को रोककर मारपीट की गई। अंकुश के मुताबिक, लोग डरे हुए हैं और इस डर से चुप हैं कि कहीं सरकार उन्हें डिपोर्ट न कर दे या खालिस्तानी फिर से निशाना न बना लें।
ऑफिस में तानेबाजी और प्रताड़ना: फतेहाबाद की एक युवती कनाडा की एक कंपनी में कार्यरत है। उसने बताया कि ऑफिस में उसे बिश्नोई सरनेम को लेकर चिढ़ाया जाता है और ‘लॉरेंस की बहन’ कहकर बुलाया जाता है। सीनियर से शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
बिश्नोई नाम देख युवती को जॉब पर नहीं रखा: हरियाणा की ही एक अन्य बिश्नोई युवती ‘पंजाब पिज्जा कैफे’ में इंटरव्यू देने गई। दस्तावेजों में सरनेम ‘बिश्नोई’ देखते ही उसे रिजेक्ट कर दिया गया। बाद में पता चला कि कैफे मालिक किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए उसे काम पर नहीं रखना चाहता था।
अंकुश बिश्नोई और उसकी कार पर लगी नंबर प्लेट, जिस पर एल्फा-न्यूमेरिकल स्टाइल में ‘BIS9E’ यानि बिश्नोई लिखा है।
हरियाणवी युवक बोला- भारतीय दूतावास बंद और सांसद चुप
अंकुश बिश्नोई के मुताबिक, कनाडाई पुलिस इस मामले में भेदभाव कर रही है। मामला हेट स्पीच और हेट क्राइम का था, लेकिन पुलिस ने केवल मामूली असॉल्ट (मारपीट) के चार्ज लगाए। पूछने पर पुलिस ने कहा- ‘आपका नाम एक गैंग से मिलता-जुलता है।’ पुलिस ने हमलावर खालिस्तानी युवकों के नाम तक सार्वजनिक नहीं किए।
भारतीय दूतावास में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से कोई ठोस जवाब नहीं मिला। स्थानीय सांसद प्रदीप सराय को ईमेल भेजे दो हफ्ते बीत चुके हैं, पर कोई रिप्लाई नहीं आया। अंकुश ने बताया कि ग्राउंड पर स्थिति काफी खराब है। कुछ लोगों से वीडियो बनवाकर सब ठीक होने का दावा किया जाता है, जबकि हकीकत में समुदाय खौफ में जी रहा है।
इस वजह से लॉरेंस गैंग के खिलाफ बढ़ रही नाराजगी
———————-
ये खबर भी पढ़ें…
कनाडा में कार पर ‘बिश्नोई’ लिखवाने पर हरियाणवी पर हमला:कड़े से वार, नंबर प्लेट मोड़ी, लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया; महासभा ने उच्चायोग को लिखा लेटर
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया है। इसका खामियाजा एक हरियाणवी युवक को कनाडा में चुकाना पड़ा। वैंकूवर शहर में रहने वाले भारतीय मूल के अंकुश बिश्नोई पर गाड़ी की नंबर प्लेट पर बिश्नोई लिखा होने के कारण हमला किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
शमशीदा ने बताया कि बच्चों को अवैध हथियार के मामले में फंसाने से लेकर बाद में दबाव बनाकर मुंबई के एक्टर पर हमला करवाने का मास्टमांइड अमन ही है।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश में सोनीपत के युवकों रेहान, समीर, बोनी उर्फ रौनक और एक नाबालिग के तार जुड़ने के बाद अब उनके परिवारों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रेहान की मां शमशीदा ने तो दैनिक भास्कर से बातचीत में गोहाना क्षेत्र के र
.
शमशीदा का दावा है कि विदेश में बैठे लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित के कहने पर अमन कम उम्र के लड़कों को अपने जाल में फंसाता है। अनिल पंडित भी हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। उसके इशारे पर ही अमन ने उनके बेटे रेहान को अवैध हथियार मामले में फंसाया और फिर दबाव बनाकर उसकी जमानत करवाई, ताकि बाद में उससे आपराधिक काम कराए जा सकें। विदेशों से फंडिंग भी अमन के जरिए ही होती है।
इसी तरह, सोनीपत के ही नाबालिग आरोपी के पिता ने भी बताया कि अमन के संपर्क में आते ही उनका बेटा घर छोड़कर चला गया था। अमन उसे अपने पास रखता था। इस बीच एक एडवोकेट ने भी खुलासा किया कि अमन एक आदतन अपराधी है और उस पर अवैध हथियारों से जुड़े करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
हालांकि, विदेशी फंडिंग, हथियार उपलब्ध कराने, टाइगर श्रॉफ पर हमले में अमन की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोनीपत पुलिस ने इस ओर भी अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है। फिलहाल, समीर और बोनी दोनों ही पुलिस की हिरासत में है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है।
टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग हुई थी। इसके बाद राजस्थान के कोटा से हरियाणा के शूटर रेहान, नाबालिग आरोपी सहित तीन की गिरफ्तारी हुई थी।
सोनीपत के गोहाना के रहने वाले अमन को कॉल मिलाने के बाद उसका मोबाइल के बंद होने की जानकारी देते हुए शमशीदा।
रेहान की मां ने अमन के बारे में ये बातें बताईं….
