जयपुर में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सारा अली खान मंगलवार को चोखी ढाणी पहुंचे। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए दोनों कलाकार राजस्थानी लोक संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए। यहां कालबेलिया नृत्य की धुन पर दोनों ने डांस किया। कठपुतली नृत्य का लुत्फ उठाया और पारंपरिक खेलों में भी हिस्सा लिया। राजस्थानी माहौल के बीच फिल्म का प्रमोशन करते हुए दोनों ने मीडिया से बातचीत की। हालांकि तेज धूप ने कलाकारों को परेशान किया। फोटो क्लिक करवाने और वीडियो शूट के दौरान दोनों बार-बार चेहरे पर टचअप करवाते नजर आए। गर्मी से परेशान आयुष्मान बोले- कहीं उड़ता तीर तो नहीं ले लिया चोखी ढाणी में फोटोशूट और वीडियो शूट के दौरान तेज धूप के चलते कलाकारों को कई बार रुकना पड़ा। मेकअप ठीक करवाने के लिए आयुष्मान और सारा को बार-बार टचअप लेना पड़ा। इस दौरान आयुष्मान ने मजाकिया अंदाज में कहा- इस गर्मी में कहीं उड़ता तीर तो हमने नहीं ले लिया। उन्होंने मीडिया से भी पूछा कि अक्टूबर में तो मौसम ठीक हो जाता है, लेकिन इस बार गर्मी जाने का नाम ही नहीं ले रही है। उनके इस अंदाज ने कार्यक्रम के माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया। यहां देखिए दोनों कलाकारों के फोटोज… कालबेलिया डांस पर थिरके, कठपुतली नृत्य का उठाया लुत्फ चोखी ढाणी में दोनों कलाकारों के स्वागत के लिए राजस्थानी लोक संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रम रखे गए थे। कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति के दौरान आयुष्मान और सारा भी कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए। वहीं कठपुतली नृत्य के जरिए कलाकारों ने फिल्म की कहानी से जुड़ी याददाश्त खोने वाले पाकिस्तानी एजेंट की उलझन को रोचक अंदाज में पेश किया। कठपुतली कलाकार ने उड़ता तीर का टाइटल सॉन्ग सुनाया। इस पर आयुष्मान सारा को लेकर नाचते हुए नजर आए। इस दौरान दोनों ने चोखी ढाणी में मौजूद पारंपरिक खेलों में भी हिस्सा लिया। तीरंदाजी में सारा अली खान ने निशाने पर तीर लगाया, जबकि आयुष्मान के तीर कई बार लक्ष्य से चूक गए। इसके बाद दोनों ने बंदूक से निशाना लगाकर गुब्बारे फोड़ने का खेल भी खेला। सारा को पसंद दाल-बाटी-चूरमा, आयुष्मान बोले- जयपुर की हर चीज प्यारी मीडिया से बातचीत के दौरान सारा अली खान ने कहा- मुझे जयपुर में दाल-बाटी और चूरमा बेहद पसंद है। वहीं आयुष्मान खुराना ने जयपुर से जुड़ी अपनी पुरानी यादें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि बचपन में मैं अपने परिवार के साथ चोखी ढाणी आया था और अब दोबारा यहां आने का मौका मिला है। आयुष्मान ने कहा- जयपुर की हर चीज प्यारी है और यहां आना हमेशा खास होता है। फिल्म को लेकर आयुष्मान ने कहा- यह एक अलग तरह की फिल्म है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। फिल्म में कॉमेडी के साथ जासूसी और पहचान को लेकर पैदा होने वाली उलझनों का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा। याददाश्त खोने वाले पाकिस्तानी एजेंट की कहानी है ‘उड़ता तीर’ आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में आयुष्मान खुराना बिलाल नाम के पाकिस्तानी खुफिया एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। एक मिशन के दौरान विस्फोट के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है। वह खुद को भारत की आतंकवाद निरोधक टीम का अधिकारी समझने लगता है। इसके बाद कहानी में कई हास्यपूर्ण और अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती हैं। फिल्म में सारा अली खान एक अहम भूमिका में हैं। कहानी जासूसी मिशन, गलत पहचान और हास्य से पैदा होने वाली परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन करने के साथ इसकी कहानी भी आकाश ए. कौशिक ने लिखी है। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने किया है। दो बार बदली रिलीज डेट, अब 23 अक्टूबर को होगी रिलीज आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट में दो बार बदलाव किया गया है। फिल्म को पहले 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। बाद में इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 9 अक्टूबर तय की गई। इसके बाद मेकर्स ने एक बार फिर रिलीज को आगे बढ़ाते हुए 23 अक्टूबर की तारीख घोषित की।
