एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने बाली में हुए हादसे के बाद रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कराई है। सर्जरी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहली हेल्थ अपडेट शेयर की है। सामने आए वीडियो में नुसरत कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके हाथ में कई ड्रिप्स लगी हैं और नर्स उन्हें खाना खिला रही है। नुसरत भरूचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह टीवी पर शाहरुख खान और काजोल का गाना देख रही हैं। इस दौरान उनके हाथ में कई ड्रिप्स लगी हुई दिखाई दे रही हैं और नर्स उन्हें खाना खिला रही है। इससे पहले एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खिड़की के पास रखी खाली रिक्लाइनिंग व्हीलचेयर की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में दूर सूर्यास्त का नजारा दिखाई दे रहा था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘हमेशा से सनसेट का पीछा करती रही हूं, और अचानक मेरा नजारा बदल गया। लेकिन, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।’ बाली में हुआ था हादसा, रीढ़ की हड्डी में आया फ्रैक्चर नुसरत भरूचा काम और छुट्टियां बिताने के लिए बाली गई थीं, जहां वह एक हादसे का शिकार हो गईं। उनकी टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के लिए उन्हें हवाई जहाज से मुंबई लाया गया था।
शूटिंग के दौरान घायल हुई थीं नुसरत साल 2023 में नुसरत भरूचा के शूटिंग के दौरान घायल होने की दो घटनाएं सामने आई थीं। अप्रैल 2023 में फिल्म ‘अकेली’ की शूटिंग के दौरान भी नुसरत हादसे का शिकार हुई थीं। एक सीन में उन्हें भागते हुए दिखाया जाना था। इसी दौरान वह संगमरमर के फर्श पर सिर के बल गिर गई थीं। हादसे के बाद वह करीब आधे घंटे तक दर्द से रोती रहीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी थी। वहीं, जनवरी 2023 में फिल्म ‘छोरी 2’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते समय उनके चेहरे पर चोट लग गई थी। चोट इतनी थी कि उन्हें चेहरे और भौंह के पास टांके लगवाने पड़े थे। इसके बाद उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह टांके लगवाती नजर आई थीं। अगस्त 2021 में शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ी थी इससे पहले अगस्त 2021 में नुसरत की शूटिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वह लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। करीब 23-24 दिनों से लगातार काम करने के कारण वह काफी थक गई थीं। घटना वाले दिन उन्हें तेज चक्कर आए और वह ठीक से खड़ी या बात नहीं कर पा रही थीं। इसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका ब्लड प्रेशर 65/55 तक गिर गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद इसे गंभीर वर्टिगो अटैक बताया था। इसकी वजह ज्यादा तनाव और थकान बताई गई थी। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने 15 दिन आराम की सलाह दी थी। उनकी वजह से फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई थी।
Source link
Tag: दखई
-

नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना
-

IIT रुड़की- जावेद अली के शो में लड़की से छेड़छाड़:भीड़ में धक्कामुक्की कर बैड टच किया, विरोध किया तो पिस्टल दिखाई, भाई को पीटा
हरिद्वार के IIT रुड़की परिसर में ‘थॉमसो’ शो के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ की गई है। यह घटना सिंगर जावेद अली के शो के दौरान हुई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने नाबालिग के मोबाइल फोन को छीनकर फेंक दिया और उसके भाई के साथ धक्का-मुक्की की। IIT के सुरक्षा गार्ड को अपनी ओर आता देख आरोपी वहां से चले गए। आरोप है कि रात करीब 11 बजे जब भाई-बहन परिसर से बाहर निकले, तो गेट नंबर 8 के पास होटल पोलारिस के नजदीक आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद नाबालिग के भाई के साथ मारपीट की गई। इस दौरान नाबालिग के साथ भी अश्लील हरकतें की गईं। आरोपियों ने उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया और उसका हाथ पकड़कर खींचा। दोनों के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हमले में घायल भाई को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए खबर… 1. जावेद अली के शो के दौरान छेड़छाड़ पीड़ित भाई-बहन IIT रुड़की परिसर में आयोजित ‘थॉमसो’ कार्यक्रम में सिंगर जावेद अली का शो देखने गए थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान अजीम और उसके साथियों ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। जब उसने परिजनों और पुलिस को फोन करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर फेंक दिया। विरोध करने पर उसके भाई के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। IIT के सुरक्षा गार्ड को अपनी ओर आता देख आरोपी वहां से चले गए। 2. गेट नंबर 8 के पास भाई-बहन का रास्ता रोका- आरोप है कि रात करीब 11 बजे शो के बाद जब भाई-बहन परिसर से बाहर निकले, तो गेट नंबर 8 के पास होटल पोलारिस के नजदीक आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद नाबालिग के भाई के साथ मारपीट की गई। बहन को बचाने के दौरान आरोपियों ने नाबालिग का हाथ पकड़कर खींचा और अश्लील हरकतें कीं। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया। शोर सुनकर लोगों के जुटने पर आरोपी भागने लगे। 3. दो आरोपी पकड़े गए, पुलिस जांच में जुटी- भाग रहे दो आरोपियों को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हमले में घायल भाई को इलाज के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिवार ने सिविल लाइंस कोतवाली में अजीम, सैफी राणा, रज्जी और अन्य आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… नवरात्री के पहले दिन नैना देवी मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर:रिया चक्रवर्ती के साथ नैनीताल में कर रहीं शूटिंग; बारिश के बीच रोमांटिक सॉन्ग शूट किया नैनीताल में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और रिया चक्रवर्ती अपनी नई थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म ‘पीएन 36’ की शूटिंग कर रही हैं। रविवार को नवरात्रि के पहले दिन व्रत रखकर जाह्नवी कपूर होटल से करीब 150 मीटर पैदल चलकर नैना देवी मंदिर पहुंचीं। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link