Tag: गल

  • CJP के आंदोलन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह:पुलिस परमिशन न मिलने के बाद भी पहुंचे, दीपके को गले लगाया; शबाना आजमी-विशाल ददलानी भी पहुंचे

    CJP के आंदोलन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह:पुलिस परमिशन न मिलने के बाद भी पहुंचे, दीपके को गले लगाया; शबाना आजमी-विशाल ददलानी भी पहुंचे




    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित प्रदर्शन में नसीरुद्दीन शामिल हुए। पुलिस की इजाजत न मिलने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इस प्रदर्शन में अभिनेत्री शबाना आजमी और संगीतकार विशाल ददलानी भी पहुंचे। शर्लिन चोपड़ा और विशाल भारद्वाज समेत कई सेलेब्स ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। इन बॉलीवुड सेलेब्स की मौजूदगी से प्रदर्शन स्थल पर भीड़ जुट गई। इन कलाकारों ने वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाई और नागरिकों के विरोध करने के अधिकार का खुलकर समर्थन किया। नसीरुद्दीन शाह ने दीपके को गले लगाकर कहा शुक्रिया प्रदर्शन के दौरान अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो में नसीरुद्दीन शाह आयोजक अभिजीत को गले लगाते और धन्यवाद कहते दिख रहे हैं। अभिजीत ने बताया कि वे नसीरुद्दीन शाह के बहुत बड़े फैन हैं और उनका इस प्रदर्शन में आना किसी सपने के सच होने जैसा है। शबाना आजमी बोलीं- अधिकारों के लिए आवाज उठाना जरूरी अभिनेत्री शबाना आजमी भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचीं और उनका हौसला बढ़ाया। शबाना ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है। जब वोटर लिस्ट से बिना किसी कारण लोगों के नाम हटा दिए जाएं, तो जनता का विरोध करना बिल्कुल सही है। इससे पहले शबाना आजमी नीट पेपर लीक मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हो चुकी हैं। विशाल भारद्वाज ने सेलेब्स के सपोर्ट करने न करने पर दिया बयान फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज भी पत्नी के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का हिस्सा बने। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या बॉलीवुड वालों को भी इस मुद्दे में सपोर्ट देना चाहिए। जवाब में उन्होंने कहा- मैं बॉलीवुड से ही तो हूं। अन्य कलाकारों के बारे में पूछे जाने पर विशाल भारद्वाज ने कहा- ये हर एक की अपनी मर्जी है। अगर किसी को मन से लगता है कि जो हो रहा है वो गलत है, तो सपोर्ट में आए और नहीं लगता तो न करे। संगीतकार विशाल ददलानी ने जताया समर्थन बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने भी शिवाजी पार्क पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने सीजेपी नेता अभिजीत दीपके से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया। विशाल ने कार्यक्रम से पहले भी सोशल मीडिया के जरिए इस प्रदर्शन का समर्थन किया था। सीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से विशाल की मौजूदगी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए गए। वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने पर बोलीं शर्लिन चोपड़ा एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने वोट देने के अधिकार को मौलिक अधिकार बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या नहीं होनी चाहिए और नागरिकों से मतदान का हक नहीं छीना जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के जरिए जिन 13 करोड़ भारतीयों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, क्या यह साबित किया जा सकता है कि वे गैर-नागरिक हैं। शर्लिन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करती हैं और उन्हें पिता तुल्य मानती हैं, इसलिए एक बेटी के तौर पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी असहमति दर्ज कराना उनका अधिकार है। उन्होंने पीएम मोदी से भारतीय नागरिकों के इस अधिकार को न छीनने की अपील की। सीजेपी की मांग और चुनाव आयोग से जुड़ा विवाद यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए किया मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया। सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीट लीक के बाद दो महीने में यह उनका दूसरा बड़ा आंदोलन है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी कि सरकार चाहे तो उन्हें जेल भेज सकती है। दरअसल, यह विवाद मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गड़बड़ी को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के बाद शुरू हुआ था।



    Source link

  • बादशाह को चैलेंज कर चुकीं हरियाणवी लेडी सिंगर को धमकी:लॉरेंस गैंग का मैसेज-2 दिन में गोली लगेगी; 'आजा तनै बादशाह सुनाऊं रे टरीरी' गा चुकीं

    बादशाह को चैलेंज कर चुकीं हरियाणवी लेडी सिंगर को धमकी:लॉरेंस गैंग का मैसेज-2 दिन में गोली लगेगी; 'आजा तनै बादशाह सुनाऊं रे टरीरी' गा चुकीं




