Tag: Alia

  • Ranbir Kapoor Birthday Celebration | Bandra Bungalow Alia Bhatt Fans

    Ranbir Kapoor Birthday Celebration | Bandra Bungalow Alia Bhatt Fans

    2 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर सोमवार 28 सितंबर को 44 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर रणबीर ने मुंबई के पाली हिल स्थित अपने नए बंगले ‘कृष्ण राज’ के बाहर जमा फैंस और पैपराजी के साथ बिर्थडे सेलिब्रेट किया।

    कैजुअल लुक में घर से बाहर निकले रणबीर ने पैपराजी के साथ तीन बड़े केक काटे और फैंस का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद वे अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ बंगले की बालकनी में आए और हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

    रणबीर ने घर से बाहर आकर पैपराजी का अभिवादन किया।

    पैपराजी संग काटा केक, कूल लुक में नजर आए रणबीर

    रणबीर कपूर अपने जन्मदिन पर बेहद खुश और कूल अंदाज में नजर आए। उन्होंने ग्रे कलर का को-ऑर्ड सेट, वाइट स्नीकर्स और ब्लैक गॉगल्स पहन रखे थे। बंगले के मेन गेट पर फैंस और फोटोग्राफर्स उनका इंतजार कर रहे थे।

    रणबीर ने घर से बाहर आकर पैपराजी का अभिवादन किया और उनके लाए तीन बड़े केक एक-एक करके काटे। उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

    रामबीर ने तीन बड़े केक एक-एक करके काटे।

    रामबीर ने तीन बड़े केक एक-एक करके काटे।

    केक काटने के कुछ देर बाद वे पत्नी आलिया भट्ट के साथ बंगले की बालकनी में नजर आए। दोनों ने नीचे खड़े फैंस और मीडियाकर्मियों की तरफ हाथ हिलाया और उनके प्यार व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

    आलिया भट्ट के साथ बंगले की बालकनी में नीचे खड़े फैंस को शुक्रिया कहा।

    नवंबर में ‘कृष्ण राज’ बंगले में शिफ्ट हुए थे रणबीर-आलिया

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नवंबर 2025 में अपने इस नए छह मंजिला बंगले में शिफ्ट हुए थे। बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित यह आलीशान बंगला कपूर परिवार की पैतृक संपत्ति पर फिर से बनाया गया है।

    इस बंगले का नाम रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर ‘कृष्ण राज’ रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस छह मंजिला बंगले की कीमत लगभग 250 करोड़ रुपए बताई जाती है।

    ‘लव एंड वार’ में आलिया के साथ आएंगे नजर

    रणबीर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वार’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वे विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ लव ट्रायंगल ड्रामा में आर्मी ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगे।

    फिल्म में रणबीर मोटी मूंछों, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक किरदार के रफ और मजबूत अंदाज की झलक देता है।

    शर्ट पर खून के दाग फिल्म की डार्क और एक्शन से भरपूर कहानी की ओर इशारा करते हैं। वहीं, गॉगल्स उनके किरदार को स्टाइलिश लुक दे रहे हैं।

    फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के लुक वाला पोस्टर।

    इस फिल्म में आलिया ग्लैमरस रेट्रो और विंटेज अवतार में नजर आ रही थीं।

    ‘लव एंड वॉर’ दुनियाभर में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।

    ये खबर भी पढ़ें

    रणबीर कपूर@44, जूते पहनकर मंदिर जाने पर पिटाई हुई:बचपन में आफ्टर शेव लोशन पिया, डॉक्टर ने कहा- पिता नहीं बचेंगे तो पैनिक अटैक आया

    बॉलीवुड के आला दर्जे के एक्टर माने जाने वाले रणबीर कपूर आज 44 साल के हो चुके हैं। 2007 की फ्लॉप फिल्म ‘सांवरिया’ से करियर शुरू करने वाले रणबीर कपूर ने ‘रॉकस्टार’ में टूटे दिल का दर्द जिया, ‘बर्फी’ में बिना बोले दिल जीत लिया और ‘संजू’ में संजय दत्त को पर्दे पर उतार दिया। पूरी खबर पढ़ें

    Source link

  • Alia Bhatt First Look Love and War

    Alia Bhatt First Look Love and War

    20 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का पहला लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में आलिया ग्लैमरस रेट्रो और विंटेज अवतार में नजर आ रही हैं।

    संजय लीला भंसाली ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ (ट्विटर) पर आलिया के इस लुक की पहली तस्वीर शेयर की है।

    ओल्ड-स्कूल फैशन, स्पार्कलिंग डिटेल्स और क्लासिक स्टाइलिंग के साथ आलिया का यह लुक काफी चर्चा में है। इस बड़े बजट की फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    सामने आई पहली तस्वीर में आलिया भट्ट 60 और 70 के दशक के रेट्रो फैशन में नजर आ रही हैं। उनके आउटफिट में ब्लिंग और विंटेज स्टाइलिंग का खास ध्यान रखा गया है।

