Tag: Alcohol

  • Mika Singh Defends Daler Mehndi Against Alcohol Allegations

    Mika Singh Defends Daler Mehndi Against Alcohol Allegations


    सिंगर मीका सिंह ने उत्तराखंड में लाइव शो के दौरानदलेर मेहंदी पर लगे आरोपों को गलत बताया।

    पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए विवाद पर उनके छोटे भाई सिंगर मीका सिंह ने सफाई दी है। मीका ने वीडियो जारी कर दलेर मेहंदी के शराब पीकर गाने के आरोपों को गलत बताया।

    .

    उन्होंने कहा कि

    दलेर मेहंदी ने जिंदगी में कभी शराब नहीं पी और शो के समय उनकी तबीयत खराब थी। हाल ही में उनका ऑपरेशन भी हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी कमिटमेंट पूरी करने के लिए कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। अगर कोई दलेर को शराब पीते हुए देख ले, तो मैं गाना छोड़ दूंगा।

    QuoteImage

    इधर, मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आपको 35 लाख रुपए देकर बुलाया गया है। आप गाना ही नहीं गा रहे हैं। जिस व्यक्ति ने कला के क्षेत्र में अपना नाम कमाया हो और वह किसी कार्यक्रम में नॉन सीरियसली तरीके से पेश आए, तो मैं समझता हूं कि यह कला का अपमान है।

    दरअसल, 18 अक्टूबर की रात उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के शो के दौरान विवाद हुआ था। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें पटकार लगाते हुए कहा था कि आप ठीक से बोल तो पा नहीं रहे हैं, गाना क्या गाएंगे? आपको यहां लोगों को एंटरटेन करने के लिए बुलाया था।

    दलेर मेहंदी के कार्यक्रम के बीच ही मंत्री मंच पर पहुंच गए थे।

    दलेर मेहंदी के कार्यक्रम के बीच ही मंत्री मंच पर पहुंच गए थे।

    मीका सिंह ने ये बातें कही….

    • लोगों ने अफवाह फैला दी दलेर ने शराब पी: मीका ने वीडियो जारी कर कहा कि कल (19 अक्टूबर को) अपने बड़े भाई की न्यूज देखी, जिसमें लोगों ने यह अफवाह फैला दी है कि दलेर मेहंदी शराब पीकर गाना गा रहे थे।
    • दलेर ने कभी शराब नहीं पी: उन्होंने लोगों से सवाल किया कि दलेर मेहंदी पिछले 30 साल से सुपरस्टार हैं, क्या जिंदगी में कभी किसी ने उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है? मीका ने कहा कि चाहे कोई बर्थडे पार्टी हो या कोई अन्य कार्यक्रम, उन्होंने कभी शराब नहीं पी। मीका ने कहा कि असल में दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी। हाल ही में दलेर का एक ऑपरेशन हुआ था।
    • कलाकारों की मजबूरी का ज़िक्र: मीका ने कहा कि कलाकारों को कई बार अपनी कमिटमेंट पूरी करने के लिए बीमार होने पर भी (जैसे 104 डिग्री बुखार होने पर भी) शो करने जाना पड़ता है। दलेर मेहंदी ने भी अपनी कमिटमेंट पूरी करने के लिए शो के लिए हां कर दी थी, भले ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।
    • मंच पर मंत्री की टिप्पणी का जवाब: मीका ने बताया कि शो के दौरान मंच पर कोई मंत्री आए और उन्होंने झिड़कते हुए कहा कि ‘आप पैसे लेकर आए हैं और आपसे गाना नहीं गाया जा रहा है’। मीका ने इस बात से सहमति जताते हुए कहा कि आप यह बोल सकते हैं कि उनसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा था या गाया नहीं जा रहा था, लेकिन यह कहना बिल्कुल गलत है कि वह शराब पीकर गा रहे थे।
    • मीका की मीडिया और बॉलीवुड को चुनौती: वीडियो के अंत में मीका ने मीडिया, दोस्तों और बॉलीवुड के अपने सभी साथियों को ओपन चैलेंज दिया। उन्होंने कहा कि अगर एक भी इंसान यह बोल दे कि उसने दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देखा है, तो वह (मीका सिंह) गाना ही छोड़ देंगे।
    • मेरे बारे में कुछ भी बोलें, फर्क नहीं पड़ता: मीका ने कहा कि दलेर पाजी ने उन्हें इस मुद्दे पर बोलने से मना किया था, लेकिन एक भाई और एक फैन होने के नाते उन्होंने सच बोलने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है। अपने बारे में बोलते हुए मीका ने कहा कि उनके (मीका के) बारे में लोग चाहे जो बकवास करें, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन दलेर पाजी पर ऐसे आरोप पूरी तरह से गलत हैं।
    मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दलेर मेहंदी को अपने नाम के अनुरूप काम करना चाहिए।

    मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दलेर मेहंदी को अपने नाम के अनुरूप काम करना चाहिए।

    मंत्री ने ये तीन बड़ी बातें कही…

    • उत्तराखंड के मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि वह बड़े कलाकार हैं और उनका बड़ा नाम है। कल जिस तरह वह मंच पर आए और खड़े रहने की हालत में भी नहीं थे, उन्हें अपने नाम के अनुरूप काम करना चाहिए।
    • उन्होंने कहा कि आपको 35 लाख रुपए देकर बुलाया गया है, तो कम से कम आपको इस रकम को जायज ठहराना चाहिए। आप गाना ही नहीं गा रहे हैं। अब यह उन्हें सोचना चाहिए। जिस व्यक्ति ने कला के क्षेत्र में अपना नाम कमाया हो और वह किसी कार्यक्रम में नॉन सीरियसली तरीके से पेश आए, तो मैं समझता हूं कि यह कला का अपमान है।
    • उन्होंने कहा कि अगर इस तरह कला का अपमान हो रहा है और कलाकार गाना नहीं गा पा रहा है, तो उसे कार्यक्रम छोड़ देना चाहिए। अगर उसे लगता है कि वह प्रस्तुति नहीं दे पा रहा है, तो उसे रुक जाना चाहिए। लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए।

    ************

    ये खबर भी पढ़ें:

    पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर उत्तराखंड के मंत्री भड़के: मंच पर आकर फटकार लगाई; कहा- आप बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाएंगे

    पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के लाइव शो में विवाद हो गया। रविवार (18 अक्टूबर) की रात को वह उत्तराखंड में टिहरी-गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। यहां चीफ गेस्ट बनकर आए उत्तराखंड के मंत्री व स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाईं। (पढ़ें पूरी खबर)



    Source link