    ‘आजा बादशाह तनै सुनाऊं रै टटीरी’ सॉन्ग से रैपर बादशाह को चैलेंज करने वाली हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी मिली है। उनके वॉट्सएप नंबर पर मैसेज कर लिखा- ”लॉरेस ग्रुप से अंकित बोलू हूं। 2 लाख भेज दे चुपचाप, 2 दिन का टाइम है, फिर गोली लगेगी” सुदेश ने कैथल SP मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर की लोकेशन चेक की जा रही है। इधर, पाखंडवाद पर कन्ट्रोवर्सी के बीच सुदेश ने करीब 15 दिन पहले ही ‘खीर पाखंड़िया की’ सॉन्ग गाया था। वहीं, 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग के जवाब में सुदेश ने 9 मार्च को ‘बोली ए टटीरी’ सॉन्ग गाया था। हालांकि बादशाह के सॉन्ग को बैन कर दिया गया था। मैसेज में लिखा- तेरा भी टाइम आ लिया सिंगर सुदेश को धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को अंकित बताते हुए लिखा- तेरा भी टाइम आ लिया है, चुपचाप 2 लाख रुपए दे दे। फिर यह ना कहना कि ये के हो गया मेरे साथ। जय बलकारी, लॉरेंस ग्रुप। इसके बाद लिखा कि 2 दिन का टाइम है तेरे धोरे, नहीं फिर गोली चलेगी। नंबर ब्लॉक करने से पहले सोच भी लेना। पुलिस धोरे जा या फिर किसी के पास जा। चेक कर लिए, कोई ना, तेरे को टाइम दिया है। अब पढ़िए, पुलिस शिकायत में क्या बताया वॉट्सएप मैसेज भेग मांगे पैसे: शिकायत के अनुसार, सुदेश के मोबाइल पर 10 सितंबर की रात 10:48 बजे से 11:43 बजे तक एक अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार मैसेज आए। आरोप है कि मैसेज भेजने वाले ने 2 लाख रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया: सुदेश ने पुलिस को बताया कि वह धमकी देने वाले व्यक्ति को नहीं जानती। उन्होंने धमकी भरे मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शिकायत के साथ पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं। वहीं, सुदेश का कहना है कि पूरा परिवार डरा हुआ है। धमकी के कारण रातभर सो भी नहीं पा रहे। एसपी से सुरक्षा मांगी: सिंगर सुदेश ने 11 सितंबर को कैथल एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सिंगर को भेजा गया धमकी भरा मैसेज क्या है, बादशाह और सुदेश के टटीरी सॉन्ग बादशाह का बैन हो चुका ‘टटीरी’ सॉन्ग हरियाणवी लोकगीत टटीरी को बादशाह ने नए रैप वर्जन में 1 मार्च को रिलीज किया था। रिलीज होने के बाद से ही उन पर अश्लील शब्दों और दृश्य दिखाने के आरोप लगे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस सॉन्ग का बॉयकाट शुरू हो गया। विरोध बढ़ने के बाद रैप वर्जन को कई प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया, उसी विवाद के बाद कई कलाकारों ने टटीरी गीत को अपने-अपने अंदाज में गाकर रिलीज किया। सुदेश का ऐसी न थी ‘टटीरी’ सॉन्ग क्यूट रोहिल्ला यूट्यूब चैनल पर 9 मार्च को असली टटीरी नाम से सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस गीत में सीधे तौर पर बादशाह को संबोधित करते हुए कहा गया है कि वह टटीरी गीत को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। सॉन्ग के लिरिक्स है- ”आज्या तनै बादशाह सुनाऊं रे टरीरी, ऐसी ना थी जैसी तनै बनाई रे टटीरी। गंदा गाकै पेश करया क्यू आई तनै काण ना, गलत बौलै धी बेटी नै, के तेर घर मै भाण ना, गाने मैं गंदगीं मचाई रे भतेरी।” ————– यह खबर भी पढ़ें… हरियाणवी सिंगर ने गाया- ऐसी ना थी,जैसी तनै बनाई ‘टटीरी’:बादशाह का नाम लेकर ‘तेरे घर में बहन-बेटी ना’ लिरिक्स गाए; सिमरन का न्यू सॉन्ग रिलीज हरियाणवी लोक गीत ‘टटीरी’ को अब सिंगरों ने नए वर्जन में गाकर बॉलीवुड रैपर बादशाह को जवाब दिया है। यूट्यूब से हटाए गए बादशाह के टटीरी सॉन्ग में उनके साथ काम करने वाली सिमरन जागलान में भी इसे अब नए ढंग में पेश किया है। (पूरी खबर पढ़ें)



    Source link