नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ के दूसरा गाने ‘रावण तांडव’ की आलोचना हो रही है। 1 मिनट 55 सेकंड लंबे इस गाने में साउथ एक्टर यश रावण के रूप में भगवान शिव की भक्ति करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है की एआर रहमान का म्यूजिक और डॉ. कुमार विश्वास के लिखे बोल उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। दावा किया गया है कि फिल्म में यह गाना 4 मिनट का है, जिसे प्रोमो वर्शन में 1 मिनट 55 सेकंड का करने के चक्कर में ऑडियो क्वालिटी और ओरिजिनल फ्लो से समझौता करना पड़ा है। कई लोगों ने इस संगीत को उम्मीद के मुताबिक एनर्जेटिक न बताते हुए दूसरे पार्ट के लिए म्यूजिक कंपोजर बदलने तक का सुझाव दिया है। एआर रहमान के संगीत पर उठे सवाल, अजय-अतुल का नाम सुझाया गाना सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि फिल्म के मिजाज के हिसाब से एआर रहमान का चुनाव सही नहीं था। लोग इस गाने की तुलना फिल्म ‘आदिपुरुष’ में अजय-अतुल के बनाए ‘शिव तांडव’ से कर रहे हैं। क्रिटिक्स का मानना है कि अजय-अतुल का कंपोजिशन आंखें बंद करके सुनने पर भी रोंगटे खड़े कर देता है, जबकि रहमान और हंस जिमर का यह ट्रैक वह इमोशनल इम्पैक्ट नहीं छोड़ पाता। वहीं कुछ लोगों ने मेकर्स को सलाह दी कि अभी समय है और ‘रामायण’ के दूसरे भाग के लिए संगीतकार की जोड़ी अजय-अतुल को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। कुमार विश्वास के बोल से गायब दिखा भक्ति का प्रभाव म्यूजिक के अलावा डॉ. कुमार विश्वास के लिखे लिरिक्स की भी आलोचना की गई है। लोगों का मानना है कुमार विश्वास के बोल काफी साधारण महसूस होते हैं। रामायण जैसे पौराणिक महाकाव्य के लिए बने गाने में जिस तरह की शिव भक्ति, दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा होनी चाहिए थी, उसकी कमी महसूस होती है। रामायण के युद्ध वाले सीन्स पर सवाल उठे थे गौरतलब है कि रामायण से भगवान राम का लुक हनुमान जयंती पर सामने आया था। टीजर में युद्ध के सीन और शानदार VFX भी दिखा, जिसकी कई लोगों ने तारीफ की थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म के सीन्स को हॉलीवुड फिल्मों की नकल बताया था। टीजर में दिखाए गए युद्ध के सीन (लंका में) कुछ यूजर्स को हॉलीवुड फिल्मों जैसे लगे थे। कुछ ने इसे गेम ऑफ थ्रोन्स या अन्य हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित बताया था। राक्षसों के डिजाइन और कुछ शॉट्स को लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी हॉलीवुड मूवीज से कॉपी बताया गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा था, “रामायण मूवी का टीजर कल रिलीज किया गया। बजट 4 हजार करोड़ रुपए, जबकि इस छोटे से टीजर में हमें कई शॉट्स ऐसे देखने को मिले जो हॉलीवुड मूवी से कॉपी किए गए हैं। सवाल यह है कि इतनी महंगी फिल्म में कॉपी शॉट्स से क्या लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है?” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा था, “समस्या ये है कि बॉलीवुड वाले सब हॉलीवुड को कॉपी करने के लिए पगलाए रहते हैं। इस वाले टीजर में गेम ऑफ थ्रोन्स का शैडो साफ पता चलता है। रामायण मतलब VFX और CGI होता है, ये मान बैठे हैं बॉलीवुड वाले।”
जब एक यूजर ने कहा था कि रामायण के सीन गेम ऑफ थ्रोन्स, द डार्क नाइट और ड्यून: पार्ट टू जैसी फिल्मों से मिलते-जुलते हैं, तो दूसरे यूजर ने जवाब दिया कि बाहुबली के भी कई सीन दूसरी हॉलीवुड फिल्मों से मिलते-जुलते हैं। 4000 करोड़ के बजट में बन रही दो पार्ट की फिल्म वाल्मीकि रामायण पर आधारित इस फिल्म का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
Source link
Tag: तलन
-

रामायण के 'रावण तांडव' गाने पर उठे सवाल:एआर रहमान को हटाने की मांग, कुमार विश्वास के लिरिक्स फीके; प्रभास की आदिपुरुष से हो रही तुलना
-

विद्युत जामवाल ने 15 मिनट रोकी सांस:20 मिनट नहीं झपकाईं पलकें; ‘स्ट्रीट फाइटर’ इवेंट में बोले- तुलना छोड़ो, दोस्त वाला सवाल पूछो