    रणबीर कपूर का रौबदार अंदाज दिखा

    फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक बुधवार को सामने आया। पोस्टर में रणबीर का इंटेंस और रॉ अंदाज नजर आ रहा है।

    रणबीर मोटी मूंछों, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक किरदार के रफ और मजबूत अंदाज की झलक देता है।

    शर्ट पर खून के दाग फिल्म की डार्क और एक्शन से भरपूर कहानी की ओर इशारा करते हैं। वहीं, गॉगल्स उनके किरदार को स्टाइलिश लुक दे रहे हैं।

    फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के लुक वाला पोस्टर।

    फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के लुक वाला पोस्टर।

    ‘लव एंड वॉर’ दुनियाभर में 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।

    ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट कई बार बदली

    संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट अब तक कई बार बदली जा चुकी है। सबसे पहले इसकी रिलीज की घोषणा जनवरी 2024 में हुई थी। उस समय फिल्म को क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना थी।

    बड़े स्तर पर हो रही शूटिंग और प्रोडक्शन में ज्यादा समय लगने के कारण रिलीज को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद मार्च 2026 में फिल्म रिलीज होने की बात सामने आई। इस बीच 14 अगस्त 2026 की रिलीज डेट की भी चर्चा हुई थी।

    हालांकि, फिल्म का काम तय समय में पूरा नहीं हो सका। खास तौर पर बड़े वीएफएक्स और हवाई एक्शन सीन्स के कारण समय बढ़ा। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट तय की। 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज तय की गई है।

    भंसाली के साथ विक्की की पहली फिल्म

    संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ नजर आएंगे। हालांकि, रणबीर और आलिया इससे पहले भी भंसाली के साथ काम कर चुके हैं।

    रणबीर कपूर ने भंसाली के निर्देशन में ‘सांवरिया’ (2007) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं।

    आलिया भट्ट ने भंसाली के साथ पहली बार ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (2022) में काम किया। फिल्म में उन्होंने गंगूबाई का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए आलिया को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला था।

    वहीं, विक्की कौशल ने ‘लव एंड वॉर’ से पहले भंसाली के निर्देशन में कोई फिल्म नहीं की है। ऐसे में यह उनके लिए भंसाली के साथ पहली फिल्म है।

    सेट से लीक हुए थे स्टारकास्ट के लुक, देखिए तस्वीरें-

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली सेट पर सीन को लेकर चर्चा करते नजर आए थे।

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म के सीन और अपने किरदार पर चर्चा करते दिखाई दिए थे।

    ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर जून में हादसा हुआ

    फिल्म ‘लव एंड वॉर’ जून 2026 में सेट पर हुए एक हादसे के बाद चर्चा में आ गई थी। 17 जून को मुंबई के फिल्मसिटी के पास रॉयल पंप स्टूडियो में 42 वर्षीय कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ था।

    हादसे के बाद भंसाली प्रोडक्शंस ने मृतक के परिवार को 40 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE ने मुआवजा बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की मांग की थी। संगठन ने परिवार के बच्चों की पढ़ाई और मृतक की पत्नी को रोजगार देने की भी अपील की थी।

    इसके बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन यानी AICWA ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा। संगठन ने हादसे की जांच और संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग की।

    AICWA ने मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग भी रखी। संगठन ने सेट पर सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए।

    AICWA ने यह भी कहा था कि घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही फिल्म सेट की सुरक्षा जांच कराने की मांग की गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

    Source link

  • Rani Mukerji Mother Funeral | Shah Rukh Khan Aamir Khan Alia Bhatt Juhu

    Rani Mukerji Mother Funeral | Shah Rukh Khan Aamir Khan Alia Bhatt Juhu

    2 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के निधन के बाद मंगलवार शाम मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    इस दुख के समय में रानी मुखर्जी और उनके परिवार को सांत्वना देने बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं। शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे, वहीं आमिर खान, आलिया भट्ट और करण जौहर समेत कई सितारों ने रानी मुखर्जी को शोक संवेदना व्यक्त की।

    परिवार ने बयान जारी करके प्राइवेसी की अपील की है और मौत की वजह का खुलासा नहीं किया है।

    देखें अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें…

    शाहरुख खान अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

    शाहरुख खान अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

    आमिर खान पत्नी गौरी के साथ रानी मुखर्जी से मिलने पहुंचे।

    आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

    अनिल कपूर रानी मुखर्जी से मिलने पहुंचे।

    अनिल कपूर रानी मुखर्जी से मिलने पहुंचे।

    शिल्पा शेट्टी ने रानी मुखर्जी को संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    कबीर खान अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

