नैनीताल में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और रिया चक्रवर्ती अपनी नई थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म ‘पीएन 36’ की शूटिंग कर रही हैं। दोनों ने बारिश और बादलों के बीच रोमांटिक सॉन्ग भी शूट किया। अब तक की शूटिंग नैनीताल के स्विस होटल में हुई है। शूटिंग के बाद दोनों एक्ट्रेस नैनीताल में ही हैं। ब्रेक के दौरान उनके आसपास के इलाकों में घूमने की संभावना है। इसके बाद नैनीताल में दोबारा शूटिंग शुरू होगी। जाह्नवी और रिया ने शनिवार को स्विस होटल में शूटिंग की थी। वहीं, होटल नमः में भी फिल्म की शूटिंग हुई है, लेकिन यह शूटिंग नैनीताल से बाहर हुई है। दोनों एक्ट्रेस के कैंची धाम और नैना देवी मंदिर जाने की भी संभावना है। हालांकि, अभी दर्शन का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। वहीं, जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस का भी ध्यान रख रही हैं। वह सुबह करीब 7 बजे मल्लीताल के रोपवे मार्ग स्थित बुल्स जिम में वर्कआउट के लिए गईं। ‘पीएन 36’ में साउथ की एक्ट्रेस श्रीलीला और एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट कर रहे हैं। तस्वीरें देखिए- —————————————- ये खबर भी पढ़ें… मैं उत्तराखंड हूं… और ये कहानी है गोल्ज्यू देवता की: लकड़ी के घोड़े को पिलाया पानी; घोड़ाखाल में अब तक 25 हजार से ज्यादा शादियां मेरी पहाड़ियों में देवी-देवताओं की कथाएं सिर्फ मंदिरों में नहीं रहतीं, वे गांवों की स्मृतियों, जागर की धुनों और पीढ़ियों से सुनाई जाती लोकगाथाओं में भी जीवित रहती हैं। इन्हीं लोकदेवताओं में एक नाम ऐसा है, जिसे कुमाऊं में लोग गोल्ज्यू, गोलू राजा, ग्वेलज्यू, गोरिल या बाला गोरिया के नाम से अपने जीवन का हिस्सा मानते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
Tag: पएन
-

जाह्नवी कपूर-रिया चक्रवर्ती नैनीताल में कर रहीं शूटिंग:22 अक्टूबर तक शेड्यूल; ‘पीएन 36’ के गाने पर किया डांस, कैंची धाम जा सकती