विद्युत जामवाल अपने खतरनाक स्टंट्स और फिटनेस के लिए पहचाने जाते हैं। अब उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे देखकर ‘स्ट्रीट फाइटर’ के इवेंट में मौजूद लोग हैरान रह गए। एक्टर करीब 15 मिनट तक सांस रोककर एकटक बैठे रहे। उनकी आंखें खुली थीं और उन्होंने पलक तक नहीं झपकाई। कुछ देर बाद उनके पैरों में कंपन दिखाई दिया और आंखों से आंसू आने लगे। इसी इवेंट में विद्युत ने अपनी हॉलीवुड फिल्म, धलसिम के किरदार, शूटिंग के अनुभव और बॉलीवुड से तुलना पर भी खुलकर बात की। 15 मिनट तक रोकी सांस, आंखों से आने लगे आंसू ‘स्ट्रीट फाइटर’ के इवेंट में विद्युत जामवाल करीब 15 मिनट तक बिना सांस लिए और बिना पलक झपकाए बैठे रहे। शुरुआत में लोगों को लगा कि वह मेडिटेशन कर रहे हैं, लेकिन काफी देर तक इसी स्थिति में रहने पर सभी का ध्यान उनकी तरफ चला गया। करीब 15 मिनट बाद उनके पैरों में हल्का कंपन नजर आया और आंखों से पानी आने लगा। तब लोगों को समझ आया कि वह इतने लंबे समय से सांस रोककर बैठे थे। विद्युत की योग और मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लंबे समय से फिटनेस का हिस्सा रही है और इसका असर उनके एक्शन स्टंट्स में भी नजर आता है। बचपन में वीडियो गेम नहीं, खेलों पर था ध्यान इवेंट में विद्युत ने अपने हॉलीवुड डेब्यू और धलसिम के किरदार के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि बचपन में उनका ध्यान वीडियो गेम खेलने के बजाय खेलों पर रहा। उनका मानना है कि यही वजह रही कि उन्हें आगे चलकर ‘स्ट्रीट फाइटर’ जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी इस तरह के किरदार के लिए मेहनत की है। फिल्म में काम करने के अनुभव को उन्होंने खास बताया। विद्युत के मुताबिक, उन्हें 50 सेंट, WWE रेसलर्स और दुनिया के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। बोले- मैंने इस रोल के लिए पूरी जिंदगी मेहनत की विद्युत ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर ने उनके पुराने काम को करीब से देखा था। उन्होंने पिछली फिल्में देखने के बाद ही उन्हें धलसिम के रोल के लिए चुना। किरदार की तैयारी में उनके लिए सबसे बड़ा सवाल सिर मुंडवाने का था, लेकिन मेकर्स ने शानदार प्रोस्थेटिक्स तैयार किए, इसलिए इसकी जरूरत नहीं पड़ी। हॉलीवुड में समय की पाबंदी पर बोले विद्युत विद्युत ने हॉलीवुड और बॉलीवुड के काम करने के तरीके में अंतर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में समय की पाबंदी है। वहां बड़ा से बड़ा स्टार भी तय समय पर सेट पर पहुंचता है। उन्होंने बताया कि सेट पर करीब 300 लोग काम करते हैं और सभी तय अनुशासन का पालन करते हैं। विद्युत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर कोई एक मिनट भी लेट हो जाए तो प्रोडक्शन की तरफ से फोन आ जाता है कि कहीं वह अस्पताल में तो नहीं है। बॉलीवुड एक्टर से फाइट के सवाल पर बोले- ‘शट अप!’ इवेंट में एक रिपोर्टर ने विद्युत से बॉलीवुड के किसी अभिनेता के साथ काम करने या फाइट करने को लेकर सवाल पूछा। सवाल पूरा होने से पहले ही विद्युत ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि तुलना वाले सवाल कब बंद होंगे। विद्युत ने रिपोर्टर से कहा कि उनकी हॉलीवुड में मिली सफलता को लेकर सवाल पूछा जाए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘शट अप! दोस्त वाला सवाल पूछ।’ इसके बाद रिपोर्टर ने पूछा कि वह बॉलीवुड के किस अभिनेता के साथ फाइट करना चाहेंगे, तो विद्युत ने कहा कि जिसे रिपोर्टर उनके साथ लड़वाना चाहते हैं, उसका नाम उन्हें मैसेज कर दें। उन्होंने कहा कि वह किसी से भी फाइट करने के लिए तैयार हैं। 16 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘स्ट्रीट फाइटर’ विद्युत जामवाल ‘स्ट्रीट फाइटर’ में मशहूर वीडियो गेम किरदार धलसिम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कैलिना लियांग, रोमन रेंस यानी जो अनोआई, डेविड डेस्टमालचियन, कोडी रोड्स, एरिक आंद्रे, एंड्रयू शुल्ज, 50 सेंट और जेसन मोमोआ जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म भारत में 16 अक्टूबर 2026 को अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
Source link