    कबीर खान अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

    मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।

    कारण जौहार ने रानी मुखर्जी से मुलाकात की।

    पवन हंस श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

    75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लेने वाली कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम जुहू के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे।

    शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और मैनेजर पूजा ददलानी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने रानी मुखर्जी और उनके भाई राजा मुखर्जी से मुलाकात कर दुख जताया और अंतिम विदाई दी।

    रानी मुखर्जी के घर पहुंचे आमिर और आलिया

    मां के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही रानी मुखर्जी के जुहू स्थित आवास पर सांत्वना देने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। आमिर खान ने रानी के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया।

    दोनों ने ‘गुलाम’, ‘मन’ और ‘तलाश’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और सालों पुराना रिश्ता साझा करते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस आलिया भट्ट, फिल्ममेकर करण जौहर, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, आशुतोष गोवारिकर और अनिल कपूर भी रानी के घर पहुंचकर दुख में शामिल हुए।

    मंगलवार दोपहर को निधन हुआ था

    रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार दोपहर 75 साल की उम्र में निधन हो गया। यशराज फिल्म्स (YRF) ने आधिकारिक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी थी।

    कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं। वे अक्सर अपनी बेटी रानी के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती थीं।

    कृष्णा मुखर्जी, रानी के साथ कई कार्यक्रमों में नजर आतीं थीं।

    कृष्णा मुखर्जी ने हर मोड़ पर बेटी का साथ दिया

    कृष्णा मुखर्जी का भारतीय सिनेमा, विशेषकर बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से गहरा जुड़ाव रहा। वे खुद एक पेशेवर प्लेबैक सिंगर थीं और उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में गाने गाए थे। संगीत से जुड़े रहने के कारण उन्होंने अपनी बेटी रानी मुखर्जी को भी कला और अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया।

    बचपन में अपनी मां के साथ रानी मुखर्जी।

    बचपन में अपनी मां के साथ रानी मुखर्जी।

    रानी अपनी मां के बेहद करीब थीं और कई मौकों पर वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दे चुकी हैं। दोनों के बीच मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिलती थी।

    अपने करियर की शुरुआत से ही रानी जब भी किसी अवॉर्ड फंक्शन, फिल्म स्क्रीनिंग या सार्वजनिक कार्यक्रम में जाती थीं, कृष्णा मुखर्जी उनके साथ जरूर नजर आती थीं। पति राम मुखर्जी के निधन के बाद भी कृष्णा अपनी बेटी रानी के साथ रहकर परिवार की भूमिका निभतीं थीं।

    प्लेबेक सिंगिंग में एक्टिव रहीं कृष्णा मुखर्जी

    कृष्णा मुखर्जी ने 1980 के दशक में कई चर्चित गानों में अपनी आवाज दी। उनका सबसे प्रसिद्ध गाना साल 1982 में आई फिल्म ‘तीसरी आंख’ का ‘ईद के दिन गले मिल ले राजा’ था, जिसे मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था।

    म्यूजिक बैकग्राउंड से जुड़े होने के कारण उनकी शास्त्रीय और लोक संगीत में मजबूत पकड़ थी। वे फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग के अलावा कई बंगाली एल्बम और स्टेज शो के जरिए भी संगीत जगत में एक्टिव रहीं।

    माता-पिता के साथ रानी मुखर्जी की पुरानी तस्वीर। रानी के पिता राम मुखर्जी का निधन 2017 में हुआ था।

    संगीत करियर के साथ-साथ कृष्ण मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री के काम और बिजनेस की भी बहुत बारीक समझ थी। उन्होंने ही रानी मुखर्जी को फिल्मों में किस्मत आजमाने की सलाह दी थी, लेकिन वे काम की क्वालिटी को लेकर बहुत सख्त थीं।

    रानी के पहले स्क्रीन टेस्ट के समय जब उन्हें बेटी का अभिनय पसंद नहीं आया, तो उन्होंने ‘राजा की आयेगी बारात’ के प्रोड्यूसर सलीम से खुलकर कह दिया था कि वे रानी को फिल्म में न लें, क्योंकि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है।

    ‘मर्दानी 3’ में नजर आई थीं रानी मुखर्जी

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी ने अपने लंबे करियर में ‘गुलाम’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘साथिया’, ‘हम तुम’ और ‘ब्लैक’ जैसी कई मशहूर फिल्में दी हैं। रानी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मर्दानी 3’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    ये खबर भी पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया में सम्मान मिला, भावुक हुईं रानी मुखर्जी:प्रतिष्ठित ला यूनिवर्सिटी से सर्वोच्च सम्मान मिला; शाहरुख के बाद सम्मान पाने वालीं दूसरी भारतीय एक्टर

    बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ (D.Litt.) की मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया है। स्टेज पर यह सम्मान लेते व्यक्त रानी मुखर्जी भावुक दिखाई दीं। पूरी खबर पढ़ें

    58 मिनट पहले