Source link
Tag: नशन
-

जयपुर में कालबेलिया डांसर्स के साथ थिरके आयुष्मान खुराना-साराअली खान:तीरंदाजी में सारा का निशाना रहा सटीक; एक्टर के तीर बार-बार चूके, तेज धूप से रहे परेशान
-

आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता:वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं
आमिर खान की भांजी जायन मैरी 8 अक्टूबर को मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं। उनके साथ कजिन एक्टर इमरान खान भी पहुंचे थे। प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने पर उन्हें डिटेन किया गया था। अब जायन ने एक वीडियो जारी कर डिटेनशन के समय हुई बर्बरता से शरीर पर लगे चोट के निशान दिखाए हैं। जैन मैरी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी बांह, उंगलियों और पैरों पर चोट के कई निशान दिख रहे हैं। चोट दिखाते हुए जैन ने कहा, “हमें इतना मत डराइए कि पहले से कोई डर ही बाकी न रहे।” जैन ने इंस्टाग्राम स्टोरी से भी एक वीडियो जारी कर दिखाया है कि उनकी जांघ में नील पड़ चुके हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘कुछ मेरी कला और कुछ मुंबई पुलिस और राइट कंट्रोल ऑफिसर्स की। ये नर्क की तरह दर्दनाक है, लेकिन आर्ट और कराओके करेंगे।’ जैन मैरी, इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन को शनिवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। तीनों को कुछ घंटे बाद छोड़ दिया गया। इसके बाद रविवार को इमरान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। बीएनएस की 5 धाराओं में दर्ज हुआ मामला मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि इमरान खान के खिलाफ दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (आदेश न मानना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 189(2) (गैर-कानूनी जमावड़ा), 189(3) और 189(5) लगाई गई हैं। इस मामले में पुलिसकर्मी खुद ही शिकायतकर्ता बने हैं। जैन मैरी ने सोशल मीडिया पर डिटेन किए जाने का वीडियो जारी किया, जिसमें वो, लेखा और इमरान लगातार पुलिस से डिटेन किए जाने की वजह पूछते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भी जैन ने पुलिस वैन से एक वीडियो जारी किया। जैन ने दावा किया कि उन्हें कथित तौर पर यह नहीं बताया गया कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। लेखा वॉशिंगटन ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर कर बताया कि रिहाई के बाद वे सुरक्षित हैं। साथ ही लेखा ने दावा किया कि रिहाई के बाद भी उनकी मुश्किलें जारी रहीं। उन्होंने कहा कि वे घर लौटने के लिए कैब बुक नहीं कर सके। लेखा के मुताबिक, मुंबई पुलिस उन ड्राइवरों को कथित तौर पर धमका रही थी, जो उन्हें ले जाने के लिए तैयार थे। इमरान ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए अन्य प्रदर्शनकारियों की ओर से शेयर किए गए वीडियो में इमरान भी घटना के बारे में बोलते दिखे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें, लेखा और जैन को करीब दो घंटे तक पुलिस वैन में घुमाया गया। इमरान के मुताबिक, इस दौरान उन्हें हिरासत में लिए जाने की कोई वजह नहीं बताई गई। क्यों हो रहा है प्रोटेस्ट? कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। कथित गड़बड़ियों पर जवाबदेही की मांग को लेकर मुंबई और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए। क्यों डिटेन किए गए इमरान खान मुंबई पुलिस के अनुसार, अगस्त क्रांति मैदान में सभा के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। हालांकि, CJP कार्यकर्ताओं का दावा था कि उन्होंने अनुमति मांगने के लिए अधिकारियों को ईमेल किया था। उनका कहना था कि अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस कार्रवाई मुंबई तक सीमित नहीं रही। दिल्ली में 4,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इनमें ज्यादातर लोग जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों से थे। जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए तय जगह थी। कई CJP नेताओं और विपक्ष के प्रमुख नेताओं को भी वहां पहुंचने से पहले हिरासत में लिया गया।
Source link