प्लानिंग के तहत फंसाया और जमानत का दबाव बनाया : रेहान की मां शमशीदा का आरोप है कि उसके बेटे, समीर और बोनी उर्फ रौनक को बरोदा थाना पुलिस ने अवैध हथियार मामले में पकड़ा था। इसके बाद अंजान अमन ने 10-12 बार फोन कर रेहान की जमानत कराने का दबाव बनाया और बातों-बातों में परिवार के आर्थिक व सामाजिक हालात टटोले। शमशीदा का आरोप है कि अमन कमजोर बैकग्राउंड के लड़कों को प्रभाव में लेने के लिए ऐसी साजिश रचता है।
जमानत के नाम पर ऑनलाइन लिए 3 हजार : अमन ने जमानत में मदद का झांसा देकर शमशीदा से ऑनलाइन ₹3,000 ऐंठ लिए और उसे सीआईए (CIA) दफ्तर जाने से रोकता रहा। हालांकि, वकील का पूरा खर्च परिवार ने ही उठाया। पैसे वापस मांगने पर अमन भड़क गया और रेहान की जमानत होते ही उसने अपना फोन बंद कर लिया।
जमानत के बाद रेहान गायब, अमन ले गया मोबाइल : जमानत पर बाहर आने के बाद से रेहान गायब है। शमशीदा के मुताबिक, जब रेहान सीआईए दफ्तर अपना मोबाइल लेने गया तो पता चला कि अमन पहले ही उसका फोन ले जा चुका है। अमन कभी परिवार के सामने नहीं आया और केवल फोन पर ही बात करता रहा।
अमन ही हथियारों और साजिश का मास्टरमाइंड : शमशीदा ने दावा किया कि लड़कों को अवैध हथियार अमन ने ही समीर के जरिए मुहैया कराए थे। उसका आरोप है कि अमन कम उम्र के लड़कों को अपने जाल में फंसाकर बड़ी वारदातों के लिए इस्तेमाल करने वाला मास्टरमाइंड है।
बेटे को मुंबई और हथियारों की जानकारी नहीं थी: शमशीदा का दावा है कि आर्थिक रूप से बेहद कमजोर रेहान के पास मुंबई जाने या गाड़ी का इंतजाम करने के पैसे नहीं थे। उसे न तो हथियार चलाना आता था और न ही मुंबई के रास्तों की जानकारी थी। शमशीदा ने आशंका जताई कि किसी ने उसे रास्ते और संसाधन मुहैया कराए होंगे तथा मना करने पर डराया-धमकाया गया होगा।
दिल्ली मर्डर केस और विदेश में बैठे भाई का जिक्र : शमशीदा के अनुसार, अमन ने खुद बताया था कि दिल्ली में दो महीने पहले हुए मर्डर में उसके दोस्तों का हाथ था और उसमें उसका नाम भी आ सकता है। अमन ने अपने भाई के विदेश में होने और अवैध हथियार सप्लाई करने की बात भी कही थी। मां का आरोप है कि अमन की टीम कम उम्र के लड़कों को निशाना बनाती है और उसके तार अनिल पंडित से भी जुड़े हैं।
पढ़ाई के लिए दिलाया था ₹3 हजार का फोन : शमशीदा ने बताया कि उसने पढ़ाई के लिए रेहान को ₹3,000 का पुराना फोन दिलाया था, लेकिन बाद में उसके पास एक और ₹5,000 का फोन आ गया, जिसका उसने सही जवाब नहीं दिया। रेहान अक्सर गाड़ियों में अंजान लोगों के साथ चला जाता था। जब वह पूछती कि कहां जा रहा है तो वह दोस्तों के साथ जाने की बात कहता था। अब उसे लगता है कि बेटे की गतिविधियों के बारे में उसे पूरी जानकारी नहीं थी।
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के दो शूटर्स में से एक नाबालिग है। उसके पिता ने बताया कि एक माह पहले वह झगड़कर घर से चला गया था।
परिवार के मुताबिक, नाबालिग आरोपी की उम्र करीब 17 साल है। एक महीने से वह घर छोड़कर गोहाना के रहने वाले युवक अमन के साथ रहने लगा था।
नाबालिग आरोपी के पिता ने भी अमन को लेकर किए खुलासे
डांट के बाद घर छोड़ा, अमन के पास पहुंचा बेटा : पिता के मुताबिक, करीब एक महीने पहले बहन से हुए विवाद के बाद डांटने पर उनका इकलौता बेटा बिना बताए घर से चला गया था। बाद में बेटे ने फोन कर बताया कि वह गोहाना में अमन के पास रहकर टाइल-पत्थर का काम सीख रहा है। पिता को अब मलाल है कि उन्होंने बेटे को वहां जाने से क्यों नहीं रोका, जिससे उनका बेटा गलत संगत में पड़ गया।
फायरिंग की घटना के बाद से अमन का मकान बंद : पिता ने बताया कि अमन ने उनके गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया था और वह गोहाना में गौशाला के पास रहता था। घटना के बाद से उसके मकान पर ताला लगा है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि अमन कम उम्र के बच्चों को फुसलाकर उनका गलत इस्तेमाल करता है, इसलिए पुलिस को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अमन पर 5-6 मुकदमे, समीर और बोनी से पूछताछ जारी
रेहान की मां और बरोदा के नाबालिग के पिता के बयानों में अमन पर बच्चों को फंसाने, जमानत करवाने और परिवारों से संपर्क साधने के आरोप सामने आए हैं। सोनीपत-गोहाना के एक वकील के अनुसार, अमन पर अवैध हथियारों से जुड़े 5 से 6 मामले दर्ज हैं।
दूसरी ओर, मामले में समीर और बोनी उर्फ रौनक की भूमिका की भी जांच जारी है। पुलिस ने फायरिंग वाली रात समीर को पूछताछ के लिए उठाया था, जबकि बोनी को 19 अक्टूबर की रात हिरासत में लिया गया। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।