Tag: गलमरस

  • दिवाली से पहले फेस्टिव लुक में दिखे बॉलीवुड सेलेब्स:रैंप पर उतरीं कृति सेनन; मुंबई पार्टी में दिखा मृणाल और शिल्पा का ग्लैमरस अंदाज

    दिवाली से पहले फेस्टिव लुक में दिखे बॉलीवुड सेलेब्स:रैंप पर उतरीं कृति सेनन; मुंबई पार्टी में दिखा मृणाल और शिल्पा का ग्लैमरस अंदाज




    दिवाली के त्योहार से पहले बॉलीवुड सेलेब्स पारंपरिक और मॉडर्न एथनिक आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। 24 अक्टूबर को दिल्ली में डिजाइनर अभिनव मिश्रा के फैशन शो में अभिनेत्री कृति सेनन शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरीं। कृति ने ग्रे और सिल्वर कलर का हैवी मिरर-वर्क वाला लहंगा पहना। इस लुक की मुख्य खासियत पारंपरिक दुपट्टे की जगह शीर फैब्रिक का केप स्टाइल दुपट्टा रहा। वहीं, मुंबई में आयोजित दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी, मृणाल ठाकुर, श्रिया सरन और उर्मिला मातोंडकर एथनिक लुक्स में पहुंचीं। दिवाली पार्टी: शिल्पा, मृणाल और श्रिया का पारंपरिक लुक इधर मुंबई में आयोजित दिवाली पार्टी में भी कई अभिनेत्रियां एथनिक लुक्स में शामिल हुईं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व्हाइट कलर के एम्बेलिश्ड एथनिक आउटफिट में पहुंचीं, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पोटली बैग और हेयर बन बनाया था। मृणाल ठाकुर नेवी ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आईं, जबकि श्रिया सरन ने शिमरी सिल्वर साड़ी के साथ हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना था। श्रिया ने अपने लुक को स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग इयररिंग्स से पूरा किया। पार्टी में उर्मिला मातोंडकर भी पारंपरिक लुक में पहुंचीं। देखें पार्टी में एक्ट्रेस का लुक… ये खबर भी पढ़ें
    शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं- यह बहुत दुख देता है, आयोजकों ने माफी मांगी बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें एडिशन में शनिवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन्स में नेशनल अवॉर्ड विनर सिंगर शिल्पा राव की परफॉर्मेंस अचानक रोक दी गई। शिल्पा का माइक दो बार बंद किया गया। परफॉर्मेंस के दौरान मेन स्टेज की लाइट बंद कर दी गई और उसी समय दूसरे स्टेज पर सिंगर कुटले खान का शो शुरू हो गया। पूरी खबर पढ़ें



    Source link